भोपाल- पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क। Red Cross Election News: भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, मध्यप्रदेश राज्य शाखा का निर्वाचन गुरुवार को निर्विरोध सम्पन्न हुआ। निर्वाचन प्रक्रिया कलेक्टर भोपाल एवं निर्वाचन अधिकारी की देखरेख में रेडक्रॉस शाखा समिति नियम 2017 और राज्यपाल महोदय के निर्देशों के तहत कराई गई।

रेडक्रॉस के जनरल सेक्रेटरी रामेन्द्र सिंह ने बताया कि प्रदेश की 47 जिला शाखाओं से निर्वाचित प्रतिनिधियों के नाम प्राप्त होने के बाद राज्य स्तरीय पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया निर्धारित समय-सारणी के अनुसार पूर्ण की गई।


चेयरमैन पद के लिए सिवनी के पूर्व आईएएस डॉ. श्याम सिंह कुमरे, वाइस चेयरमैन पद के लिए रतलाम के मनीष रावल, और मानसेवी कोषाध्यक्ष पद के लिए बेतुल के दीपेश मेहता ने नामांकन दाखिल किया था। निर्धारित समयावधि में अन्य कोई प्रत्याशी सामने न आने से सभी पदों पर निर्वाचन निर्विरोध घोषित किया गया।
निर्वाचन अधिकारी एवं भोपाल कलेक्टर ने निर्विरोध निर्वाचन की औपचारिक घोषणा की और उसका प्रतिवेदन माननीय राज्यपाल को भेजा है। राज्यपाल महोदय द्वारा शीघ्र ही नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं 47 जिला शाखाओं के प्रतिनिधियों को शपथ दिलाई जाएगी, जिसके बाद नई प्रबंध समिति का गठन किया जाएगा।

Latest News
- BREAKING Ratlam News: रतलाम में कपास और मक्का की आड़ में उगा रहे थे गांजा, पुलिस पहुंची तो भागने लगे दो युवक; खेत से मिले 127 पौधे
- BREAKING रतलाम के रॉयल कॉलेज में फ्रेशर्स पार्टी की धूम, फार्मेसी विद्यार्थियों को मिले सफलता के तीन मूलमंत्र
- Ratlam News: रतलाम स्टेशन के बाहर कार में मिला ड्राइवर का शव, तीन दिन से घर नहीं गया था युवक