Ratlam News: रतलाम जनसुनवाई: कलेक्टर मिशा सिंह ने सुनी 92 ग्रामीणों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर निराकरण

रतलाम- पब्लिक वार्ता,न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: कलेक्टर कार्यालय में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह, जिला पंचायत CEO वैशाली जैन एवं एडीएम डॉ. शालिनी श्रीवास्तव ने लोगों की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई में कुल 92 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से अनेक मामलों का मौके पर ही निराकरण किया गया, जबकि शेष आवेदनों को समय सीमा में समाधान के निर्देश संबंधित विभागों को दिए गए। मुख्य मुद्दे एवं आवेदन कलेक्टर ने दिए ये महत्वपूर्ण निर्देश

Ratlam News: जनसुनवाई में उठी आमजन की आवाज: 59 आवेदनों पर हुई सुनवाई, कई मामलों का मौके पर हुआ निराकरण

रतलाम- पब्लिक वार्ता,न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: कलेक्टर कार्यालय रतलाम में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में आमजन की समस्याओं को सुना गया। जनसुनवाई में जिला पंचायत सीईओ वैशाली जैन ने आवेदकों से आवेदन प्राप्त किए। इस दौरान कुल 59 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से कई आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया, जबकि शेष आवेदनों को निर्धारित समय सीमा में समाधान करने के निर्देश संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिए गए। वीडियो देखे जनसुनवाई में विभिन्न प्रकार की समस्याएं सामने आईं — वेतन भुगतान, विद्यालय प्रमाणपत्र जारी करने में देरी और फसल क्षति जैसे मुद्दे प्रमुख रहे। ग्राम मावता की निवासी श्रीमती कैलाशी बाई पति मांगीलाल भडभुजा ने बताया कि वह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में दैनिक वेतन भोगी के रूप में वर्ष 2004 से कार्यरत हैं, लेकिन पिछले 9 महीनों से नियमित वेतन नहीं मिल रहा, जिससे उन्हें आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। इस पर अधिकारियों को तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए गए। वहीं, ममता बंदोडिया निवासी इंदिरा नगर रतलाम ने बताया कि उनका पुत्र नितेश सेंट स्टीफन स्कूल, गांधी नगर में अध्ययनरत था। फीस नियमित जमा करने के बावजूद स्कूल प्रबंधन द्वारा कक्षा 8वीं, 9वीं और 10वीं की अंकसूची व टीसी प्रदान नहीं की जा रही। मामले में जिला शिक्षा अधिकारी को कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। ग्राम नयापुरा, जावरा के जाकिर पिता जहांगीर खां ने अपनी समस्या रखते हुए बताया कि उनकी सोयाबीन की फसल अत्यधिक बारिश और पीला मोजेक रोग से नष्ट हो गई है। शासन द्वारा मुआवजा योजना चल रही है, लेकिन उन्हें अब तक राशि नहीं मिली। इस पर तहसीलदार जावरा को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। जनसुनवाई के दौरान जिला प्रशासन ने कहा कि जनता की हर शिकायत पर पारदर्शी व समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Ratlam News: जनसुनवाई रतलाम : 105 आवेदनों पर हुई सुनवाई, पानी व पट्टे सहित कई मुद्दों का हुआ निराकरण

रतलाम- पब्लिक वार्ता,न्यूज़ डेस्क। Ratlam News:  कलेक्टर कार्यालय में मंगलवार को जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई में कलेक्टर राजेश बाथम एवं एडीएम डॉ. शालिनी श्रीवास्तव ने आम नागरिकों की समस्याओं को सुना। इस दौरान कुल 105 आवेदन प्राप्त हुए। मौके पर ही निराकरण योग्य आवेदनों का विभागीय अधिकारियों की मौजूदगी में निपटारा किया गया, वहीं शेष आवेदनों को तय समयसीमा में निपटाने के लिए संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया। जनसुनवाई में डॉ. देवीसिंह कॉलोनी के रहवासियों ने पानी की समस्या उठाई। रहवासियों ने बताया कि कॉलोनी में पहले सरकारी नल कनेक्शन से पानी की आपूर्ति होती थी, लेकिन झूठे आवेदन के आधार पर नल कनेक्शन काट दिए गए। नगर निगम ने आश्वासन दिया था कि जब तक नल नहीं लगेंगे, तब तक टैंकर से पानी सप्लाई की जाएगी, लेकिन स्थानीय दबाव में टैंकर सुविधा भी बंद कर दी गई। अब कॉलोनीवासियों को 5 किमी दूर से पानी लाना पड़ रहा है। इस मामले में अधिकारियों को शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए गए। इसी तरह, ग्राम बड़ावदा के विनोद परमार ने कच्चे मकान के पट्टे की मांग को लेकर आवेदन दिया। उन्होंने बताया कि मजदूरी से परिवार का पालन पोषण करने के बावजूद कई बार पट्टे के लिए आवेदन किया, लेकिन अभी तक पट्टा जारी नहीं हुआ। कलेक्टर ने इस संबंध में सीएमओ बड़ावदा को निर्देशित किया। वहीं, ग्राम नोलक्खा निवासी अशोक नायक ने पत्नी की बीमारी से आकस्मिक मृत्यु के बाद आर्थिक सहायता की मांग की। उन्होंने बताया कि आर्थिक स्थिति कमजोर होने से बच्चों का पालन-पोषण कठिन हो रहा है। इस पर कलेक्टर ने एसडीएम जावरा को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। जनसुनवाई में आए अन्य आवेदनों पर भी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि आम जनता की समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जाए।