Ratlam News: दिनदहाड़े व्यापारी की बाइक की डिक्की से 1.24 लाख चोरी, आरोपी हिरासत में

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: शहर में बढ़ती चोरी की घटनाओं के बीच दिनदहाड़े एक व्यापारी की बाइक की डिक्की से 1 लाख 24 हजार रुपये चोरी होने का मामला सामने आया है। हालांकि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है। WATCH VIDEO जानकारी के अनुसार, व्यापारी किसी काम से बाजार क्षेत्र में पहुंचे थे और अपनी बाइक खड़ी कर पास की दुकान में चले गए। इसी दौरान एक अज्ञात युवक ने मौके का फायदा उठाते हुए बाइक की डिक्की खोली और उसमें रखी 1,24,000 रुपये की नकदी निकालकर फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही व्यापारी ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू की और संदिग्ध की पहचान कर कुछ ही घंटों में उसे पकड़ लिया। आरोपी से पूछताछ जारी है और पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि उसके साथ कोई अन्य साथी तो शामिल नहीं था। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से बाजार क्षेत्र में व्यापारियों में चिंता का माहौल है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वाहन में बड़ी रकम न रखें और संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तुरंत सूचना दें। पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Ratlam News: मेरठ के शातिर चोर 10 मिनट में कर गए नकबजनी, रतलाम पुलिस ने 10 घंटे में दबोचा

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: थाना नामली क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई नकबजनी की सनसनीखेज वारदात का रतलाम पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 10 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने उत्तर प्रदेश के मेरठ से आए अंतरराज्यीय चोरी गिरोह के दो कुख्यात आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी गए सोने-चांदी के जेवरात, वारदात में प्रयुक्त कार और विशेष ताला तोड़ने के औजार जप्त किए हैं। WATCH VIDEO गिरफ्तार आरोपितों के नामइरफान पिता मुन्न सैफी (38 वर्ष) निवासी जाकिर हुसैन कॉलोनी, मेरठ तथाआमिर पिता तस्लीम पठान (38 वर्ष) निवासी जाकिर कॉलोनी, इकबाल नगर, मेरठ (उत्तर प्रदेश) हैं। दोनों पर हत्या समेत 10 से अधिक गंभीर आपराधिक मामले दर्ज होना सामने आया है। दिनदहाड़े दिया चोरी को अंजाम एसपी अमित कुमार ने प्रेस वार्ता में बताया कि 27 जनवरी को फरियादी सुरेश पिता प्रहलाद धाकड़, निवासी कस्बा नामली, ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। फरियादी सुबह करीब 11 बजे घर पर ताला लगाकर खेत गया था। शाम करीब 5 बजे लौटने पर घर का मुख्य ताला टूटा मिला और अलमारी से सोने-चांदी के जेवरात चोरी हो चुके थे। प्रकरण दर्ज कर एएसपी शहर राकेश खाखा एवं एसडीओपी किशोर पाटनवाला के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गायत्री सोनी के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम गठित की गई। 300 किमी पीछा कर पकड़े गए आरोपी पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों का विश्लेषण किया, जिसमें एक संदिग्ध कार नजर आई। वाहन की पतारसी करते हुए पुलिस ने पीछा शुरू किया। आरोपी बड़नगर होते हुए उज्जैन की ओर भागे और हाईवे पर पुलों के नीचे से वाहन उतार-चढ़ाकर व बार-बार रास्ते बदलकर पुलिस को गुमराह करने का प्रयास करते रहे। करीब 300 किलोमीटर तक पीछा करने के बाद पुलिस ने दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे के पास ग्राम बाहर पत्थर क्षेत्र में आगे-पीछे से घेराबंदी कर कार सहित दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। तरीका-ए-वारदात पूछताछ में सामने आया कि आरोपी हाईवे किनारे स्थित सुनसान मकानों को निशाना बनाते थे। ताला तोड़ने के लिए उन्होंने विशेष औजार बनवा रखे थे, जिससे 10 मिनट के भीतर चोरी को अंजाम दे देते थे।आरोपी इरफान सिर मुंडा होने के कारण वारदात के समय विग (नकली बाल) लगाता था। दोनों के पास से अलग-अलग कपड़े और चश्मे भी मिले हैं, जिनका उपयोग वे वारदात के बाद हुलिया बदलने में करते थे। जप्त मशरूका कुल जप्त मशरूका की कीमत: ₹5,22,400 आपराधिक रिकॉर्ड सीसीटीएनएस जांच में सामने आया कि आरोपी आमिर के खिलाफ हत्या, हत्या का प्रयास, चोरी, नकबजनी, आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर व एंटी सोशल एक्टिविटी सहित 10 गंभीर अपराध दर्ज हैं। वहीं इरफान के विरुद्ध चोरी, नकबजनी, आर्म्स एक्ट व गैंगस्टर एक्ट सहित 11 अपराध दर्ज पाए गए। दोनों लंबे समय से फरार चल रहे थे। पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका इस कार्रवाई में निरीक्षक गायत्री सोनी, उप निरीक्षक कन्हैया अवस्थी, सहायक उप निरीक्षक प्रदीप शर्मा, हीरालाल चंदन, प्रधान आरक्षक नारायण सिंह, दिलीप रावत, आरक्षक माखन सिंह व रविन्द्र कुमार की अहम भूमिका रही।साथ ही साइबर सेल एवं सीसीटीएनएस शाखा का भी सराहनीय योगदान रहा।

Ratlam News: रतलाम में किराना दुकान से चोरी, महिला-पुरुष ने कर्मचारी को उलझाकर उड़ाया तेल का डिब्बा, CCTV में कैद वारदात

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: रतलाम शहर में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला थाना औद्योगिक क्षेत्र अंतर्गत गणेश नगर स्थित बालाजी मार्केट का है, जहां किराना सामान खरीदने के बहाने आए एक महिला-पुरुष ने दुकान कर्मचारी को बातों में उलझाकर तेल का डिब्बा और अन्य सामान चोरी कर लिया। पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जानकारी के अनुसार, बालाजी मार्केट में स्थित सुंदर ट्रेडर्स एवं जनरल स्टोर्स के संचालक नरेंद्र शर्मा ने शनिवार रात औद्योगिक क्षेत्र थाने में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि 15 जनवरी की शाम करीब 7:45 बजे एक महिला और उसके साथ एक युवक दुकान पर आए। दोनों ने चावल, हल्दी, धनिया सहित अन्य किराना सामान खरीदा। इस दौरान युवक ने अपने मुंह पर रुमाल बांध रखा था। खरीदारी के दौरान महिला और युवक लगातार दुकान कर्मचारी से अलग-अलग सामान मंगवाते रहे, ताकि उसका ध्यान बंटा रहे। इसी बीच महिला के साथ आया युवक मौका पाकर तेल की शीशी और अन्य घरेलू उपयोग का सामान झोले में डालता रहा। बाद में जाते समय महिला ने कर्मचारी को हाउसकीपिंग का सामान लाने के लिए दुकान के पीछे भेज दिया। जैसे ही कर्मचारी पीछे गया, युवक दुकान के सामने रखे तेल के डिब्बों में से एक डिब्बा उठाकर बाहर निकल गया। कुछ ही देर बाद महिला भी दुकान से बाहर चली गई। घटना के बाद जब दुकान संचालक ने स्टॉक का मिलान किया तो तेल का एक डिब्बा गायब मिला। इसके बाद सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, जिसमें युवक चोरी करते हुए साफ दिखाई दे रहा है। चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब 2500 रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के सहारे महिला-पुरुष की पहचान कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Ratlam News: 12 घंटे में लूट का खुलासा: सरवन पुलिस ने चांदी का कंदौरा लूटने वाले दो आरोपियों को दबोचा

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: थाना सरवन क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई लूट की वारदात का पुलिस ने मात्र 12 घंटे के भीतर सफल खुलासा कर दिया है। पुलिस ने एक आरोपी और एक विधि विरुद्ध बालक को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चांदी का कंदौरा और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त की है। WATCH VIDEO घटना का विवरण दिनांक 02 जनवरी 2026 को पीड़िता सरवन में सामान खरीदने आई थी। सामान खरीदने के बाद वह पैदल अपने घर लौट रही थी। शाम करीब 4:15 बजे, जब वह सरवन में सुभाष सोनी की दुकान के सामने से गुजर रही थी, तभी मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात व्यक्ति वहां पहुंचे। पीछे बैठे युवक ने पीड़िता की कमर में पहना हुआ 250 से 300 ग्राम वजनी चांदी का कंदौरा झपट लिया और मौके से फरार हो गया। घटना की रिपोर्ट पर थाना सरवन में लूट का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। पुलिस की त्वरित कार्यवाही घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) राकेश खाखा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सैलाना नीलम बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सरवन अर्जुन सेमलिया के नेतृत्व में दो विशेष टीमों का गठन किया गया। पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर तंत्र की मदद से घटना के महज 12 घंटे के भीतर आरोपी सुनील पिता कालू खराड़ी (22 वर्ष), निवासी नेगड़ापाड़ा एवं एक विधि विरुद्ध बालक को हिरासत में ले लिया। जप्त मशरूका पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से— कुल ₹80,000 का मशरूका बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपी सराहनीय भूमिका इस सफल कार्रवाई में निरीक्षक अर्जुन सेमलिया, उप निरीक्षक रजक, प्रधान आरक्षक 597 विजय शेखावत एवं आरक्षक 324 हिम्मत सिंहकी विशेष भूमिका रही। सरवन पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों में भय और आमजन में सुरक्षा का विश्वास मजबूत हुआ है।

Ratlam News: रतलाम में घर में सेंधमारी: कुख्यात चोर गिरफ्तार, 1 लाख के आभूषण बरामद

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: शहर के स्टेशन रोड थाना क्षेत्र में हुई चोरी की वारदात में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। फरियादी फरजाना बी पति रईस कुरैशी, निवासी शैरानीपुरा हरिजन बस्ती, ने दिनांक 08 नवंबर 2025 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके घर का ताला टूटा हुआ था और अलमारी में रखा सारा सामान बिखरा पड़ा था। WATCH VIDEO घर में रखे सोने के कान के टॉप्स, लटकन, मंगलसूत्र, अंगूठी, चांदी की चेन, पायल, बच्चों के गुल्लक में रखे 5 हजार रुपये और बी.सी. के नगदी रुपए चोरी हो गए थे। कुल चोरी का माल करीब 1 लाख रुपये कीमत का था। इस पर थाना स्टेशन रोड पुलिस ने अपराध क्रमांक 896/25, धारा 331(4), 305(A) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस की तत्पर कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अमित कुमार (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा एवं नगर पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र घनघोरिया के मार्गदर्शन में टीम गठित की गई। थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह जादौन द्वारा सउनि देवेन्द्र सिंह सेंगर को जांच सौंपी गई। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी मोईन उर्फ मोनु जुगाड (28 वर्ष), निवासी हाथीखाना बाई जी का वास, रतलाम को गिरफ्तार किया।आरोपी की निशानदेही पर फरियादी के घर से चोरी गया सामान जप्त किया गया। जप्त सामान आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड गिरफ्तार आरोपी मोईन उर्फ मोनु जुगाड के विरुद्ध पहले से ही 23 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं, जिनमेंभादवि की धारा 379, 380, 457,आर्म्स एक्ट,NDPS एक्ट,आबकारी एक्ट आदि के मामले शामिल हैं। आरोपी पर लगातार चोरी, हथियार और मारपीट के मामले दर्ज होते रहे हैं। सराहनीय भूमिका थाना स्टेशन रोड की टीम की सक्रियता से चोरी का खुलासा हुआ। इनकी भूमिका सराहनीय रही:

Ratlam News: रतलाम में चोरी की बड़ी वारदात: भाजपा विधायक कार्यालय में सेंध, कारोबारी के घर से सोना गायब

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: कलेक्टर ऑफिस से महज कुछ ही दूरी पर रविवार देर रात दो बड़ी चोरी की वारदात ने रतलाम पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। भाजपा रतलाम ग्रामीण विधायक मथुरालाल डामर के दो मंजिला परिसर में अज्ञात बदमाशों ने सेंध लगाई। ग्राउंड फ्लोर पर स्थित विधायक कार्यालय के ताले तोड़े गए, जबकि ऊपर रहने वाले टेंट व्यवसायी अनिल भटनागर के घर से करीब 11 तोला सोने के आभूषण चोरी कर लिए गए। घटना के दौरान परिवार मकान के दूसरे कमरे में सो रहा था और इसी बीच चोर पिछली तरफ से मकान में घुसकर अलमारी का लॉकर तोड़कर ज्वेलरी लेकर फरार हो गए। सुबह घटना की जानकारी लगते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। कार्यालय में दस्तावेज खंगाले, कई फाइलें बिखरी मिलीं सुबह कार्यालय पहुंचे कर्मचारी ने टूटे ताले देखकर तुरंत पुलिस को सूचना दी। जांच में पाया गया कि चोरों ने कार्यालय में मौजूद कई दस्तावेजों को बारीकी से खंगाला है। हालांकि प्रारंभिक जांच में कोई कीमती सामान चोरी होना सामने नहीं आया, लेकिन दस्तावेजों में छेड़छाड़ से संदेह है कि बदमाश किसी खास जानकारी की तलाश में थे। रतलाम SP अमित कुमार मौके पर पहुंचे घटना की सूचना मिलते ही रतलाम SP अमित कुमार, फिंगर प्रिंट टीम और थाना स्टाफ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आसपास के सभी सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। जांच अधिकारियों के अनुसार, चोरी की वारदात पेशेवर गैंग द्वारा की गई प्रतीत होती है और बदमाशों ने पहले से रेकी करने के बाद ही घटना को अंजाम दिया है। पुलिस की प्राथमिक जांच—पेशेवर गैंग सक्रिय जांच टीम का कहना है कि बदमाशों ने पीछे से एंट्री, अलमारी पर फोकस और परिवार को बिना सतर्क किए चोरी जैसी हरकतें की हैं, जो किसी प्रोफेशनल गैंग की गतिविधि बताती हैं। पुलिस ने आसपास के जिलों में भी अलर्ट जारी किया है। कलेक्टर ऑफिस के पास चोरी—सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल कलेक्टर ऑफिस जैसी सुरक्षित मानी जाने वाली जगह पर चोरी की घटना ने प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्थाओं को कटघरे में खड़ा कर दिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस गश्त कागजों पर सक्रिय दिखती है, लेकिन जमीन पर इसका असर नहीं दिखता।

Ratlam News: रतलाम में दो मकानों के ताले टूटे: नगदी व कपड़े चोरी, चोर CCTV में कैद

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: शहर में चोरी की वारदातें लगातार बढ़ रही हैं। थाना औद्योगिक क्षेत्र में तीन दिनों के भीतर दूसरी बार चोरी की बड़ी घटना सामने आई है। बुधवार देर रात 12:30 से 1:30 बजे के बीच गांधीनगर स्थित सेंट स्टीफन स्कूल के सामने गली नंबर 5 में दो मकानों के ताले तोड़कर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। घटना में चोर 3 हजार रुपए नकद और गर्म ऊनी कपड़े चुरा ले गए, जबकि पड़ोसी के सूने मकान में हुई चोरी का नुकसान अभी स्पष्ट नहीं है। WATCH VIDEO पीड़िता पुष्पा नाडर ने बताया कि उनके दो मकान हैं, जिनमें से एक बंद रहता है। रात में वे पास वाले मकान में सो रहे थे, तभी चोर बंद मकान का ताला तोड़कर अंदर घुसे। चोर मेन गेट की जाली पर चढ़कर अंदर पहुंचे और दरवाजे का नकूचा तोड़कर कमरों में घुस गए। भीतर रखी दो अलमारियों को खोलकर पूरा सामान अस्त-व्यस्त कर दिया। नाडर के अनुसार, उनके बेटे के बैंगलोर में रहने के कारण बंद मकान में ज्यादा सामान नहीं था। बावजूद इसके चोर अलमारी में रखे पर्स से 3 हजार रुपए नकद और ऊनी कपड़े ले उड़े। चोरों ने आगे वाले कमरे में लगी टीवी निकालने की कोशिश भी की, लेकिन नाकाम रहे। सुबह उजागर हुई वारदातगुरुवार सुबह 7 बजे जब मकान मालिक बाहर निकले तो पास वाले मकान का दरवाजा खुला देख उन्हें शक हुआ। जांच करने पर चोरी का पता चला और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। पड़ोसी का भी ताला टूटाबदमाशों ने नाडर के मकान के अलावा पड़ोसी के सूने मकान का भी ताला चटकाया। पड़ोसी का परिवार इंदौर में होने से चोरी की वस्तुओं का सही आकलन उनके लौटने के बाद ही हो सकेगा। CCTV में कैद हुआ संदिग्धसूचना मिलते ही थाना औद्योगिक क्षेत्र पुलिस मौके पर पहुंची। गली में लगे कैमरे में एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया है। फुटेज में चोर मकानों की दीवार से सटकर चलता दिखा, जिससे वह कैमरे के सामने आने से बच सका। आसपास के CCTV फुटेज और तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस ने चोर की तलाश शुरू कर दी है।

Ratlam News: रतलाम में सूने घर से लाखों के जेवर और नकदी चोरी, बेटी की शादी के लिए रखे थे गहने

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: स्टेशन रोड थाना क्षेत्र के कसाई मंडी बस्ती में उस समय हड़कंप मच गया जब एक सूने मकान से सोने-चांदी के आभूषण और करीब डेढ़ लाख रुपए नकद चोरी हो गए। चोरी हुए गहने परिवार की बेटी की शादी के लिए खरीदे गए थे, जिससे पूरा परिवार सदमे में है। पीड़ित रईश पिता नाहर मोहम्मद (35) गुरुवार को उत्तर प्रदेश के मकनपुरा उर्स में शामिल होने के लिए परिवार सहित गए थे। घर में उनकी मां छोटी बी, पत्नी फरजाना बी और तीन बच्चे थे। रात में सभी पास ही बड़े भाई हमीद कुरैशी के घर सोने चले गए थे। हमीद भी उर्स में गए होने से दोनों घर सूने रह गए। सुबह बच्चों ने देखा टूटा ताला, खुली अलमारी शनिवार सुबह करीब 10 बजे जब रईश के बच्चे मुनाफिर (12) और खातमा (9) घर पहुंचे तो देखा कि दरवाजा खुला और ताला टूटा पड़ा था। अंदर जाकर देखा तो अलमारी खुली हुई थी और सामान बिखरा पड़ा था। छोटी बी ने बताया कि दो महीने बाद पोती महविश की शादी होनी थी। उसके लिए सोने-चांदी के गहने बनवाए थे, जिन्हें चोर ले गए। चोरी हुआ सामान परिवार ने बताया कि यह नगदी एक दिन पहले वीसी से आई थी। पड़ोसी बोले – रात 1 बजे तक जाग रहे थे, कुछ नहीं सुना पास की गली में रहने वाली हुसैन बी ने बताया कि “हम लोग रात 1 बजे तक जाग रहे थे, लेकिन कोई आवाज नहीं आई। सुबह देखा तो दरवाजा खुला था, लगा परिवार लौट आया होगा।” पुलिस को अंदरूनी जानकारी वाले पर शक सूचना मिलने पर स्टेशन रोड थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मुआयना किया। पुलिस को शक है कि चोरी आसपास के ही किसी व्यक्ति द्वारा की गई है, जिसे घर के हालात की जानकारी थी। थाना प्रभारी ने बताया कि जांच जारी है और संदेहियों से पूछताछ की जा रही है।

Ratlam News: रतलाम में डकैतों का आतंक : कांडरवासा गांव में 2 घरों पर धावा, परिवार बंधक, जेवर–नकदी लूटे

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क।Ratlam News: रतलाम जिले के नामली थाना क्षेत्र के कांडरवासा गांव में शनिवार देर रात बेखौफ बदमाशों ने दो घरों को निशाना बनाते हुए सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। एक घर में घुसे चोरों ने परिवार को बंधक बनाकर जेवर और नकदी लूट ली, वहीं दूसरे घर से भी कीमती सामान पार कर दिया। हैरानी की बात यह रही कि पीड़ितों ने डायल-100 और डायल-112 पर लगातार कॉल किए, लेकिन पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। ग्रामीणों ने जब सुबह थाने जाकर शिकायत दर्ज कराई, तब पुलिस हरकत में आई। परिवार को धमकाकर की लूट शनिवार रात करीब 3 से 4:30 बजे के बीच 5 चोर खेत की ओर से घर में घुसे और श्यामलाल गंगाराम गोयल के घर में आतंक मचा दिया। चोरों ने छत पर अलमारी व पेटियां तोड़कर घर का सामान अस्त-व्यस्त कर दिया। दूसरे घर को भी बनाया निशाना उसी रात बदमाशों ने उमेंद्रराम चंद्रावत के घर पर भी धावा बोला। सुबह जब उनका बेटा अनिल उठा तो दरवाजे खुले और सामान बिखरा मिला। यहां से भी सोने की अंगूठी और जेवर चोरी हुए। पुलिस पर सवालिया निशान पीड़ित परिजनों ने बताया कि उन्होंने सुबह 4:11 बजे डायल-100 पर कॉल किया। जवाब मिला – “गाड़ी रवाना हो गई है।” लेकिन पुलिस सुबह 8 बजे तक नहीं पहुंची। बाद में ग्रामीणों और सरपंच के थाने जाने पर पुलिस मौके पर आई। जांच के लिए बनी 4 टीमें एसपी अमित कुमार ने बताया कि चोरों की तलाश में चार टीमें, डॉग स्क्वाड और फॉरेंसिक टीम लगाई गई है। साथ ही डायल-112 की लापरवाही की भी जांच की जा रही है। पुलिस ने जल्द ही बदमाशों को पकड़ने का दावा किया है।

Ratlam News: रतलाम में बंगाली कारीगर 6 लाख का सोना लेकर फरार, CCTV में कैद हुई वारदात, एक महीने बाद दर्ज हुई FIR

रतलाम- पब्लिक वार्ता,  न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: शहर के चांदनी चौक स्थित गणेश मार्केट में एक बंगाली कारीगर 6 लाख रुपए मूल्य का सोना लेकर फरार हो गया। यह कारीगर बंगाली स्वर्णकार एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहम्मद फारुख शेख की ज्वेलरी शॉप “एएच ज्वेलर्स” में काम करता था। चोरी की यह घटना दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हुई है। मामले में पुलिस ने घटना के करीब एक महीने बाद अमानत में खयानत का केस दर्ज किया है। पैंडल बनाने के लिए मिला था सोना, परिवार सहित हुआ फरार करीब तीन महीने पहले दुकान पर कारीगरी के लिए रखे गए फरीदुद्दीन शेख (निवासी जुरेपारा, थाना कान्ला वेस्ट, जिला बर्धमान, पश्चिम बंगाल) को 26 अप्रैल 2025 को 63.20 ग्राम (92 टंच) सोना दिया गया था। उसे 20 पैंडल तैयार करने थे। इसके चार दिन बाद, 30 अप्रैल को दुकान बंद होने के बाद वह परिवार सहित गायब हो गया। 1 मई को दुकान संचालक ने माणकचौक थाने में आवेदन देकर कारीगर के फरार होने की सूचना दी थी। आखिरकार 30 मई को पुलिस ने अमानत में खयानत की धारा में एफआईआर दर्ज की। पुलिस के पास आरोपी के दस्तावेज, तलाश में जाएगी बंगाल माणकचौक थाना प्रभारी अनुराग यादव के अनुसार, आरोपी की तलाश की जा रही है और पुलिस को कुछ इनपुट भी मिले हैं। जल्द ही पुलिस टीम पश्चिम बंगाल रवाना होगी। फरार कारीगर का पुलिस वेरिफिकेशन पहले ही हो चुका था। पुलिस के पास उसका आधार कार्ड व अन्य पहचान दस्तावेज मौजूद हैं। शहर में 3 हजार से ज्यादा बंगाली कारीगर रतलाम शहर में करीब 3 हजार बंगाली कारीगर काम कर रहे हैं। इनकी एक रजिस्टर्ड संस्था “बंगाली स्वर्णकार एसोसिएशन” भी है, जिसमें 130 सदस्य शामिल हैं। जिस दुकान से कारीगर सोना लेकर फरार हुआ, उसके संचालक मोहम्मद फारुख शेख स्वयं बंगाली मूल के हैं, लेकिन पिछले 35 वर्षों से रतलाम में ही निवास कर रहे हैं। जल्द गिरफ्तारी की उम्मीद सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया ने बताया कि फरार कारीगर को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस उसके संभावित ठिकानों की जांच कर रही है।