Ratlam News: रतलाम में सीवरेज के पानी से भरेंगे तालाब: रोज 1.2 करोड़ लीटर पानी हो रहा ट्रीट, कलेक्टर ने खुद जांची गुणवत्ता

Ratlam News: रतलाम के करमदी रोड स्थित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट से रोज 12 एमएलडी पानी निकल रहा है। कलेक्टर ने गुणवत्ता जांची। भविष्य में इस पानी से तालाब भरने की योजना है। रतलाम- पब्लिक वार्ता,  न्यूज़ डेस्क। Ratlam News; रतलाम में जल संरक्षण की दिशा में एक नई पहल की तैयारी है। शहर के करमदी रोड स्थित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) से प्रतिदिन करीब 12 एमएलडी यानी 1 करोड़ 20 लाख लीटर उपचारित पानी निकल रहा है। भविष्य में इस पानी का उपयोग शहर के तालाबों को भरने के लिए किया जाएगा। शुक्रवार, 30 अक्टूबर को मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर अजय कटेसरिया और महापौर प्रहलाद पटेल ने सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर ने खुद टीडीएस मशीन से उपचारित पानी की जांच की और उसकी गुणवत्ता को लेकर अधिकारियों से चर्चा की। निरीक्षण के दौरान जल संरक्षण के साथ क्षेत्र की स्थानीय समस्याएं भी सामने आईं। आसपास की महिलाओं ने निराश्रित मवेशियों से होने वाली परेशानियों की शिकायत की, जिस पर कलेक्टर ने नगर निगम अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। रोज निकल रहा 12 एमएलडी पानी, तालाबों में होगा उपयोग निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जानकारी दी कि करमदी रोड स्थित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट से प्रतिदिन लगभग 12 एमएलडी उपचारित पानी निकलता है। एक एमएलडी का मतलब दस लाख लीटर प्रतिदिन होता है। इस हिसाब से प्लांट से रोज करीब 1.2 करोड़ लीटर पानी निकल रहा है। प्रशासन की योजना है कि भविष्य में इस उपचारित पानी का उपयोग तालाबों को भरने के लिए किया जाए। इससे जल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा और भूजल स्तर सुधारने में भी मदद मिल सकती है। फिलहाल यह भविष्य की योजना है। किन तालाबों में पानी पहुंचाया जाएगा और इसकी व्यवस्था कब तक शुरू होगी, इसकी जानकारी निरीक्षण के दौरान साझा नहीं की गई। कलेक्टर ने खुद टीडीएस मशीन से जांचा पानी सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर अजय कटेसरिया ने उपचारित पानी की गुणवत्ता जांचने के लिए स्वयं टीडीएस मशीन का इस्तेमाल किया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि पानी की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए टीडीएस की जांच भी महत्वपूर्ण है। प्लांट से निकलने वाले पानी की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। टीडीएस जांच से पानी में घुले कुल ठोस पदार्थों की मात्रा का पता चलता है। हालांकि पानी की संपूर्ण गुणवत्ता और किसी विशेष उपयोग के लिए उसकी उपयुक्तता तय करने के लिए अन्य निर्धारित परीक्षण भी जरूरी होते हैं। महिलाओं ने बताई निराश्रित मवेशियों की समस्या प्लांट के निरीक्षण के दौरान क्षेत्र की महिलाओं ने कलेक्टर से मुलाकात कर निराश्रित मवेशियों के कारण होने वाली परेशानियों की जानकारी दी। महिलाओं की शिकायत सुनने के बाद कलेक्टर ने नगर निगम के संबंधित अधिकारियों को समस्या के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान नगर निगम आयुक्त अनिल भाना सहित अन्य संबंधित अधिकारी भी मौजूद रहे। जल संरक्षण के लिए उपयोगी हो सकता है उपचारित पानी शहरों में सीवरेज के पानी को उपचारित कर दोबारा उपयोग में लाना जल प्रबंधन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इससे साफ पानी के स्रोतों पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है। रतलाम में प्रतिदिन निकलने वाले 12 एमएलडी उपचारित पानी का निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुसार उपयोग किया जाए तो यह जल संरक्षण की दिशा में उपयोगी साबित हो सकता है। तालाबों में पानी पहुंचाने से पहले उसकी गुणवत्ता, पर्यावरणीय मानकों और आवश्यक व्यवस्थाओं का ध्यान रखना भी जरूरी होगा

Ratlam News: रतलाम में ट्रैफिक मित्र योजना शुरूः 24 स्टूडेंट्स का प्रशिक्षण पूरा, 200 से ज्यादा लोगों ने किया पंजीकरण

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: रतलाम में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए पुलिस प्रशासन ने ‘ट्रैफिक मित्र योजना’ की शुरुआत कर दी है। पुलिस ट्रेंनिंग एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट, भोपाल के निर्देश पर यह अभियान पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार और जिला कलेक्टर सुश्री मिशा सिंह के मार्गदर्शन में चलाया जा रहा है। शहर के विद्यार्थियों, व्यवसायियों, नौकरीपेशा लोगों और वरिष्ठ नागरिकों को योजना से जुड़ने के लिए लिंक जारी कर प्रेरित किया गया। इस पहल को नागरिकों से उत्साहपूर्ण समर्थन मिला है और अब तक करीब 200 लोगों ने पंजीकरण कर यातायात सुधार अभियान में सहयोग देने की इच्छा जताई है। 24 स्टूडेंट्स का पहला प्रशिक्षण सम्पन्न योजना के प्रथम चरण में 24 छात्रों का प्रशिक्षण नए कंट्रोल रूम, पुलिस अधीक्षक कार्यालय रतलाम में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान जिला कलेक्टर मिशा सिंह और पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने छात्रों से संवाद किया व उनका मनोबल बढ़ाया। कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा कि—“युवाओं की भागीदारी से शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को नई दिशा और नई ऊर्जा मिलेगी।” वहीं SP अमित कुमार ने सामुदायिक पुलिसिंग की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि—“ट्रैफिक मित्र के रूप में जुड़कर युवा अनुशासित और उत्तरदायी नागरिक बनते हुए यातायात में बदलाव ला सकते हैं।” ट्रैफिक नियम, सुरक्षा और कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रशिक्षण के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा, नगर पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र घनघोरिया और डीएसपी ट्रैफिक आनंद सोनी ने छात्रों को— की विस्तृत जानकारी दी और आगे भी सक्रिय रूप से यातायात व्यवस्था में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। शहर में ट्रैफिक सुधार के लिए बड़ी पहल ट्रैफिक मित्र योजना शहर में स्वैच्छिक नागरिक सहभागिता के माध्यम से ट्रैफिक व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। आने वाले समय में और भी नागरिकों को इस अभियान से जोड़ने की तैयारी है।

Ratlam News: रतलाम जनसुनवाई: कलेक्टर मिशा सिंह ने सुनी 92 ग्रामीणों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर निराकरण

रतलाम- पब्लिक वार्ता,न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: कलेक्टर कार्यालय में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह, जिला पंचायत CEO वैशाली जैन एवं एडीएम डॉ. शालिनी श्रीवास्तव ने लोगों की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई में कुल 92 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से अनेक मामलों का मौके पर ही निराकरण किया गया, जबकि शेष आवेदनों को समय सीमा में समाधान के निर्देश संबंधित विभागों को दिए गए। मुख्य मुद्दे एवं आवेदन कलेक्टर ने दिए ये महत्वपूर्ण निर्देश

Ratlam News: मुख्य बाजार में अव्यवस्था देख कलेक्टर नाराज, अधूरी पार्किंग और अतिक्रमण पर कार्रवाई के निर्देश

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: शहर की अव्यवस्थित ट्रैफिक व्यवस्था और अधूरी पार्किंग व्यवस्था को लेकर रविवार रात कलेक्टर मिशा सिंह और एसपी अमित कुमार ने अचानक मुख्य बाजारों का दौरा किया। लगभग एक किलोमीटर पैदल चलकर दोनों अधिकारियों ने हालमोवे बाजार, घास बाजार, माणक चौक, चौमुखीपुल, चांदनी चौक, गणेश देवरी और रानीजी का मंदिर क्षेत्र की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान नाहरपुरा से मागदा चौक तक किए गए निरीक्षण में जहां अंधेरे और अव्यवस्थित पार्किंग की समस्या मिली, वहीं दुकानों के बाहर अतिक्रमण भी देखने को मिला। कलेक्टर ने निगम अधिकारियों को फटकार लगाते हुए पार्किंग लाइनें व्यवस्थित करने, अंधेरे वाले क्षेत्रों में प्रकाश व्यवस्था सुधारने, और साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए। ट्रैफिक प्लान होगा स्थायी कलेक्टर मिशा सिंह ने बताया कि दीपावली से पहले अस्थायी ट्रैफिक प्लान लागू किया गया है, जिसे बाद में स्थायी रूप देने की योजना है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सैलाना बस स्टैंड और फव्वारा चौक पर लेफ्ट टर्न बढ़ाने के निर्देश दिए ताकि ट्रैफिक सुगम हो सके। कड़ी चालानी कार्रवाई डीएसपी आनंद सोनी ने बताया कि अव्यवस्थित पार्किंग करने वाले 10 से अधिक वाहन चालकों पर चालानी कार्रवाई की गई है। नो एंट्री और गलत पार्किंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

↑
0%