Ratlam News:  रतलाम फोरलेन पर चलती ई-स्कूटी बनी आग का गोला, देखते ही देखते जलकर खाक; VIDEO में दिखीं ऊंची लपटें

Ratlam E-Scooty Fire: रतलाम के महू-नीमच फोरलेन पर चलती ई-स्कूटी में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते वाहन जलकर खाक हो गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: रतलाम जिले के महू-नीमच फोरलेन पर गुरुवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक चलती हुई ई-स्कूटी में अचानक आग लग गई। कुछ ही मिनटों में स्कूटी आग की भीषण लपटों में घिर गई और पूरी तरह जलकर खाक हो गई। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दूर से उठती आग की ऊंची लपटें साफ दिखाई दे रही हैं। घटना का वीडियो देखे लुहारी फंटा के पास हुआ हादसा जानकारी के अनुसार घटना जावरा थाना औद्योगिक क्षेत्र अंतर्गत लुहारी फंटा के पास गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे हुई। बताया जा रहा है कि ई-स्कूटी सड़क पर चल रही थी, तभी उसमें से अचानक धुआं निकलने लगा। स्कूटी सवार ने समय रहते स्थिति को भांप लिया और तुरंत वाहन रोककर उससे दूर हट गया। कुछ ही पलों में स्कूटी ने आग पकड़ ली और देखते ही देखते वह आग का गोला बन गई। शॉर्ट सर्किट की आशंका, जांच जारी प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने के पीछे शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। हालांकि आग लगने का वास्तविक कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। संबंधित विभाग और तकनीकी टीम मामले की जांच में जुटी हुई है। विशेषज्ञों का मानना है कि ई-वाहनों में बैटरी या इलेक्ट्रिकल सिस्टम में खराबी होने पर इस तरह की घटनाएं हो सकती हैं। हालांकि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविक कारण सामने आ सकेगा। वीडियो बनाने जुटी भीड़, फोरलेन पर लगा जाम जैसा माहौल घटना के दौरान फोरलेन से गुजर रहे लोगों ने जलती हुई स्कूटी के वीडियो अपने मोबाइल फोन में कैद कर लिए। आग की लपटें काफी ऊंची उठ रही थीं, जिसके कारण आसपास के लोग मौके पर रुक गए और देखते ही देखते वहां भीड़ जमा हो गई। कुछ समय के लिए सड़क पर यातायात भी प्रभावित हुआ और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। फायर ब्रिगेड पहुंची, लेकिन तब तक सब खत्म घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। हालांकि तब तक ई-स्कूटी पूरी तरह जल चुकी थी। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया, जिससे आसपास खड़े अन्य वाहनों और लोगों को कोई नुकसान नहीं हुआ।

Ratlam News: जावरा-उज्जैन मार्ग पर धधकी पिकअप: चलते-चलते फ्यूल टैंक में लगी आग, मिनटों में जलकर राख

जावरा-उज्जैन मार्ग पर पिकअप में आग लगने से हड़कंप, इंदौर से अजमेर जा रही गाड़ी जलकर राख। फायर ब्रिगेड ने पाया काबू, जनहानि नहीं। रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: रतलाम जिले के जावरा-उज्जैन मार्ग पर मंगलवार दोपहर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब चलते-चलते एक पिकअप वाहन में अचानक आग लग गई। कुछ ही मिनटों में आग इतनी भयानक हो गई कि पूरी गाड़ी जलकर राख हो गई। राहत की बात यह रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। घटना का वीडियो देखे जावरा-उज्जैन मार्ग पर पिकअप में आग कैसे लगी? यह घटना रतलाम जिले के जावरा थाना औद्योगिक क्षेत्र अंतर्गत रेवास फंटा के पास हुई। जानकारी के अनुसार, केसर सिंह (निवासी ग्राम गौड़ियावास, जिला अजमेर) बोलेरो पिकअप (RJ 01 GC 6060) से इंदौर से अंडों की खाली ट्रे लेकर अजमेर जा रहे थे। रास्ते में रेवास फंटा से करीब एक किलोमीटर पहले अचानक पिकअप के बोनट के अंदर फ्यूल टैंक ने आग पकड़ ली। ड्राइवर ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत वाहन को सड़क किनारे रोका और खुद बाहर निकल गया। फायर ब्रिगेड पहुंची, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी घटना की सूचना मिलते ही जावरा नगर परिषद की फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। हालांकि, तब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी और पूरी पिकअप जलकर राख हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में वाहन पूरी तरह चपेट में आ गया। पुलिस का बयान जावरा थाना औद्योगिक प्रभारी विक्रम सिंह चौहान ने बताया कि:“घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। समय रहते चालक वाहन से बाहर निकल गया था। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।”

Ratlam News: रतलाम के पैलेस रोड स्थित इंडियन बैंक में लगी भीषण आग, कंप्यूटर-एसी और महत्वपूर्ण दस्तावेज जले; लॉकर सुरक्षित

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: शहर के पैलेस रोड स्थित इंडियन बैंक की शाखा में शुक्रवार सुबह अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की घटना में बैंक के अंदर रखे कई कंप्यूटर, एसी, फर्नीचर और महत्वपूर्ण दस्तावेज जलकर नष्ट हो गए। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। घटना के समय बैंक बंद था, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब 7:15 बजे आसपास के लोगों ने बैंक के अंदर से धुआं निकलते देखा। इसी दौरान बैंक का सायरन भी बजने लगा। लोगों ने तुरंत बैंक अधिकारियों को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही बैंक मैनेजर राजीव बोथरा और अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंचे। शटर खोलने पर सामने बने एक केबिन से धुआं निकलता दिखाई दिया, जो कुछ ही देर में तेज आग में बदल गया। इसके बाद तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर बैंक के अंदर पाइप ले जाकर आग बुझाने का काम शुरू किया। आग की लपटें तेजी से फैलने लगीं और देखते ही देखते बैंक के अंदर रखा काफी सामान जलने लगा। करीब एक घंटे की कोशिश के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक बैंक के कई कंप्यूटर, एसी, फर्नीचर और अन्य सामान जल चुके थे। आग बुझाने में इस्तेमाल किए गए पानी से भी कई जरूरी दस्तावेज खराब हो गए। बताया जा रहा है कि जिस भवन में बैंक संचालित है, उसके निचले तल पर बैंक और ऊपरी मंजिल पर एक कोचिंग सेंटर चलता है। सुबह का समय होने के कारण उस वक्त वहां कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। आग की तेज गर्मी के कारण बैंक मैनेजर के चैंबर में लगा एसी पिघल गया और केबिन के कांच भी टूट गए। बैंक परिसर में रखे करीब 7 से 8 कंप्यूटर आग की चपेट में आकर जल गए या पानी से खराब हो गए। बताया जा रहा है कि आग लॉकर वाले केबिन के सामने बने एक केबिन में लगी थी। हालांकि लॉकर अंदर होने के कारण सुरक्षित बच गया। आग बुझाने के दौरान फायर ब्रिगेड के सुरेंद्रसिंह, हेमंत, सलीम, योगी, सुरेंद्रसिंह और जुझारसिंह ने बैंक के अंदर जाकर पाइप के माध्यम से आग पर काबू पाया। बैंक मैनेजर राजीव बोथरा के मुताबिक सुबह आसपास के लोगों से बैंक में धुआं निकलने और सायरन बजने की सूचना मिली थी, जिसके बाद तुरंत मौके पर पहुंचकर फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की आशंका जताई जा रही है। बैंक में चालू और सेविंग मिलाकर करीब 80 हजार खाते हैं। घटना की जानकारी मिलते ही कई ग्राहक भी बैंक पहुंच गए और लॉकर की सुरक्षा को लेकर जानकारी लेते रहे। फिलहाल बैंक के लॉकर सुरक्षित बताए जा रहे हैं, जबकि बैंक को हुए नुकसान का सही आकलन अभी नहीं हो पाया है।

Ratlam News: प्रीतम नगर में खिलौनों से भरे लोडिंग वाहन में भीषण आग, चार दिन से मेले के लिए खड़ा था वाहन

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: रतलाम जिले के प्रीतम नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रत्तागिरी में खिलौनों से भरे एक लोडिंग वाहन में अचानक आग लगने से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि लोडिंग वाहन और उसमें रखा सारा खिलौना सामान जलकर पूरी तरह खाक हो गया। घटना के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है, पुलिस मामले की जांच में जुटी है। WATCH VIDEO पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम रत्तागिरी में अमावस्या के अवसर पर हर माह मेला आयोजित होता है। इसी मेले के लिए खिलौनों का सामान लेकर एक लोडिंग वाहन करीब चार दिनों से गांव में खड़ा था। मेले की दुकानें अभी नहीं लगी थीं, तभी अचानक वाहन में आग भड़क उठी। आग लगने की सूचना मिलते ही सातरुंडा चौकी से पुलिस जवान मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी। रतलाम से फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही लोडिंग वाहन और उसमें रखा पूरा सामान जलकर नष्ट हो गया। बताया जा रहा है कि लोडिंग वाहन पेटलावद निवासी किसी व्यक्ति का है। वाहन में चार व्यापारियों के खिलौने रखे हुए थे। सालाखेड़ी निवासी अशोक देवड़ा पुलिस के पास पहुंचे और उन्होंने लगभग 40 हजार रुपये के नुकसान की जानकारी दी है। अन्य तीन व्यापारियों और वाहन मालिक ने अभी तक पुलिस से संपर्क नहीं किया है। फिलहाल पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी या किसी अन्य वजह से यह हादसा हुआ।

Ratlam News: कबाड़ गोडाउन में भीषण आग, 30 फायर ब्रिगेड ने तीन घंटे में पाया काबू

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: शहर के हाट रोड स्थित वेद व्यास कॉलोनी के कॉर्नर पर मौजूद एक कबाड़ गोडाउन में बुधवार देर रात भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरे कबाड़ को अपनी चपेट में ले लिया। धुएं का घना गुबार दूर-दूर तक दिखाई देने लगा और बीच-बीच में 5 से अधिक धमाकों की आवाज सुनाई दी, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। WATCH VIDEO सूचना मिलते ही रतलाम व आसपास की 25 से 30 फायर ब्रिगेड लॉरी मौके पर पहुंचीं और करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। सुरक्षा को देखते हुए पूरे क्षेत्र की बिजली सप्लाई बंद करनी पड़ी। गोडाउन में प्लास्टिक, कागज व गैस सिलेंडर भी मिले गोडाउन में बड़ी मात्रा में कागज के पुस्टें, प्लास्टिक, कांच की बोतलें और गैस सिलेंडर रखे हुए थे। हालांकि सिलेंडरों को समय रहते सामने वाली बिल्डिंग में शिफ्ट कर दिया गया। जानकारी मिली है कि गोडाउन में लोहा काटने के लिए गैस सिलेंडर का उपयोग किया जाता था। रहवासी क्षेत्र में वर्षों से संचालित हो रहा गोडाउन गोडाउन के इर्द-गिर्द दुकानें, कॉलोनी और सामने एक मल्टी मौजूद है। गोडाउन के बाहर कंचन इंटरप्राइजेस का बोर्ड लगा था और बताया गया कि यह किसी दिनेश व लच्छू कबाड़ी का गोडाउन है। क्षेत्रवासियों ने बताया कि यह गोडाउन कई वर्षों से रहवासी इलाके में अवैध रूप से संचालित हो रहा है। नोटिस भी दिए गए, लेकिन प्रशासन व निगम इसे हटाने में नाकाम रहा। स्थानीय लोग कैमरे पर बात करने से कतराते दिखे। मौके पर पुलिस मौजूद, बड़े अधिकारी नहीं पहुंचे सबसे पहले हाट चौकी प्रभारी पंकज राजपूत और पुलिस बल मौके पर पहुंचे। इसके बाद सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया पहुंचे लेकिन थोड़ी देर बाद वापस चले गए। बाद में जावरा एसडीओपी संदीप मालवीय पहुंचे।हालांकि जिला प्रशासन, नगर निगम कमिश्नर या कोई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। सुरक्षा हेतु विद्युत सप्लाई बंद गोडाउन के बाहर बिजली कंपनी की डीपी लगी हुई थी। आग फैलने के कारण हाट की चौकी, वेद व्यास कॉलोनी और आसपास के क्षेत्रों की बिजली काटना जरूरी हो गया।आग की लपटें इतनी तेज थीं कि पास की दुकानों की छत पर रखा फ्रीज, कूलर व अन्य सामान भी जल गया। आग का कारण स्पष्ट नहीं एसडीओपी संदीप मालवीय ने बताया कि आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है।सीएसपी घनघोरिया ने कहा कि मौके पर फायर लॉरी भेज दी गई थीं और किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है।

Ratlam News: रतलाम में पीवीसी गोदाम में भीषण आग, गैस सिलेंडर फटने से मचा हड़कंप

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: शहर के पटेल कॉलोनी क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर बड़ा हादसा टल गया जब जैन स्कूल के पीछे स्थित एक पीवीसी गोदाम में अचानक आग लग गई। घनी आबादी वाले इलाके में लगी इस आग से आसपास के रहवासी घबरा गए और घरों से बाहर निकल आए। WATCH VIDEO सूचना मिलते ही तीन फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गोदाम में गैस सिलेंडर और केमिकल से भरी कैनें रखी हुई थीं, जिससे आग फैलने और विस्फोट की आशंका बनी रही। जानकारी के अनुसार, यहां एक स्टील की चोपिंग बनाने वाली फैक्ट्री भी संचालित की जा रही थी, जिसमें थिनर और अन्य ज्वलनशील रसायनों का उपयोग होता था। आग लगने के बाद थिनर की कैनें फटने लगीं और घना धुआं पूरे क्षेत्र में फैल गया। रहवासियों ने बताया कि इस गोदाम में लंबे समय से औद्योगिक गतिविधियां चल रही हैं, लेकिन रिहायशी क्षेत्र में ऐसी फैक्ट्री चलाने पर प्रशासन की अनुमति पर सवाल उठ रहे हैं।फैक्ट्री मालिक केजार मानसी ने कहा कि आग कैसे लगी, यह स्पष्ट नहीं है — “पहले आग बुझा लें, फिर बात करेंगे”। जब उनसे लाइसेंस और अनुमति के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे गोदाम और फैक्ट्रियों की जांच की जाए ताकि भविष्य में किसी बड़ी दुर्घटना से बचा जा सके।