Ratlam News: फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: बस की टक्कर से युवक की मौत, ग्रामीणों ने शव रखकर किया चक्काजाम

रतलाम के महू-नीमच फोरलेन पर बस और बाइक की टक्कर में युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर घायल है। आक्रोशित ग्रामीणों ने दो बार शव रखकर चक्काजाम किया और 50 लाख मुआवजे की मांग उठाई। रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: रतलाम जिले के महू-नीमच फोरलेन पर गुरुवार रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। बड़ौदा फंटे के पास एक तेज रफ्तार बस ने बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें 25 वर्षीय युवक कान्हा उर्फ सोनु की मौत हो गई, जबकि उसका साथी सुखराम गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने दो बार शव रखकर फोरलेन पर चक्काजाम कर दिया। वीडियो देखे कैसे हुआ हादसा? जानकारी के मुताबिक, बड़ौदा निवासी कान्हा उर्फ सोनु पिता बसंतीलाल और सुखराम पिता भगवान मालवीय जावरा की ओर से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान रात करीब 9 बजे रतलाम से जावरा जा रही मीनाक्षी बस ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल रतलाम मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही कान्हा ने दम तोड़ दिया। वहीं सुखराम की हालत गंभीर होने पर परिजन उसे अहमदाबाद रेफर कर लेकर गए। शव रखकर किया चक्काजाम, 50 लाख मुआवजे की मांग युवक की मौत के बाद शुक्रवार सुबह ग्रामीणों और परिजनों ने गुस्सा जाहिर किया। पोस्टमार्टम के बाद जब शव गांव ले जाया जा रहा था, तब ग्रामीणों ने बस संचालक की अन्य बसों को रोकना शुरू कर दिया। इसके बाद शव को एंबुलेंस में रखकर फोरलेन पर चक्काजाम किया गया। ग्रामीणों की मांग थी कि मृतक के परिवार को 50 लाख रुपए का मुआवजा दिया जाए। उनका कहना था कि परिवार बेहद गरीब है और अंतिम संस्कार तक के लिए पैसे नहीं थे। मौके पर नामली थाना प्रभारी अमित कोरी, तहसीलदार प्राची गायगवाड़ सहित कई अधिकारी पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया। बाद में बस कर्मचारियों की ओर से मृतक और घायल के परिवार को 25-25 हजार रुपए की सहायता राशि देने पर सहमति बनी। गांव से फिर शव लेकर लौटे ग्रामीण पहली बार समझाइश के बाद ग्रामीण शव लेकर गांव लौट गए थे, लेकिन कुछ लोग संतुष्ट नहीं हुए। वे दोबारा एंबुलेंस में शव रखकर बड़ौदा फंटे पहुंचे और फोरलेन के बीच वाहन खड़ा कर फिर से जाम लगा दिया। करीब 20 मिनट तक सड़क के दोनों ओर लंबा जाम लगा रहा। बाद में एसडीओपी किशोर पाटनवाला और ग्रामीण एसडीएम विवेक सोनकर ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हादसे के तुरंत बाद बस जब्त कर ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया था और मुआवजे की कानूनी प्रक्रिया भी की जाएगी। परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ मृतक कान्हा अपने परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था। उसके परिवार में मां, पत्नी और डेढ़ साल का बेटा है। बेटे की मौत के बाद पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण ग्रामीणों ने चंदा एकत्र कर अंतिम संस्कार कराया। फंटे पर अव्यवस्थाओं से बढ़ रहा खतरा स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस जगह हादसा हुआ वहां पर्याप्त लाइट व्यवस्था नहीं है। फंटे पर स्पीड ब्रेकर होने के बावजूद रोड किनारे खड़े वाहनों और ढाबों की वजह से क्रॉसिंग साफ दिखाई नहीं देती। सड़क पर लाइन मार्किंग भी नहीं है, जिससे आए दिन दुर्घटना का खतरा बना रहता है। वर्तमान स्थिति फिलहाल पुलिस ने बस ड्राइवर को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है। प्रशासन ने मुआवजे को लेकर कानूनी प्रक्रिया शुरू करने की बात कही है। वहीं ग्रामीणों ने फंटे पर बेहतर लाइट और सुरक्षा व्यवस्था की मांग उठाई है।

JSG संगिनी उमंग परिवार को MP रीजन में दूसरा स्थान, सेवा गतिविधियों में बनाई पहचान

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। JSG (Jain Social Group) के अंतर्गत कार्यरत JSG संगिनी उमंग परिवार ने एक बार फिर मध्य प्रदेश रीजन में अपनी शानदार उपलब्धि दर्ज कराई है। फरवरी माह में आयोजित सेवा गतिविधियों, विशेष रूप से स्वास्थ्य परीक्षण शिविर के उत्कृष्ट आयोजन के लिए समूह को पूरे एमपी रीजन में द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ है। यह उपलब्धि न केवल समूह के लिए बल्कि पूरे रतलाम शहर के लिए गर्व का विषय है। ग्रुप अध्यक्ष रेनू लुनिया ने इस सफलता का श्रेय सभी पदाधिकारियों, बोर्ड मेंबर्स और सक्रिय सदस्यों को देते हुए उनके सहयोग और समर्पण की सराहना की। उन्होंने कहा कि सभी के संयुक्त प्रयासों और मार्गदर्शन से ही समूह निरंतर नई ऊंचाइयों को छू रहा है। इस अवसर पर एमपी रीजन के अध्यक्ष राहुल चपलोद की टीम का विशेष आभार व्यक्त किया गया। साथ ही JSG रतलाम सेंट्रल की पूरी टीम एवं निर्णायक मंडल के दीपक दोषी, प्रफुल्ल लोढ़ा और मनोज कटारिया को भी धन्यवाद और बधाई दी गई। ग्रुप सचिव निर्मला पटवा और अनीता कोठारी ने जानकारी देते हुए बताया कि भविष्य में भी समूह सामाजिक सेवा और स्वास्थ्य से जुड़े कार्यों में इसी तरह सक्रिय भूमिका निभाता रहेगा। यह उपलब्धि JSG संगिनी उमंग परिवार की टीम वर्क, समर्पण और समाज सेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Ratlam News: बर्थडे पार्टी में छात्रा को नशीला पदार्थ खिलाकर छेड़छाड़, ‘मुन्ना लाला’ ने अश्लील फोटो खींचकर दी धमकी

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: मध्य प्रदेश के रतलाम में लव जिहाद और महिला सुरक्षा से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ एक मुस्लिम युवक ने अपनी पहचान छुपाकर (मुन्ना लाला बनकर) 12वीं की हिंदू छात्रा को बर्थडे पार्टी के दौरान नशीला पाउडर खिलाया और उसके साथ अश्लील हरकतें कीं। इतना ही नहीं, आरोपी ने छात्रा की आपत्तिजनक तस्वीरें खींचकर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। पूरी घटना: दोस्ती के नाम पर दिया नशीला पदार्थ घटना 30 नवंबर 2025 की है। पीड़िता, जो 12वीं की छात्रा है, अपनी सहेली के जन्मदिन की पार्टी में शिवनगर गई थी। वहां उसकी मुलाकात मुन्ना लाला नाम के युवक से हुई। आरोपी ने छात्रा को सफेद रंग का नशीला पाउडर खाने के लिए दिया। छात्रा के मना करने पर उसने इसे ‘स्वाद में अच्छा’ बताकर उसे खिला दिया। पॉउडर खाते ही छात्रा की तबीयत बिगड़ने लगी और उसे चक्कर आने लगे। जब वह बाहर गई, तो आरोपी मुन्ना लाला ने उसका पीछा किया और उसके साथ छेड़छाड़ की। इसी दौरान आरोपी ने अपने मोबाइल से छात्रा की अश्लील तस्वीरें भी खींच लीं। असली नाम सैफ अली, पहले से दर्ज हैं कई मामले जब छात्रा ने विरोध किया और पुलिस में शिकायत की बात कही, तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। जांच में पता चला कि ‘मुन्ना लाला’ का असली नाम सैफ अली (पिता मुश्ताक अली) है, जो मोचीपुरा का निवासी है। आरोपी नगर निगम के पास चश्मे की दुकान लगाता है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, सैफ अली एक शातिर अपराधी है, जिस पर पहले भी शासकीय कार्य में बाधा डालने और मारपीट जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं। डेढ़ महीने बाद पीड़िता ने जुटाई हिम्मत आरोपी लगातार छात्रा को फोटो वायरल करने की धमकी दे रहा था, जिससे वह डरी हुई थी। लेकिन जब उसे पता चला कि सैफ अली पहले भी कई अन्य लड़कियों के साथ इस तरह की घिनौनी हरकतें कर चुका है, तो उसने हिम्मत जुटाई। पीड़िता ने अपनी नानी के साथ थाना औद्योगिक क्षेत्र पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस की कार्रवाई थाना प्रभारी सत्येंद्र रघुवंशी ने बताया कि: * आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। * फिलहाल आरोपी फरार है और पुलिस की टीमें उसकी तलाश में जुटी हैं। * वह नशीला पदार्थ क्या था, इसका खुलासा आरोपी की गिरफ्तारी और पूछताछ के बाद ही हो पाएगा।

Ratlam News: 12 घंटे में लूट का खुलासा: सरवन पुलिस ने चांदी का कंदौरा लूटने वाले दो आरोपियों को दबोचा

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: थाना सरवन क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई लूट की वारदात का पुलिस ने मात्र 12 घंटे के भीतर सफल खुलासा कर दिया है। पुलिस ने एक आरोपी और एक विधि विरुद्ध बालक को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चांदी का कंदौरा और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त की है। WATCH VIDEO घटना का विवरण दिनांक 02 जनवरी 2026 को पीड़िता सरवन में सामान खरीदने आई थी। सामान खरीदने के बाद वह पैदल अपने घर लौट रही थी। शाम करीब 4:15 बजे, जब वह सरवन में सुभाष सोनी की दुकान के सामने से गुजर रही थी, तभी मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात व्यक्ति वहां पहुंचे। पीछे बैठे युवक ने पीड़िता की कमर में पहना हुआ 250 से 300 ग्राम वजनी चांदी का कंदौरा झपट लिया और मौके से फरार हो गया। घटना की रिपोर्ट पर थाना सरवन में लूट का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। पुलिस की त्वरित कार्यवाही घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) राकेश खाखा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सैलाना नीलम बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सरवन अर्जुन सेमलिया के नेतृत्व में दो विशेष टीमों का गठन किया गया। पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर तंत्र की मदद से घटना के महज 12 घंटे के भीतर आरोपी सुनील पिता कालू खराड़ी (22 वर्ष), निवासी नेगड़ापाड़ा एवं एक विधि विरुद्ध बालक को हिरासत में ले लिया। जप्त मशरूका पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से— कुल ₹80,000 का मशरूका बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपी सराहनीय भूमिका इस सफल कार्रवाई में निरीक्षक अर्जुन सेमलिया, उप निरीक्षक रजक, प्रधान आरक्षक 597 विजय शेखावत एवं आरक्षक 324 हिम्मत सिंहकी विशेष भूमिका रही। सरवन पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों में भय और आमजन में सुरक्षा का विश्वास मजबूत हुआ है।

Ratlam News: रतलाम में शराब दुकान पर चोर का आतंक: 11 मिनट में 40 हजार पार, कैमरे के सामने की अश्लील हरकतें

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: औद्योगिक क्षेत्र थाना अंतर्गत बरबड़ रोड पर स्थित शराब दुकान में रविवार देर रात एक चोर ने फिल्मी अंदाज में वारदात को अंजाम दे दिया। महज 11 मिनट में आरोपी ने दुकान का शटर तोड़कर अंदर घुसते हुए करीब 40 हजार रुपये नकदी पर हाथ साफ कर दिया, इतना ही नहीं, कैमरे की तरफ देखकर अश्लील हरकतें भी कीं। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। वीडियो देखे सुबह खुलासा होने पर मचा हड़कंपसोमवार सुबह जब कर्मचारी दुकान पहुंचे और रात में गिनकर रखी गई रकम नहीं मिली, तो चोरी का खुलासा हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें आरोपी रात करीब 2:48 बजे दुकान में घुसा और 2:59 बजे बाहर निकला। यानी महज 11 मिनट में वारदात पूरी कर ली। पहचान हुई, जल्द होगी गिरफ्तारीपुलिस ने लक्ष्मी ट्रेडिंग कंपनी के संचालक रघुवीर सिंह निवासी बाजेड़ा की शिकायत पर प्रकरण दर्ज किया है। टीआई सत्येंद्र रघुवंशी ने बताया कि चोर की पहचान कर ली गई है, और उसकी गिरफ्तारी के लिए टीम को भेजा गया है। दिन में की थी रैकी, रात में तोड़ दिया शटरजांच में सामने आया कि आरोपी युवक दिन में ही दुकान के आसपास दोस्तों के साथ शराब पी रहा था। रात में जैसे ही सेल्समैन दुकान बंद कर गया, चोर ने मौके का फायदा उठाया। उसने लोहे की चद्दर दबाकर अंदर घुसते हुए खोखों में रखी नकदी और सिक्के तक समेट लिए। जाते-जाते कैमरे की ओर देखकर भद्दी हरकतें भी कीं, जो रिकॉर्ड हो गईं। निराला नगर चोरी मामले में पुलिस को मिले अहम सुराग निराला नगर में रविवार को हुई बड़ी चोरी की वारदात में भी पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। एसपी अमित कुमार के निर्देशन में सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया और टीआई सत्येंद्र रघुवंशी के नेतृत्व में तीन टीमों ने रातभर सर्च अभियान चलाया। 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए और 10 से अधिक संदिग्धों से पूछताछ की गई।सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने चारों चोरों की पहचान कर ली है, जिनकी तलाश में टीमें रवाना हो चुकी हैं। शनिवार-रविवार की रात को हरदीप सिंह खनूजा के सूने मकान से करीब 6 लाख रुपये नकद, दो लैपटॉप और सोने-चांदी के जेवर चोरी हुए थे।

Ratlam News: रतलाम में पीवीसी गोदाम में भीषण आग, गैस सिलेंडर फटने से मचा हड़कंप

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: शहर के पटेल कॉलोनी क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर बड़ा हादसा टल गया जब जैन स्कूल के पीछे स्थित एक पीवीसी गोदाम में अचानक आग लग गई। घनी आबादी वाले इलाके में लगी इस आग से आसपास के रहवासी घबरा गए और घरों से बाहर निकल आए। WATCH VIDEO सूचना मिलते ही तीन फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गोदाम में गैस सिलेंडर और केमिकल से भरी कैनें रखी हुई थीं, जिससे आग फैलने और विस्फोट की आशंका बनी रही। जानकारी के अनुसार, यहां एक स्टील की चोपिंग बनाने वाली फैक्ट्री भी संचालित की जा रही थी, जिसमें थिनर और अन्य ज्वलनशील रसायनों का उपयोग होता था। आग लगने के बाद थिनर की कैनें फटने लगीं और घना धुआं पूरे क्षेत्र में फैल गया। रहवासियों ने बताया कि इस गोदाम में लंबे समय से औद्योगिक गतिविधियां चल रही हैं, लेकिन रिहायशी क्षेत्र में ऐसी फैक्ट्री चलाने पर प्रशासन की अनुमति पर सवाल उठ रहे हैं।फैक्ट्री मालिक केजार मानसी ने कहा कि आग कैसे लगी, यह स्पष्ट नहीं है — “पहले आग बुझा लें, फिर बात करेंगे”। जब उनसे लाइसेंस और अनुमति के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे गोदाम और फैक्ट्रियों की जांच की जाए ताकि भविष्य में किसी बड़ी दुर्घटना से बचा जा सके।

MP News: रतलाम में किसानों के लिए हेल्पडेस्क नंबर जारी — अब पंजीयन और खरीदी की शिकायतों का होगा तुरंत समाधान

रतलाम- पब्लिक वार्ता,न्यूज़ डेस्क। MP News: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए रतलाम जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के निर्देशानुसार भावान्तर भुगतान योजना के सफल क्रियान्वयन हेतु जिला स्तरीय कंट्रोल रूम और किसान हेल्पडेस्क की स्थापना की गई है। यह कंट्रोल रूम कलेक्टर कार्यालय, कक्ष क्रमांक 222 में स्थापित किया गया है। किसान अब अपनी पंजीयन एवं खरीदी संबंधित शिकायतोंके समाधान के लिए हेल्पडेस्क नंबर 07412-299061 पर प्रातः 10:00 बजे से सायं 6:00 बजे तक कॉल कर सकेंगे। कलेक्टर ने बताया कि किसानों की सभी समस्याओं का शीघ्र निराकरण किया जाएगा ताकि किसी को भी योजनाओं का लाभ लेने में कठिनाई न हो। हेल्पडेस्क का संचालन डिप्टी कलेक्टर श्री संजय शर्मा के मार्गदर्शन में किया जाएगा। वहीं, सहायक नोडल अधिकारी के रूप में सहायक संचालक कृषि श्री भीका वास्के और कंप्यूटर प्रोग्रामर आत्मा श्री जसवंत बारिया को दायित्व सौंपा गया है। नोडल अधिकारी प्रतिदिन की प्रगति रिपोर्ट तैयार कर शाम 6 बजे कलेक्टर को प्रस्तुत करेंगे। प्रशासन का उद्देश्य है कि किसानों को योजनाओं से जुड़ी हर जानकारी और सहायता समय पर मिले।

Ratlam News: बिहार STF की टीम का रतलाम में एक्सीडेंट: दो जवान शहीद, चार घायल, गुप्त मिशन पर जा रहे थे

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: गुजरात के गांधीधाम में एक कुख्यात अपराधी को पकड़ने जा रही बिहार STF की टीम सोमवार देर रात दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर दुर्घटना का शिकार हो गई। मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे दो STF जवानों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। एक घायल की हालत गंभीर बनी हुई है, जिसे इंदौर रेफर किया गया है। मारे गए जवानों की पहचान: घायल जवानों की सूची: हादसे का विवरण: कॉन्स्टेबल रंजन कुमार ने बताया कि वह डिक्की में सो रहे थे और उन्हें कुछ समझ नहीं आया कि गाड़ी कैसे पलटी। मिथिलेश पासवान के अनुसार, वाहन 100 मीटर तक घिसटता चला गया। तीन जवान गाड़ी के पीछे सो रहे थे, जो हादसे के बाद जागे और स्थिति को समझ सके। प्रशासन की प्रतिक्रिया: रतलाम एसपी अमित कुमार ने बताया कि वाहन STF का ही था और टीम का एक अधिकारी ही गाड़ी चला रहा था। हादसे के कारणों की जांच जारी है। बिहार पुलिस मुख्यालय के ADG (ऑपरेशन्स) कुंदन कृष्णन ने हादसे की पुष्टि करते हुए कहा, “हमारे दो बहादुर जवानों ने ड्यूटी पर शहादत दी है। टीम एक बड़े अपराधी को पकड़ने जा रही थी। घायलों और शहीदों के पार्थिव शरीर को लाने के लिए एक विशेष टीम रतलाम भेज दी गई है।”

Ratlam News: शौर्य, संस्कृति और समर्पण का संगम बनेगा महाराणा प्रताप जयंती समारोह, 29 मई को निकलेगी भव्य शौर्य यात्रा, वैदिक मंत्रोच्चार से होगा दुग्धाभिषेक

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: वीरता, आत्मगौरव और राष्ट्रभक्ति की प्रतीक महाराणा प्रताप जी के 485वें जन्मोत्सव पर रतलाम में भव्य कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की जाएगी। 29 मई गुरुवार को सायंकाल 4 बजे महलवाड़ा परिसर से विशाल शौर्य यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें राजसी वैभव और गौरवशाली परंपराओं की झलक देखने को मिलेगी। वैदिक विधि से होगा दुग्धाभिषेकइससे एक दिन पूर्व, 28 मई बुधवार को प्रातः 8 बजे महाराणा प्रताप चौक स्थित प्रतिमा का पं. आचार्य गोपाल जी सावरा द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ दुग्ध और पंचामृत से अभिषेक किया जाएगा। धार्मिक अनुष्ठान और पूजन29 मई को यात्रा प्रारंभ होने से पूर्व राजमहल परिसर में राजराजेश्वरी नागणेचा माता, पद्मावती माता, श्रीनाथ जागनाथ महादेव मंदिर एवं श्री चारभुजा नाथ मंदिर पर विधिवत पूजन और माता को चुनरी अर्पण की जाएगी। इसके उपरांत महाराजा रतन सिंह जी राठौर एवं महाराजा सज्जन सिंह जी राठौर की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया जाएगा। ऐसा रहेगा शौर्य यात्रा का मार्गयात्रा महलवाड़ा से प्रारंभ होकर महाराजा रतन सिंह चौराहा, नगर निगम, कॉलेज रोड, नाहरपुरा, डालूमोदी बाजार, माणकचौक, घांस बाजार, चौमुखी पुल, चांदनी चौक, तोपखाना, गणेश देवरी, रानी जी का मंदिर, शहीद चौक, गायत्री टॉकीज़ मार्ग से होते हुए श्री महाराणा प्रताप चौक पहुंचेगी। यहां समाज के वरिष्ठ अतिथि प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इसके साथ ही भव्य आतिशबाजी का आयोजन भी किया जाएगा। यात्रा में दिखेगा शौर्य और परंपरा का अद्भुत संगमशौर्य यात्रा में सबसे आगे प्रचार रथ चलेगा, उसके पीछे बुलेट सवार युवा तिरंगा और भगवा ध्वज लिए चलेंगे। घुड़सवार दल, बैंड, क्षत्रिय सरदार, दुर्गा वाहिनी, सतरानिया और चार विशेष रथ यात्रा का हिस्सा होंगे। इनमें महाराणा प्रताप, महाराज रतन सिंह, छत्रपति शिवाजी महाराज और महाराजा छत्रसाल बुंदेला के चित्र रहेंगे। 300 से अधिक बालिकाएं केसरिया साफा धारण कर परंपरा का गौरव बढ़ाएंगी। समिति की 250 से अधिक सदस्यों की टीम यात्रा की व्यवस्था संभालेगी, जिसमें यातायात, सुरक्षा और पार्किंग की जिम्मेदारी भी शामिल है। समिति ने संभाली कमानआयोजन को सफल बनाने हेतु श्री चारभुजा नाथ राजपूत समाज धर्मशाला में श्री महाराणा प्रताप जन्मोत्सव समिति एवं समस्त राजपूत संगठनों की बैठक हुई। इस दौरान नरेंद्र सिंह चौहान, विजय सिंह हारोड़, दिलीप सिंह सोनगरा, वीरेंद्र सिंह राठौड़, निखिलेश सिंह पवार, आशीष सिंह चौहान, युवराज सिंह राठौर, हर्षवर्धन सिंह चौहान, जीवन सिंह चौहान, करण सिंह सिसोदिया, जया गोयल, श्वेता चौहान, पूर्णिमा चौहान, रेखा सिसोदिया, स्नेहलता हारोड़, वैशाली सोनगरा समेत अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। जय महाराणा के जयघोष से गूंजेगा शहरयुवाओं के उत्साह, मातृशक्ति की भागीदारी और परंपरागत वेशभूषा में शामिल क्षत्रिय सतरानिया की मौजूदगी से शौर्य यात्रा एक ऐतिहासिक अवसर बनेगी। जय भवानी, जय शिवाजी, जय महाराणा के उद्घोषों से रतलाम की गलियां गूंज उठेंगी।

Operation Sindoor Live: भारत-पाकिस्तान युद्ध लाइव: ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत का पलटवार, अंबाला ब्लैकआउट, चंडीगढ़ और जैसलमेर में अलर्ट

नई दिल्ली- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Operation Sindoor Live: भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के बीच हालात और गंभीर होते जा रहे हैं। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत भारत की जवाबी कार्रवाई से पाकिस्तान बुरी तरह बौखला गया है। शुक्रवार रात से अंबाला, चंडीगढ़, पठानकोट, जैसलमेर और उरी जैसे सीमावर्ती इलाकों में हाई अलर्ट है। अंबाला एयरबेस पर संभावित हमले के चलते रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक ब्लैकआउट के आदेश दिए गए हैं। गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर हाईलेवल मीटिंग जारी है, जिसमें एनएसए अजीत डोभाल, बीएसएफ और सीआईएसएफ के डीजी शामिल हैं। इसी बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने तीनों सेनाओं के प्रमुखों और सीडीएस अनिल चौहान के साथ बैठक की है। भारत ने पाकिस्तान के पंजाब स्थित ओकारा जिले में ड्रोन से हमला किया है, जबकि जम्मू-कश्मीर के सांबा में 7 पाकिस्तानी घुसपैठियों को बीएसएफ ने ढेर कर दिया। भारत की एयर डिफेंस ने 45 से ज्यादा पाकिस्तानी ड्रोन मार गिराए हैं। चंडीगढ़ एयरबेस पर ड्रोन अटैक का सायरन बजा, लोगों को अलर्ट पर रहने की सलाह दी गई है। राजस्थान, पंजाब और जम्मू-कश्मीर सरकारों ने सभी अधिकारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। बीसीसीआई ने सुरक्षा कारणों से आईपीएल को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया है। पाकिस्तान के मिसाइल हमलों में पंजाब के होशियारपुर और पठानकोट में मिसाइल के टुकड़े मिले हैं, जबकि जैसलमेर में एक जिंदा बम बरामद हुआ है। भारतीय वायुसेना ने CUAS, पेचोरा और शिल्का जैसे सिस्टम से जवाबी कार्रवाई की। भारत ने पहलगाम आतंकी हमले पर पाकिस्तान के साथ किसी भी संयुक्त जांच से इनकार कर दिया है। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने साफ किया कि पाकिस्तान की जांच प्रणाली पर भारत को कोई भरोसा नहीं है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी दबाव बढ़ रहा है। अमेरिका के पूर्व पेंटागन अधिकारी माइकल रुबिन ने पाकिस्तान को आतंकवाद प्रायोजक देश घोषित करने की मांग की है।