रतलाम- पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: राष्ट्रीय गुर्जर स्वाभिमान संघर्ष समिति, रतलाम द्वारा क्रांति दिवस के अवसर पर देश के पहले स्वतंत्रता संग्राम के महानायक, अमर शहीद कोतवाल धन सिंह गुर्जर को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम का नेतृत्व समिति के जिला अध्यक्ष श्री भरत गुर्जर ने किया।

इस अवसर पर समिति के सभी पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे और उन्होंने क्रांतिकारी धन सिंह कोतवाल के देशभक्ति व बलिदान को नमन किया। कार्यक्रम में समाज के विविध मुद्दों पर भी चर्चा की गई, जिसमें शिक्षा, रोजगार, सामाजिक एकता और युवाओं की भागीदारी जैसे विषय शामिल रहे।
जिला अध्यक्ष भरत गुर्जर ने युवाओं को धन सिंह कोतवाल जी के इतिहास, योगदान और शौर्य की जानकारी देते हुए समाज के अन्य महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि संगठन प्रत्येक गांव में बैठक कर समाज सुधार, महापुरुषों की प्रतिमा स्थापना और सामाजिक जागरूकता के विषयों पर कार्य करेगा।

समिति का यह आयोजन न केवल शहीदों के सम्मान में था, बल्कि समाज में एकता, आत्मगौरव और युवाओं को प्रेरित करने की दिशा में भी एक मजबूत कदम साबित हुआ।
Latest News
- BREAKING Cancel Train: भारी बारिश से 12 ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनों का रूट बदला और शॉर्ट टर्मिनेट किया गया
- BREAKING दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग प्रभावित: रतलाम मंडल ने स्टेशनों पर यात्रियों को बांटा भोजन और पेयजल
- BREAKING Ratlam News: अवैध खनन रोकने पहुंचे पटवारी पर जानलेवा हमला, बुलडोजर से कुचलने की कोशिश, पंचनामा भी फाड़ा