रतलाम- पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क। MP News: मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह द्वारा कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर दिए गए अपमानजनक बयान पर महिला कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। शनिवार को रतलाम में अलकापुरी चौराहा स्थित भारत माता उद्यान पर महिला कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन करते हुए भारत माता के चरणों में ज्ञापन अर्पित किया और मंत्री विजय शाह से तत्काल इस्तीफे की मांग की।


शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष कुसुम चाहर के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंत्री विजय शाह के पोस्टर पर चूड़ियों की माला पहनाई और प्रतीकात्मक रूप से उन्हें चूड़ियां भेंट कीं। महिला कांग्रेस ने इसे समस्त महिलाओं का अपमान करार देते हुए भाजपा नेतृत्व से मंत्री पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारत माता से प्रार्थना करते हुए ज्ञापन में लिखा कि “विजय शाह और जगदीश देवड़ा जैसे नेता जब संविधानिक मर्यादाओं को ताक पर रखकर महिला विरोधी बयान देते हैं, तो यह केवल एक महिला नहीं बल्कि समूचे देश की बेटियों का अपमान होता है। ऐसे नेताओं को सद्बुद्धि मिले, यही हमारी प्रार्थना है।”

प्रमुख मौजूदगान:
पूर्व विधायक पारस सकलेचा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र कटारिया, नेता प्रतिपक्ष शांतिलाल वर्मा, राधा प्रजापति, अनु नेकाडी, आशा रावत, नजमा बेलुत, तबस्सुम शेरानी, मोना, रंजना, जायदा बेगम, हिना, लीलाबाई, रेखा सोलंकी, काजल, अफसाना, शानू, अनीता, मुमताज खान, रश्मि सिंह, अनुराधा, कविता, संगीता गुर्जर, अंजू चौहान, शारदा राठी, हेमलता, फैय्याज मंसूरी, शैलेंद्र सिंह, कमरुद्दीन कछवाया, बसंत पंड्या, राजेश प्रजापत, इक्का बैलूत, अमित शर्मा, मोंटी, इकरार चौधरी, सलीम बागवान, हरविंदर सिंह नांद्रा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष कुसुम चाहर ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि जब तक मंत्री विजय शाह अपने बयान के लिए माफी नहीं मांगते और पद से इस्तीफा नहीं देते, तब तक महिला कांग्रेस का विरोध जारी रहेगा।
Latest News
- BREAKING Ratlam News: रतलाम में स्पीड ब्रेकर पर कार बेकाबू, डिवाइडर से टकराकर पलटी; VIDEO में कैद हुआ हादसा
- Ratlam News: किस्तें जमा करने के बाद भी मोबाइल लॉक, विरोध पर युवक से मारपीट; 300 से ज्यादा लोग धरने पर बैठे
- MP News: लाड़ली बहना योजना पर हाईकोर्ट में याचिका, ₹1500 की किस्त रोकने की मांग; सरकार से 4 हफ्ते में जवाब