Ratlam News: रतलाम में अवैध नल कनेक्शन पर चाकूबाजी, आरोपी का पुलिस ने निकाला जुलूस, भेजा जेल

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: हाट की चौकी थाना क्षेत्र के सुभाष नगर में अवैध नल कनेक्शन को लेकर हुई चाकूबाजी के मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए आरोपी का शनिवार को जुलूस निकाला। आरोपी की पहचान बालाजी टाउन के सामने रहने वाले 28 वर्षीय मलंग पुत्र हुसैन शाह के रूप में हुई है। पुलिस आरोपी को घटनास्थल पर तस्दीक के लिए लेकर पहुंची, जहां वह कान पकड़कर चलता नजर आया। WATCH VIDEO पुलिस के अनुसार, आरोपी मलंग अवैध नल कनेक्शन के लिए सर्विस रोड को बार-बार खोद रहा था। इस पर सेतु विभाग के 76 वर्षीय ठेकेदार सुभाष पुत्र नाना ठक्कर ने सड़क की मरम्मत करवाई और आरोपी को नल कनेक्शन न लेने की समझाइश दी। इसी बात से नाराज होकर आरोपी ने ठेकेदार के साथ मारपीट शुरू कर दी। घटना के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे चौकीदार गनी और उसके बेटों नवाज, साहिल व शौकत पर भी आरोपी ने चाकू से हमला कर दिया, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उसे एसडीएम न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Ratlam News: रतलाम में वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की दो रॉयल एनफील्ड बुलेट बरामद

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: जिले में वाहन चोरी की घटनाओं पर लगाम कसने के लिए रतलाम पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना माणकचौक पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए वाहन चोरी के एक मामले का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दो चोरी की गई रॉयल एनफील्ड बुलेट मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। WATCH VIDEO पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार (भा.पु.से.) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री राकेश खाखा एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री सत्येन्द्र घनघोरिया के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी माणकचौक निरीक्षक पतिराम डावरे के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने इस प्रकरण का सफल खुलासा किया। घर के बाहर से चोरी हुई थी बुलेट दिनांक 29 व 30 दिसंबर 2025 की दरमियानी रात फरियादी पियूष पावेचा, निवासी न्यू क्लॉथ मार्केट, रतलाम के घर के सामने खड़ी उनकी रॉयल एनफील्ड बुलेट (Gun Metal Grey) क्रमांक MP43 EA 9264 को अज्ञात आरोपी द्वारा चोरी कर लिया गया था। मामले में थाना माणकचौक पर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई। सीसीटीवी से मिला सुराग, राजस्थान से पकड़ा आरोपी घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने आसपास एवं शहर में लगे शासकीय व निजी सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। फुटेज के आधार पर संदिग्ध की पहचान कर पुलिस टीम ने बांसवाड़ा (राजस्थान) जाकर आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से चोरी गई बुलेट बरामद की गई। पूछताछ के दौरान खुलासा हुआ कि आरोपी जिस बुलेट से चोरी करने आया था, वह भी चोरी की थी। इस प्रकार पुलिस ने कुल दो चोरी की रॉयल एनफील्ड बुलेट मोटरसाइकिलें जब्त की हैं। महंगी बाइक चलाने के शौक में करता था चोरी गिरफ्तार आरोपी अर्जुन उर्फ अभिषेक पिता ईश्वरलाल त्रिवेदी (25 वर्ष) निवासी ग्राम पचलासी, थाना खाचरोद, जिला उज्जैन ने पूछताछ में बताया कि उसे महंगी मोटरसाइकिल चलाने का शौक है, इसी कारण वह रॉयल एनफील्ड बुलेट चोरी करता था। बांसवाड़ा क्षेत्र में हुई अन्य वाहन चोरी की घटनाओं को लेकर पुलिस द्वारा आगे की जांच जारी है। इनकी रही सराहनीय भूमिका इस सफल कार्रवाई में निरीक्षक पतिराम डावरे, उप निरीक्षक प्रवीण वास्कले, प्र.आर. 653 राजसिंह, आर. 319 गोविन्द गेहलोत, आर. 902 विशाल सेन, आर. 540 राजेन्द्रसिंह चौहान, आर. 19 अविनाश मिश्रा, आर. 68 चन्दरसिंह मार्को, आर. 738 मनोहरसिंह, आरक्षक 828 संदीप शर्मा एवं आरक्षक 267 महेन्द्रसिंह चुण्डावत की विशेष भूमिका रही।

Ratlam News: रतलाम में शराब दुकान पर चोर का आतंक: 11 मिनट में 40 हजार पार, कैमरे के सामने की अश्लील हरकतें

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: औद्योगिक क्षेत्र थाना अंतर्गत बरबड़ रोड पर स्थित शराब दुकान में रविवार देर रात एक चोर ने फिल्मी अंदाज में वारदात को अंजाम दे दिया। महज 11 मिनट में आरोपी ने दुकान का शटर तोड़कर अंदर घुसते हुए करीब 40 हजार रुपये नकदी पर हाथ साफ कर दिया, इतना ही नहीं, कैमरे की तरफ देखकर अश्लील हरकतें भी कीं। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। वीडियो देखे सुबह खुलासा होने पर मचा हड़कंपसोमवार सुबह जब कर्मचारी दुकान पहुंचे और रात में गिनकर रखी गई रकम नहीं मिली, तो चोरी का खुलासा हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें आरोपी रात करीब 2:48 बजे दुकान में घुसा और 2:59 बजे बाहर निकला। यानी महज 11 मिनट में वारदात पूरी कर ली। पहचान हुई, जल्द होगी गिरफ्तारीपुलिस ने लक्ष्मी ट्रेडिंग कंपनी के संचालक रघुवीर सिंह निवासी बाजेड़ा की शिकायत पर प्रकरण दर्ज किया है। टीआई सत्येंद्र रघुवंशी ने बताया कि चोर की पहचान कर ली गई है, और उसकी गिरफ्तारी के लिए टीम को भेजा गया है। दिन में की थी रैकी, रात में तोड़ दिया शटरजांच में सामने आया कि आरोपी युवक दिन में ही दुकान के आसपास दोस्तों के साथ शराब पी रहा था। रात में जैसे ही सेल्समैन दुकान बंद कर गया, चोर ने मौके का फायदा उठाया। उसने लोहे की चद्दर दबाकर अंदर घुसते हुए खोखों में रखी नकदी और सिक्के तक समेट लिए। जाते-जाते कैमरे की ओर देखकर भद्दी हरकतें भी कीं, जो रिकॉर्ड हो गईं। निराला नगर चोरी मामले में पुलिस को मिले अहम सुराग निराला नगर में रविवार को हुई बड़ी चोरी की वारदात में भी पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। एसपी अमित कुमार के निर्देशन में सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया और टीआई सत्येंद्र रघुवंशी के नेतृत्व में तीन टीमों ने रातभर सर्च अभियान चलाया। 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए और 10 से अधिक संदिग्धों से पूछताछ की गई।सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने चारों चोरों की पहचान कर ली है, जिनकी तलाश में टीमें रवाना हो चुकी हैं। शनिवार-रविवार की रात को हरदीप सिंह खनूजा के सूने मकान से करीब 6 लाख रुपये नकद, दो लैपटॉप और सोने-चांदी के जेवर चोरी हुए थे।

Ratlam News: भोपाल के ईरानी गैंग ने रतलाम में की ठगी: नकली पुलिस बनकर वृद्ध से सोने की चेन और अंगूठी लूटी

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क।Ratlam News:  सैलाना में पुलिस बनकर वृद्ध से सोने के आभूषण ठगने वाले गिरोह का खुलासा हो गया है। पुलिस जांच में यह मामला भोपाल के कुख्यात ईरानी गैंग का निकला है। सीसीटीवी फुटेज की मदद से पहचान होने के बाद पुलिस टीम भोपाल पहुंची, लेकिन नाकेबंदी के दौरान आरोपित आभूषण छोड़कर भाग निकले। एसपी अमित कुमार ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता में बताया कि 22 अक्टूबर को सैलाना निवासी सुशील शर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वे सुबह लगभग 9 बजे शंकर मंदिर, गोविंद कुंड से दर्शन कर बाइक से लौट रहे थे। रास्ते में रुद्र पेट्रोल पंप के पास दो अज्ञात व्यक्ति मिले, जिन्होंने खुद को पुलिसकर्मी बताया। उन्होंने वृद्ध से कहा कि इलाके में चोरी हुई है, इसलिए सोने की चेन और अंगूठी उतारकर रख लें। आरोपितों ने जेवर पुड़िया में बांधकर देने का नाटक किया और नकली पुड़िया थमा कर असली जेवर ले उड़े। शर्मा को घर पहुंचने पर ठगी का एहसास हुआ, जिसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। टीम बनी, सीसीटीवी से मिली बड़ी सुरागएएसपी राकेश खाखा और एसडीओपी नीलम बघेल के नेतृत्व में थाना प्रभारी पिंकी अजनार और निरीक्षक सुरेंद्र गडरिया की टीम ने मौके और आसपास के इलाकों के सीसीटीवी कैमरे खंगाले। फुटेज में दो संदिग्ध व्यक्ति बाइक पर जाते दिखाई दिए। पुलिस ने ट्रैकिंग करते हुए आरोपितों को जावरा से हुसैन टेकरी रोड तक ट्रेस किया। जांच में यह सामने आया कि ये दोनों ईरानी गैंग के सदस्य हैं, जो भोपाल, दिल्ली और मुंबई में सक्रिय हैं। सामान लौटा रहे हैं, पीछा मत करो…!पुलिस जब भोपाल के कोहेफिजा क्षेत्र में उनके ठिकाने पर पहुंची, तो आरोपितों को भनक लग गई। उन्होंने कुछ दूरी पर खड़े पुलिस जवान की ओर कागज की पुड़िया फेंकते हुए कहा — “हम तुम्हारा सामान लौटा रहे हैं, पीछा मत करो।” इतना कहकर वे बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। पुलिस ने बताया कि बाइक क्रमांक MP-04-YD-2092 को ट्रेस करने पर उसका मालिक सईद पुत्र रईस खान निवासी कोहेफिजा, नशेमन गार्डन, भोपाल निकला। पुलिस का कहना है कि यह वही गैंग है जो देशभर में नकली पुलिस बनकर ठगी की वारदातें करता है। कार्रवाई में शामिल अधिकारी:एसआई आनंद बागवान, वीरसिंह देवड़ा, प्रधान आरक्षक नरेंद्रसिंह झाला, आरक्षक फकीरचंद, दिनेश पाटीदार और रंजीत सोलंकी की विशेष भूमिका रही।

Ratlam News: रतलाम में पीवीसी गोदाम में भीषण आग, गैस सिलेंडर फटने से मचा हड़कंप

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: शहर के पटेल कॉलोनी क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर बड़ा हादसा टल गया जब जैन स्कूल के पीछे स्थित एक पीवीसी गोदाम में अचानक आग लग गई। घनी आबादी वाले इलाके में लगी इस आग से आसपास के रहवासी घबरा गए और घरों से बाहर निकल आए। WATCH VIDEO सूचना मिलते ही तीन फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गोदाम में गैस सिलेंडर और केमिकल से भरी कैनें रखी हुई थीं, जिससे आग फैलने और विस्फोट की आशंका बनी रही। जानकारी के अनुसार, यहां एक स्टील की चोपिंग बनाने वाली फैक्ट्री भी संचालित की जा रही थी, जिसमें थिनर और अन्य ज्वलनशील रसायनों का उपयोग होता था। आग लगने के बाद थिनर की कैनें फटने लगीं और घना धुआं पूरे क्षेत्र में फैल गया। रहवासियों ने बताया कि इस गोदाम में लंबे समय से औद्योगिक गतिविधियां चल रही हैं, लेकिन रिहायशी क्षेत्र में ऐसी फैक्ट्री चलाने पर प्रशासन की अनुमति पर सवाल उठ रहे हैं।फैक्ट्री मालिक केजार मानसी ने कहा कि आग कैसे लगी, यह स्पष्ट नहीं है — “पहले आग बुझा लें, फिर बात करेंगे”। जब उनसे लाइसेंस और अनुमति के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे गोदाम और फैक्ट्रियों की जांच की जाए ताकि भविष्य में किसी बड़ी दुर्घटना से बचा जा सके।

Ratlam News: महू-नीमच फोरलेन पर बड़ी कार्रवाई: मंदसौर के युवक से 50 लाख की एमडी, राजस्थान के तस्कर से भी बरामद हुई ड्रग्स

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क| Ratlam News: रतलाम जिले में नशे के खिलाफ अभियान के तहत पुलिस को एक बार फिर बड़ी सफलता मिली है। जिले की नामली पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए दो ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक मंदसौर का रहने वाला है, जिसके पास से करीब 51 लाख रुपए की एमडी ड्रग्स और डोडाचूरा बरामद किया गया। वहीं, राजस्थान के प्रतापगढ़ निवासी युवक से डेढ़ लाख की एमडी जब्त की गई। महू-नीमच फोरलेन पर मंदसौर के तस्कर से बड़ी जब्ती नामली थाना प्रभारी पीआर डावरे व एसडीओपी किशोर पाटनवाला की टीम ने महू-नीमच फोरलेन पर कार में सवार एक युवक को रोककर तलाशी ली। युवक की पहचान प्रहलाद सिंह (25) पिता हरिसिंह परिहार, निवासी नारायणगढ़, जिला मंदसौर के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके पास से 510 ग्राम एमडी ड्रग्स और 1.5 किलो डोडाचूरा पाउडर बरामद किया गया। बड़ौदा फंटा पर बाइक सवार तस्कर गिरफ्तार इसी क्रम में, पुलिस ने दूसरी कार्रवाई बड़ौदा फंटा के पास की। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने एक बाइक सवार युवक को रोका, जिसकी पहचान पुष्पेंद्र सिंह (34) पिता श्रवण सिंह सिसोदिया, निवासी ग्राम डोराना, थाना कोटड़ी, जिला प्रतापगढ़ (राजस्थान) के रूप में हुई। उसके पास से 15 ग्राम एमडी ड्रग्स जब्त की गई, जिसकी कीमत करीब ₹1.5 लाख आंकी गई है। एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज, नेटवर्क की जांच जारी पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि सभी थाना प्रभारियों को नशे के सौदागरों पर लगातार कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पूछताछ में यह पता लगाया जा रहा है कि ये ड्रग्स कहां से लाई गई थी और किसे सप्लाई की जानी थी। नेटवर्क की परतें खंगाली जा रही हैं।

Ratlam News: बाजना टीआई रंजीत सिंगार की अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई, 15 लाख से अधिक की 82 पेटी जप्त

रतलाम- पब्लिक वार्ता,न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: बाजना पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए सादडिया माल के जंगल क्षेत्र से दो चार पहिया वाहनों में भरी कुल 82 पेटी अवैध शराब बरामद की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अमित कुमार (भा.पु.से.) द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई, जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा एवं एसडीओपी सैलाना नीलम बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक रणजीत सिंगार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई की। मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और दो वाहनों को पकड़ा, जिनमें भारी मात्रा में शराब भरी हुई थी। जप्त वाहनों में — इस प्रकार कुल मशरुका की कीमत लगभग ₹15,60,000 आंकी गई है। इस मामले में अपराध क्रमांक 234/2025 धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। फरार आरोपी: सराहनीय भूमिका:इस सफल कार्रवाई में निरीक्षक रणजीत सिंगार, उप निरीक्षक राकेश मेहरा, के.एल. रजक, सउनि काशीराम अलावे, आरक्षक प्रेम निनामा, शंकर राव शिंदे, किशन मचार, दरबार जमरा तथा सैनिक रायचंद, कैलाश और शंकर कटारा की सराहनीय भूमिका रही।