रतलाम- पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: शहर की अव्यवस्थित ट्रैफिक व्यवस्था और अधूरी पार्किंग व्यवस्था को लेकर रविवार रात कलेक्टर मिशा सिंह और एसपी अमित कुमार ने अचानक मुख्य बाजारों का दौरा किया। लगभग एक किलोमीटर पैदल चलकर दोनों अधिकारियों ने हालमोवे बाजार, घास बाजार, माणक चौक, चौमुखीपुल, चांदनी चौक, गणेश देवरी और रानीजी का मंदिर क्षेत्र की स्थिति का जायजा लिया।

इस दौरान नाहरपुरा से मागदा चौक तक किए गए निरीक्षण में जहां अंधेरे और अव्यवस्थित पार्किंग की समस्या मिली, वहीं दुकानों के बाहर अतिक्रमण भी देखने को मिला। कलेक्टर ने निगम अधिकारियों को फटकार लगाते हुए पार्किंग लाइनें व्यवस्थित करने, अंधेरे वाले क्षेत्रों में प्रकाश व्यवस्था सुधारने, और साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए।
ट्रैफिक प्लान होगा स्थायी

कलेक्टर मिशा सिंह ने बताया कि दीपावली से पहले अस्थायी ट्रैफिक प्लान लागू किया गया है, जिसे बाद में स्थायी रूप देने की योजना है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सैलाना बस स्टैंड और फव्वारा चौक पर लेफ्ट टर्न बढ़ाने के निर्देश दिए ताकि ट्रैफिक सुगम हो सके।
कड़ी चालानी कार्रवाई
डीएसपी आनंद सोनी ने बताया कि अव्यवस्थित पार्किंग करने वाले 10 से अधिक वाहन चालकों पर चालानी कार्रवाई की गई है। नो एंट्री और गलत पार्किंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
Latest News
- BREAKING Ratlam News: जावरा में टैंकर के पहिए के आगे लेटा युवक, CCTV में कैद हुई घटना, मौत के बाद सड़क पर हंगामा
- Ratlam News: रतलाम में घर लौट रहे युवक पर जानलेवा हमला, बाइक सवारों ने पीछे से मारी गोली; CCTV में कैद हुए संदिग्ध
- रतलाम में सेवा भारती का भव्य कन्या पूजन समारोह, 1600 से अधिक कन्याओं का पूजन, 500 से ज्यादा समाजजन हुए शामिल