रतलाम- पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: रतलाम पुलिस ने शहर में लगातार अपराध करने वाले कुख्यात बदमाशों पर सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। दो दिन में दूसरी बार राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA/रासुका) के तहत कार्रवाई की गई है। ताजा मामला हर्ष उर्फ कटोरा पंवार का है, जिस पर 16 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर पैदल जुलूस निकालते हुए जेल भेज दिया।
लगातार अपराध और उत्पात से तंग पुलिस ने लगाई रासुका

स्टेशन रोड थाना प्रभारी जितेंद्रपाल जादौन ने बताया कि हर्ष पंवार उर्फ कटोरा, निवासी पिपली चौक महलवाड़ा, पर मारपीट, अवैध वसूली, हत्या के प्रयास जैसे गंभीर अपराध दर्ज हैं। हाल ही में उसने एक घर में पत्थरबाजी और मारपीट की थी। लगातार अपराधों से क्षेत्र में भय का माहौल था, जिसके चलते पुलिस ने उस पर रासुका की कार्रवाई की।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने जिला अस्पताल में मेडिकल कराया और थाने तक पैदल जुलूस निकालते हुए आरोपी को भेरूगढ़ केंद्रीय जेल भेज दिया।

20 से अधिक बदमाश चिह्नित, होगी बड़ी कार्रवाई
थाना प्रभारी ने बताया कि क्षेत्र में 20 से अधिक ऐसे अपराधी चिह्नित किए गए हैं जिन पर 5 या उससे ज्यादा केस दर्ज हैं। इन सभी पर रासुका और जिला बदर की कार्रवाई की तैयारी चल रही है। लगातार उत्पात मचाने वाले बदमाश भी पुलिस की निगरानी सूची में हैं।
हर्ष उर्फ कटोरा के खिलाफ दर्ज अपराध
- मारपीट – 9 मामले
- अवैध वसूली – 4 मामले
- हत्या का प्रयास – 2 मामले
- निम्न वर्ग पर अत्याचार – 1 मामला
रतलाम पुलिस ने दो दिनों में लगातार दूसरी रासुका कार्रवाई कर यह साफ संकेत दिया है कि शहर में अब अपराधियों के लिए कोई नरमी नहीं बरती जाएगी।
Latest News
- BREAKING Ratlam News: जावरा में टैंकर के पहिए के आगे लेटा युवक, CCTV में कैद हुई घटना, मौत के बाद सड़क पर हंगामा
- Ratlam News: रतलाम में घर लौट रहे युवक पर जानलेवा हमला, बाइक सवारों ने पीछे से मारी गोली; CCTV में कैद हुए संदिग्ध
- रतलाम में सेवा भारती का भव्य कन्या पूजन समारोह, 1600 से अधिक कन्याओं का पूजन, 500 से ज्यादा समाजजन हुए शामिल