📖 1 min read
रतलाम- पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: कलेक्टर कार्यालय में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह, जिला पंचायत CEO वैशाली जैन एवं एडीएम डॉ. शालिनी श्रीवास्तव ने लोगों की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई में कुल 92 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से अनेक मामलों का मौके पर ही निराकरण किया गया, जबकि शेष आवेदनों को समय सीमा में समाधान के निर्देश संबंधित विभागों को दिए गए।
मुख्य मुद्दे एवं आवेदन

- साँप के काटने से पति की मौत के बाद लोन माफी की गुहार
बीलपांक निवासी तेजुबाई पति स्व. हीरालाल डामर ने आवेदन में बताया कि उनके पति की 12 मई 2025 को सांप के काटने से मृत्यु हो गई। पति द्वारा मकान निर्माण हेतु 3 लाख रुपये का लोन लिया गया था। परिवार की आर्थिक स्थिति खराब होने से लोन माफ़ी की मांग की गई। कलेक्टर ने संबंधित विभाग को जांच व कार्यवाही के निर्देश दिए। - प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित पट्टा गुम, नवीनीकरण में देरी
सिलावटों का वास निवासी जमुना कल्याणे ने बताया कि मकान का पट्टा गुम होने के कारण नया पट्टा बनवाने के लिए 14 जून 2024 को आवेदन किया था, लेकिन अभी तक जारी नहीं हुआ। इस पर नगर निगम आयुक्त को तुरंत कार्यवाही के निर्देश मिले। - 7-8 महीनों से आधार कार्ड अपडेट लंबित
भगतपुरी निवासी राजेश शर्मा ने बताया कि विधिवत आवेदन देने के बावजूद उनका आधार 7-8 महीनों से अपडेट नहीं हो पाया, जिससे शासकीय योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारी को तत्परता से समाधान के निर्देश दिए। - रजिस्ट्री होने के बाद भी जमीन पर गलत नाम दर्ज
ग्राम चिकलिया निवासी रामलाल पिता बाबुलाल ने शिकायत की कि उनकी माता नाथीबाई की भूमि की रजिस्ट्री के बावजूद, रिकॉर्ड में अन्य रिश्तेदारों के नाम दर्ज हैं। इस पर तहसीलदार को आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया।
कलेक्टर ने दिए ये महत्वपूर्ण निर्देश
- विभागीय अधिकारियों को मौके पर ही सुनवाई कर समाधान करने के निर्देश
- लंबित प्रकरणों का निर्धारित समय में निस्तारण सुनिश्चित करने के आदेश
- जनहित से जुड़े संवेदनशील मामलों को प्राथमिकता पर लेने की बात कही
Latest News
- BREAKING Ratlam News: रतलाम में छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में अतिथि शिक्षक से मारपीट, पेड़ से बांधकर पीटा
- BREAKING Ratlam News: लॉ कॉलेज विवाद में FIR के विरोध में विहिप-बजरंग दल का प्रदर्शन, 5 दिन में जांच का आश्वासन
- Ratlam News: रतलाम में नारकोटिक्स TI बताकर 4.50 लाख लेने का आरोप, सपना ठाकुर के खिलाफ छठी शिकायत