नई दिल्ली- पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क। Operation Sindoor Live: भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के बीच हालात और गंभीर होते जा रहे हैं। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत भारत की जवाबी कार्रवाई से पाकिस्तान बुरी तरह बौखला गया है। शुक्रवार रात से अंबाला, चंडीगढ़, पठानकोट, जैसलमेर और उरी जैसे सीमावर्ती इलाकों में हाई अलर्ट है। अंबाला एयरबेस पर संभावित हमले के चलते रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक ब्लैकआउट के आदेश दिए गए हैं।

गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर हाईलेवल मीटिंग जारी है, जिसमें एनएसए अजीत डोभाल, बीएसएफ और सीआईएसएफ के डीजी शामिल हैं। इसी बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने तीनों सेनाओं के प्रमुखों और सीडीएस अनिल चौहान के साथ बैठक की है।
भारत ने पाकिस्तान के पंजाब स्थित ओकारा जिले में ड्रोन से हमला किया है, जबकि जम्मू-कश्मीर के सांबा में 7 पाकिस्तानी घुसपैठियों को बीएसएफ ने ढेर कर दिया। भारत की एयर डिफेंस ने 45 से ज्यादा पाकिस्तानी ड्रोन मार गिराए हैं। चंडीगढ़ एयरबेस पर ड्रोन अटैक का सायरन बजा, लोगों को अलर्ट पर रहने की सलाह दी गई है।

राजस्थान, पंजाब और जम्मू-कश्मीर सरकारों ने सभी अधिकारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। बीसीसीआई ने सुरक्षा कारणों से आईपीएल को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया है।
पाकिस्तान के मिसाइल हमलों में पंजाब के होशियारपुर और पठानकोट में मिसाइल के टुकड़े मिले हैं, जबकि जैसलमेर में एक जिंदा बम बरामद हुआ है। भारतीय वायुसेना ने CUAS, पेचोरा और शिल्का जैसे सिस्टम से जवाबी कार्रवाई की।
भारत ने पहलगाम आतंकी हमले पर पाकिस्तान के साथ किसी भी संयुक्त जांच से इनकार कर दिया है। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने साफ किया कि पाकिस्तान की जांच प्रणाली पर भारत को कोई भरोसा नहीं है।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी दबाव बढ़ रहा है। अमेरिका के पूर्व पेंटागन अधिकारी माइकल रुबिन ने पाकिस्तान को आतंकवाद प्रायोजक देश घोषित करने की मांग की है।
Latest News
- BREAKING Ratlam News: जावरा में टैंकर के पहिए के आगे लेटा युवक, CCTV में कैद हुई घटना, मौत के बाद सड़क पर हंगामा
- Ratlam News: रतलाम में घर लौट रहे युवक पर जानलेवा हमला, बाइक सवारों ने पीछे से मारी गोली; CCTV में कैद हुए संदिग्ध
- रतलाम में सेवा भारती का भव्य कन्या पूजन समारोह, 1600 से अधिक कन्याओं का पूजन, 500 से ज्यादा समाजजन हुए शामिल