रतलाम- पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: वीरता, आत्मगौरव और राष्ट्रभक्ति की प्रतीक महाराणा प्रताप जी के 485वें जन्मोत्सव पर रतलाम में भव्य कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की जाएगी। 29 मई गुरुवार को सायंकाल 4 बजे महलवाड़ा परिसर से विशाल शौर्य यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें राजसी वैभव और गौरवशाली परंपराओं की झलक देखने को मिलेगी।

वैदिक विधि से होगा दुग्धाभिषेक
इससे एक दिन पूर्व, 28 मई बुधवार को प्रातः 8 बजे महाराणा प्रताप चौक स्थित प्रतिमा का पं. आचार्य गोपाल जी सावरा द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ दुग्ध और पंचामृत से अभिषेक किया जाएगा।
धार्मिक अनुष्ठान और पूजन
29 मई को यात्रा प्रारंभ होने से पूर्व राजमहल परिसर में राजराजेश्वरी नागणेचा माता, पद्मावती माता, श्रीनाथ जागनाथ महादेव मंदिर एवं श्री चारभुजा नाथ मंदिर पर विधिवत पूजन और माता को चुनरी अर्पण की जाएगी। इसके उपरांत महाराजा रतन सिंह जी राठौर एवं महाराजा सज्जन सिंह जी राठौर की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया जाएगा।

ऐसा रहेगा शौर्य यात्रा का मार्ग
यात्रा महलवाड़ा से प्रारंभ होकर महाराजा रतन सिंह चौराहा, नगर निगम, कॉलेज रोड, नाहरपुरा, डालूमोदी बाजार, माणकचौक, घांस बाजार, चौमुखी पुल, चांदनी चौक, तोपखाना, गणेश देवरी, रानी जी का मंदिर, शहीद चौक, गायत्री टॉकीज़ मार्ग से होते हुए श्री महाराणा प्रताप चौक पहुंचेगी। यहां समाज के वरिष्ठ अतिथि प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इसके साथ ही भव्य आतिशबाजी का आयोजन भी किया जाएगा।
यात्रा में दिखेगा शौर्य और परंपरा का अद्भुत संगम
शौर्य यात्रा में सबसे आगे प्रचार रथ चलेगा, उसके पीछे बुलेट सवार युवा तिरंगा और भगवा ध्वज लिए चलेंगे। घुड़सवार दल, बैंड, क्षत्रिय सरदार, दुर्गा वाहिनी, सतरानिया और चार विशेष रथ यात्रा का हिस्सा होंगे। इनमें महाराणा प्रताप, महाराज रतन सिंह, छत्रपति शिवाजी महाराज और महाराजा छत्रसाल बुंदेला के चित्र रहेंगे।
300 से अधिक बालिकाएं केसरिया साफा धारण कर परंपरा का गौरव बढ़ाएंगी। समिति की 250 से अधिक सदस्यों की टीम यात्रा की व्यवस्था संभालेगी, जिसमें यातायात, सुरक्षा और पार्किंग की जिम्मेदारी भी शामिल है।
समिति ने संभाली कमान
आयोजन को सफल बनाने हेतु श्री चारभुजा नाथ राजपूत समाज धर्मशाला में श्री महाराणा प्रताप जन्मोत्सव समिति एवं समस्त राजपूत संगठनों की बैठक हुई। इस दौरान नरेंद्र सिंह चौहान, विजय सिंह हारोड़, दिलीप सिंह सोनगरा, वीरेंद्र सिंह राठौड़, निखिलेश सिंह पवार, आशीष सिंह चौहान, युवराज सिंह राठौर, हर्षवर्धन सिंह चौहान, जीवन सिंह चौहान, करण सिंह सिसोदिया, जया गोयल, श्वेता चौहान, पूर्णिमा चौहान, रेखा सिसोदिया, स्नेहलता हारोड़, वैशाली सोनगरा समेत अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
जय महाराणा के जयघोष से गूंजेगा शहर
युवाओं के उत्साह, मातृशक्ति की भागीदारी और परंपरागत वेशभूषा में शामिल क्षत्रिय सतरानिया की मौजूदगी से शौर्य यात्रा एक ऐतिहासिक अवसर बनेगी। जय भवानी, जय शिवाजी, जय महाराणा के उद्घोषों से रतलाम की गलियां गूंज उठेंगी।
Latest News
- BREAKING Banking Jobs 2026: PNB और यूनियन बैंक में 940 पदों पर भर्ती, जानें योग्यता, सैलरी और आवेदन प्रक्रिया
- BREAKING MP UCC Bill पास: शादी का रजिस्ट्रेशन होगा अनिवार्य, लिव इन से नौकरी रिकॉर्ड तक क्या बदल जाएगा?
- BREAKING Ratlam News: काटजू नगर में युवक ने लगाई फांसी, बदबू आने पर खुला राज; दो माह पहले हुई थी दूसरी शादी