रतलाम- पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: शहर के पटेल कॉलोनी क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर बड़ा हादसा टल गया जब जैन स्कूल के पीछे स्थित एक पीवीसी गोदाम में अचानक आग लग गई। घनी आबादी वाले इलाके में लगी इस आग से आसपास के रहवासी घबरा गए और घरों से बाहर निकल आए।

WATCH VIDEO
सूचना मिलते ही तीन फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गोदाम में गैस सिलेंडर और केमिकल से भरी कैनें रखी हुई थीं, जिससे आग फैलने और विस्फोट की आशंका बनी रही।

जानकारी के अनुसार, यहां एक स्टील की चोपिंग बनाने वाली फैक्ट्री भी संचालित की जा रही थी, जिसमें थिनर और अन्य ज्वलनशील रसायनों का उपयोग होता था। आग लगने के बाद थिनर की कैनें फटने लगीं और घना धुआं पूरे क्षेत्र में फैल गया।
रहवासियों ने बताया कि इस गोदाम में लंबे समय से औद्योगिक गतिविधियां चल रही हैं, लेकिन रिहायशी क्षेत्र में ऐसी फैक्ट्री चलाने पर प्रशासन की अनुमति पर सवाल उठ रहे हैं।
फैक्ट्री मालिक केजार मानसी ने कहा कि आग कैसे लगी, यह स्पष्ट नहीं है — “पहले आग बुझा लें, फिर बात करेंगे”। जब उनसे लाइसेंस और अनुमति के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे गोदाम और फैक्ट्रियों की जांच की जाए ताकि भविष्य में किसी बड़ी दुर्घटना से बचा जा सके।
Latest News
- BREAKING Ratlam News: रतलाम में कपास और मक्का की आड़ में उगा रहे थे गांजा, पुलिस पहुंची तो भागने लगे दो युवक; खेत से मिले 127 पौधे
- BREAKING रतलाम के रॉयल कॉलेज में फ्रेशर्स पार्टी की धूम, फार्मेसी विद्यार्थियों को मिले सफलता के तीन मूलमंत्र
- Ratlam News: रतलाम स्टेशन के बाहर कार में मिला ड्राइवर का शव, तीन दिन से घर नहीं गया था युवक