Ratlam News: रतलाम में पुलिस का जनसंवाद अभियान: एसपी अमित कुमार ने सुनी जनता की समस्याएं, शिकायत पर तत्काल FIR के निर्देश

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: जिले में आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान और पुलिस-जन संवाद को मजबूत बनाने के उद्देश्य से रतलाम पुलिस द्वारा “जनसंवाद अभियान” चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार को थाना औद्योगिक क्षेत्र अंतर्गत अलकापुरी अंबे माता चौक परिसर में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने क्षेत्रवासियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। वीडियो देखे क्षेत्रवासियों ने उठाए सुरक्षा और यातायात से जुड़े मुद्दे जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों ने तेज रफ्तार वाहनों, असामाजिक तत्वों की गतिविधियों, यातायात व्यवस्था, रात्रिकालीन गश्त और कॉलोनी की सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित समस्याएं पुलिस प्रशासन के सामने रखीं। एसपी अमित कुमार ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए अधिकारियों को प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। धमकी की शिकायत पर तुरंत कार्रवाई, FIR दर्ज करने के निर्देश कार्यक्रम के दौरान एक आवेदक ने खुद को धमकाए जाने की शिकायत पुलिस अधीक्षक के सामने रखी। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी अमित कुमार ने तत्काल आवेदक को पुलिस वाहन से थाना औद्योगिक क्षेत्र भेजकर प्रकरण में एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने अन्य शिकायतों के समाधान के लिए भी आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। कॉलोनी का निरीक्षण कर दिए जरूरी दिशा-निर्देश जनसंवाद कार्यक्रम के बाद पुलिस अधीक्षक ने क्षेत्र का भ्रमण कर कॉलोनी की व्यवस्थाओं और सुरक्षा इंतजामों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने तथा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बेहतर करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कई पुलिस अधिकारी और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद कार्यक्रम में उप पुलिस अधीक्षक अजय सारवान, उप पुलिस अधीक्षक यातायात आनंद सोनी, रक्षित निरीक्षक मोहन भर्रावत, थाना प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र सत्येंद्र रघुवंशी सहित थाना स्टाफ और अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। वहीं पार्षद श्रीमती पुरोहित, मयूर पुरोहित और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी भी कार्यक्रम में शामिल हुए। आमजन से पुलिस की अपील रतलाम पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपनी समस्याएं और शिकायतें बिना किसी संकोच के पुलिस के सामने रखें, ताकि उनका समयबद्ध और प्रभावी निराकरण किया जा सके।

Ratlam News: रतलाम में SP का नाइट पेट्रोलिंग पर सख्त एक्शन, लापरवाह अधिकारी पर जुर्माना, मुस्तैद टीम को सराहना

रतलाम में पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने रात्रि गश्त का औचक निरीक्षण किया। लापरवाही पर कार्रवाई करते हुए जुर्माना लगाया गया, जबकि मुस्तैद अधिकारियों को प्रोत्साहित किया गया। रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: शहर की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से रतलाम पुलिस ने रात्रि गश्त व्यवस्था पर सख्ती बढ़ा दी है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बीती रात शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में औचक निरीक्षण कर गश्ती व्यवस्था का जायजा लिया। वीडियो देखे निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने चारों थाना क्षेत्रों में तैनात गश्ती अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति, सतर्कता और कार्यप्रणाली की बारीकी से जांच की। उन्होंने मौके पर ही अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि रात्रि गश्त के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों की नियमित चेकिंग करें, असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखें और अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमण करते रहें। इसके साथ ही बेवजह घूमने वाले लोगों पर सख्ती से कार्रवाई करने और रात के समय शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश भी दिए गए। औचक निरीक्षण के दौरान थाना स्टेशन रोड क्षेत्र में गश्त के दौरान लापरवाही पाए जाने पर संबंधित गश्ती अधिकारी पर 2000 रुपये का अर्थदंड लगाया गया है। वहीं, थाना प्रभारी स्टेशन रोड से इस मामले में स्पष्टीकरण भी मांगा गया है। दूसरी ओर, रेडियो शाखा प्रभारी निरीक्षक प्रकाश पाराशर द्वारा गार्ड चेकिंग के दौरान बेहतर कार्य और मुस्तैदी दिखाने पर उनकी सेवापुस्तिका में प्रशंसा दर्ज की गई है। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने स्पष्ट संदेश दिया है कि रात्रि गश्त में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को प्रोत्साहित किया जाएगा। रतलाम पुलिस द्वारा शहर की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए इस तरह की औचक जांच आगे भी लगातार जारी रहेगी।

Ratlam News: नए साल की रात रतलाम में चाकूबाजी, आरोपी का पुलिस ने निकाला जुलूस

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: नए वर्ष के जश्न के कुछ ही देर बाद रतलाम में बाइक से कट लगने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। स्टेशन रोड थाना क्षेत्र में चाकूबाजी की सनसनीखेज घटना को अंजाम देने वाले आरोपी का शुक्रवार दोपहर पुलिस ने जुलूस निकाला। पुलिस आरोपी को घटना स्थल पर लेकर पहुंची और वहां तस्दीगी कराई, इसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया। WATCH VIDEO  बाइक से कट लगने पर भड़का विवाद 31 दिसंबर की रात करीब 2 बजे स्टेशन के पास बाइक से कट लगने की बात पर विवाद हुआ। इसी दौरान आरोपी ने दो युवकों पर चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद आरोपी ने दिलबहार चौराहे पर पैदल जा रहे एक अन्य युवक पर भी चाकू से हमला किया। घटना के समय पुलिस गश्त जारी थी, बावजूद इसके वारदात से इलाके में दहशत फैल गई। यह भी पढ़े: आरोपी को मौके पर ले जाकर कराई तस्दीग घटना के बाद जीआरपी ने आरोपी बाबू डामोर (18) पिता श्याम डामोर, निवासी जावरा फाटक को रात में ही पकड़कर स्टेशन रोड थाना पुलिस के हवाले कर दिया।शुक्रवार दोपहर थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह जादौन के नेतृत्व में पुलिस बल आरोपी को पैदल शर्मा रेस्टोरेंट के पास घटना स्थल तक लेकर गया। इसके बाद आरोपी को दिलबहार चौराहा घुमाया गया और फिर पुलिस वाहन से कोर्ट ले जाया गया। तीन युवक हुए घायल, एक की हालत गंभीर चाकूबाजी की घटना में घायल हुए। तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से कालू की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। आरोपी पर दर्ज हुआ मामला स्टेशन रोड थाना पुलिस ने चेतन रेशमिया की रिपोर्ट पर आरोपी बाबू डामोर के खिलाफ बीएनएस की धारा 296(a), 109(1), 351(3) और 25के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे हिरासत में लिया है।घटना की जानकारी मिलने पर एसपी अमित कुमार भी रात में जिला अस्पताल पहुंचे थे।

Ratlam News: DIG निमिष अग्रवाल ने पुलिस लाइन रतलाम में लिया परेड का वार्षिक निरीक्षण, बलवा ड्रिल और डॉग स्क्वाड का किया अवलोकन

रतलाम- पब्लिक वार्ता,न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) रतलाम रेंज निमिष अग्रवाल द्वारा जिले का वार्षिक निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में 22 दिसंबर 2025 को पुलिस लाइन ग्राउंड, रतलाम में परेड का वार्षिक निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक रतलाम  अमित कुमार भी उपस्थित रहे। WATCH VIDEO निरीक्षण के दौरान परेड कमांडर रक्षित निरीक्षक मोहन भर्रावत के नेतृत्व में परेड द्वारा DIG महोदय को सलामी दी गई। सलामी के उपरांत परेड में शामिल अधिकारियों एवं कर्मचारियों के टर्नआउट, अनुशासन, ड्रिल, मार्चिंग और आपसी समन्वय का सूक्ष्म निरीक्षण किया गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिसकर्मियों को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया। यातायात अभ्यास और बलवा ड्रिल का प्रभावी प्रदर्शन परेड के बाद टोलीवार कार्यवाही संपन्न कराई गई। इसके पश्चात पुलिस प्लाटून द्वारा यातायात नियंत्रण, सड़क दुर्घटना रोकथाम और भीड़ प्रबंधन से संबंधित अभ्यास कराया गया। इसके बाद पुलिस डॉग स्क्वाड, वाहन शाखा और पुलिस लाइन परिसर का निरीक्षण किया गया। शासकीय वाहनों में पुलिस जीप, चार पहिया वाहन, वज्र वाहन एवं विशेष उपयोगी वाहनों की कार्यशीलता, रख-रखाव और उपकरणों की जांच की गई। बलवा ड्रिल अभ्यास के दौरान आंसू गैस, वाटर कैनन, बैरिकेडिंग, सुरक्षा घेरा निर्माण एवं प्राथमिक चिकित्सा जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं का प्रभावशाली प्रदर्शन किया गया। 200 से अधिक पुलिस अधिकारी-कर्मचारी रहे उपस्थित परेड में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम शहर राकेश खाखा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण विवेक कुमार लाल सहित 3 डीएसपी, 1 रक्षित निरीक्षक, 20 निरीक्षक, 2 सूबेदार, 11 उप निरीक्षक, 14 सहायक उप निरीक्षक, 36 प्रधान आरक्षक और 110 आरक्षक, कुल 200 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। पुलिस सम्मेलन में रखी गईं समस्याएं परेड के उपरांत पुलिस लाइन में पुलिस सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार ने वर्ष 2025 की प्रमुख उपलब्धियों और आगामी कार्ययोजनाओं की जानकारी दी।इस दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अपनी समस्याएं एवं सुझाव रखे, जिन्हें DIG निमिष अग्रवाल ने गंभीरता से सुनते हुए शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।

Ratlam News: रतलाम में ट्रैफिक मित्र योजना शुरूः 24 स्टूडेंट्स का प्रशिक्षण पूरा, 200 से ज्यादा लोगों ने किया पंजीकरण

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: रतलाम में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए पुलिस प्रशासन ने ‘ट्रैफिक मित्र योजना’ की शुरुआत कर दी है। पुलिस ट्रेंनिंग एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट, भोपाल के निर्देश पर यह अभियान पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार और जिला कलेक्टर सुश्री मिशा सिंह के मार्गदर्शन में चलाया जा रहा है। शहर के विद्यार्थियों, व्यवसायियों, नौकरीपेशा लोगों और वरिष्ठ नागरिकों को योजना से जुड़ने के लिए लिंक जारी कर प्रेरित किया गया। इस पहल को नागरिकों से उत्साहपूर्ण समर्थन मिला है और अब तक करीब 200 लोगों ने पंजीकरण कर यातायात सुधार अभियान में सहयोग देने की इच्छा जताई है। 24 स्टूडेंट्स का पहला प्रशिक्षण सम्पन्न योजना के प्रथम चरण में 24 छात्रों का प्रशिक्षण नए कंट्रोल रूम, पुलिस अधीक्षक कार्यालय रतलाम में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान जिला कलेक्टर मिशा सिंह और पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने छात्रों से संवाद किया व उनका मनोबल बढ़ाया। कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा कि—“युवाओं की भागीदारी से शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को नई दिशा और नई ऊर्जा मिलेगी।” वहीं SP अमित कुमार ने सामुदायिक पुलिसिंग की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि—“ट्रैफिक मित्र के रूप में जुड़कर युवा अनुशासित और उत्तरदायी नागरिक बनते हुए यातायात में बदलाव ला सकते हैं।” ट्रैफिक नियम, सुरक्षा और कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रशिक्षण के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा, नगर पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र घनघोरिया और डीएसपी ट्रैफिक आनंद सोनी ने छात्रों को— की विस्तृत जानकारी दी और आगे भी सक्रिय रूप से यातायात व्यवस्था में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। शहर में ट्रैफिक सुधार के लिए बड़ी पहल ट्रैफिक मित्र योजना शहर में स्वैच्छिक नागरिक सहभागिता के माध्यम से ट्रैफिक व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। आने वाले समय में और भी नागरिकों को इस अभियान से जोड़ने की तैयारी है।

Ratlam News: कर्नाटक राज्यपाल के पोते पर दहेज उत्पीड़न का आरोप: रतलाम SP को बहू ने दी शिकायत

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत के पोते देवेंद्र गहलोत एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। उनकी पत्नी दिव्या गहलोत ने रतलाम एसपी अमित कुमार को शिकायत सौंपकर 50 लाख रुपये दहेज मांगने, मारपीट, मानसिक उत्पीड़न, छत से धक्का देकर गिराने और बेटी को जबरन दूर रखने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत में दिव्या ने पति देवेंद्र गहलोत, ससुर और आलोट के पूर्व विधायक जितेंद्र गहलोत, देवर विशाल गहलोत और दादी सास अनिता गहलोत को आरोपी बनाया है। दिव्या का मायका रतलाम जबकि ससुराल नागदा में है। इसलिए उन्होंने पूरी घटना की शिकायत रतलाम पुलिस अधीक्षक को दी है।  ‘शादी के बाद सामने आया सच’ – दिव्या का आरोप दिव्या के अनुसार, उनकी शादी 29 अप्रैल 2018 को मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत रतलाम में हुई थी। शादी के बाद पता चला कि पति शराब और नशे का आदी है और बाहरी महिलाओं से संबंध भी रखता है। इसके बाद 50 लाख रुपये दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ना शुरू हुई। दिव्या ने आरोप लगाया कि ससुराल में उन्हें बार-बार ताने दिए जाते थे और कई बार खाना तक नहीं दिया गया।  ‘26 जनवरी की रात छत से धक्का दिया’ दिव्या ने बताया कि 26 जनवरी 2025 की रात पति ने नशे की हालत में बेरहमी से मारपीट की और छत से धक्का देकर गिरा दिया, जिससे रीढ़, कमर और कंधे में गंभीर चोट आई। रातभर उन्हें अस्पताल भी नहीं ले जाया गया। अगले दिन नागदा से इंदौर के बॉम्बे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज का खर्च भी पिता से देने का दबाव बनाया गया। इसके बाद उन्हें मायके भेज दिया गया।  ‘बेटी को भी छीन लिया’ — बेटी से मिलने नहीं दिया गया शिकायत में दिव्या ने कहा कि उनकी 4 साल की बेटी को भी ससुराल वालों ने अपने पास ही रखा है। जब दिव्या नवंबर में स्कूल में बेटी से मिलने पहुंचीं, तो पति ने मिलने से रोक दिया। आरोप है कि कहा गया: “जब तक मायके से पैसे नहीं लाओगी, बेटी से नहीं मिलने देंगे।” पूर्व विधायक जितेंद्र गहलोत का बयान आलोट के पूर्व विधायक जितेंद्र गहलोत ने आरोपों पर प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा: “कोई भी आरोप लगा सकता है। मैं सही समय पर सारे तथ्यों के साथ मीडिया के सामने आऊंगा।” पुलिस ने शुरू की जांच रतलाम SP कार्यालय में शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है। मे

Ratlam News: शिक्षिका हत्याकांड के आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर, भागने की कोशिश में लगी गोली

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: औद्योगिक थाना क्षेत्र अंतर्गत लक्ष्मणपुर मीराकुटी में सेवानिवृत्त शिक्षिका सरला धनेतवाल हत्याकांड के आरोपी सागर मीणा का मंगलवार–बुधवार देर रात पुलिस ने शॉर्ट एनकाउंटर किया। आरोपी को पकड़कर लाते समय उसने भागने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस को मजबूरन गोली चलानी पड़ी। गोली आरोपी के बाएं पैर की टखने में लगी। इस कार्रवाई में डीडी नगर थाना प्रभारी अनुराग यादव भी घायल हो गए। WATCH VIDEO कैसे हुआ एनकाउंटर हत्या की जांच के दौरान कॉल डिटेल और तकनीकी इनपुट से आरोपी सागर पुत्र मुकेश मीणा निवासी नागदा (उज्जैन) का नाम सामने आया। लोकेशन ट्रैकिंग के आधार पर पुलिस ने उसे झाबुआ के पास से दबोच लिया था। रतलाम लाते समय रावटी–रानीसिंह इलाके के जंगल में आरोपी ने पेशाब के बहाने गाड़ी रुकवाकर, अचानक थाना प्रभारी अनुराग यादव पर हमला कर पिस्टल छीनने की कोशिश की और भागने लगा।मौके की नजाकत देखते हुए पुलिस ने उसे रोकने के लिए गोली चलाई, जो उसके पैर में लगी। इसके बाद घायल आरोपी और थाना प्रभारी दोनों को रतलाम मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। देर रात एसपी अमित कुमार सहित वरिष्ठ अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे। हत्या का पूरा घटनाक्रम लक्ष्मणपुरा मीराकुटी निवासी 70 वर्षीय सरला धनेतवाल धराड़ सरकारी स्कूल से आठ वर्ष पहले सेवानिवृत्त हुई थीं। पति की मृत्यु के बाद वह अकेले रहती थीं। सोमवार को उन्हें उज्जैन में एक विवाह समारोह में शामिल होना था। सुबह फोन बंद मिलने पर रिश्तेदार घर पहुंचे तो बाथरूम में कमोड पर उनका रक्तरंजित शव मिला।प्रारंभिक जांच में पता चला कि उनकी धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या की गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची।एसपी ने घटना की गंभीरता देखते हुए एसआईटी गठित की थी। मंगलवार को IG उमेश जोगा ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।