Ratlam News:  एक्सप्रेस-वे पर दो भीषण हादसे, तीन की मौत, रतलाम लौट रही पिकअप ट्रक में घुसी, बाइक सवार मजदूर भी हुए शिकार

रतलाम- पब्लिक वार्ता,

न्यूज़ डेस्क। Ratlam News:  दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर बुधवार का दिन भयावह साबित हुआ। अलग-अलग दो सड़क हादसों में तीन लोगों की मौके पर ही जान चली गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। दोनों हादसे रावटी और नामली थाना क्षेत्रों में हुए।

पहला हादसा सुबह करीब 8:30 बजे रावटी थाना क्षेत्र के माही नदी के पास हुआ। यहां लहसुन से भरे एक ट्रक के पीछे मुर्गों से भरी पिकअप जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पिकअप चालक अनवर हुसैन (44 वर्ष), निवासी मार्ग जिला झाबुआ की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी फिरोज मंसुरी (41 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गया।
मृतक झाबुआ से मुर्गे लेकर रतलाम आ रहा था। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप का आगे का हिस्सा पूरी तरह चक्कनाचूर हो गया। पुलिस और क्रेन की मदद से वाहनों को हटाया गया।

दूसरा हादसा दोपहर करीब 2 बजे नामली थाना क्षेत्र के बड़ौदा-अंगेठी के पास हुआ। यहां मंदसौर से झाबुआ लौट रहे तीन बाइक सवार युवकहादसे का शिकार हो गए। तीनों मजदूरी कर वापस लौट रहे थे।
इस दुर्घटना में जीवणा कटारा (22 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रतन कटारा (16 वर्ष) ने इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया। सुनील कटारा (16 वर्ष) गंभीर रूप से घायल है और उसका इलाज जारी है।
हादसे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। पुलिस ने दोनों मामलों में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।