रतलाम- पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक अहम पहल करते हुए श्रेष्ठ नवनिर्माण फाउंडेशन ने रतलाम नगर निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन में शहर की घटती हरियाली को लेकर चिंता जताई गई और हरियाली बचाने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की गई।

फाउंडेशन के अध्यक्ष नरेंद्र श्रेष्ठ के नेतृत्व में सौंपे गए इस ज्ञापन में कहा गया है कि रतलाम, जिसे कभी “पर्यावरण प्रेमियों की नगरी” कहा जाता था, आज अंधाधुंध शहरीकरण और विकास के कारण अपने हरे-भरे स्वरूप को खोता जा रहा है। बीते वर्षों में वृक्षों की अनियंत्रित कटाई के चलते न केवल पर्यावरण संतुलन प्रभावित हुआ है, बल्कि आमजन को शुद्ध वायु भी मुश्किल से मिल रही है।
फाउंडेशन ने मांग की है कि नगर निगम 7 से 8 किलोमीटर के दायरे में स्थित लगभग 400 से 500 बीघा शासकीय खाली भूमि को चिन्हित कर वहां वृक्षारोपण कराए। इसके लिए नगर निगम सहित शहर की अन्य शासकीय व अर्धशासकीय संस्थाओं को भी शामिल कर एक सामूहिक वृक्षारोपण अभियान चलाने का आग्रह किया गया है। साथ ही रोपे गए पौधों के संरक्षण और देखरेख की जिम्मेदारी भी सुनिश्चित करने की बात कही गई है।

श्रेष्ठ नवनिर्माण फाउंडेशन का मानना है कि यदि वर्तमान में ठोस और सुनियोजित प्रयास किए जाएं, तो आने वाले वर्षों में रतलाम फिर से हरियाली की ओर लौट सकेगा और नागरिकों को प्राकृतिक ऑक्सीजन की सुविधा प्राप्त होगी।
संस्था का संपर्क:
श्रेष्ठ नवनिर्माण फाउंडेशन
14, रामबाग, कालिकामाता मंदिर के पास, रतलाम (म.प्र.) – 457001
मो.: 7000833862 | ईमेल: snnf.ngo@gmail.com
Latest News
- Ratlam News: रतलाम फायरिंग केस: सराफा व्यापारी के घर गोलीकांड का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, 1 करोड़ की वसूली के लिए 40 लाख की सुपारी का खुलासा
- राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस पर रतलाम में अभाविप का प्रतिभा सम्मान समारोह, मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान
- Ratlam News: रतलाम जिला अस्पताल में डॉक्टर पर हमला: बच्ची के फ्रैक्चर का कारण पूछते ही थप्पड़ और मारपीट