भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने घर और कार्यालय पर फहराया पार्टी ध्वज
रतलाम- पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: भारतीय जनता पार्टी के 44वें स्थापना दिवस पर शनिवार को रतलाम में पूरे उत्साह और गरिमा के साथ विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। पार्टी कार्यकर्ताओं ने घर-घर ध्वज फहराकर स्थापना दिवस का उत्सव मनाया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं।


भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने पहले अपने निवास स्थान काटजू नगर पर पार्टी ध्वज फहराया, इसके बाद पैलेस रोड स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में भाग लिया। यहां उन्होंने वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में ध्वज फहराने के बाद कार्यकर्ताओं को भाजपा के इतिहास और विचारधारा से अवगत कराया।
स्थापना दिवस समारोह में पूर्व जिलाध्यक्ष कन्हैयालाल मौर्य, पूर्व महापौर शैलेन्द्र डागा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य निमिष व्यास, आशा मौर्य सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी मंचासीन रहे।

अपने संबोधन में जिलाध्यक्ष उपाध्याय ने कहा कि भाजपा की स्थापना वर्ष 1980 में हुई थी, लेकिन इसकी वैचारिक नींव जनसंघ और जनता पार्टी के समय से रखी गई थी। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण के कारण आज भाजपा न केवल देश की, बल्कि दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है। इस मौके पर उन्होंने एक विशेष प्रदर्शनी का शुभारंभ किया, जिसमें अब तक रतलाम जिले के भाजपा जिलाध्यक्षों के चित्र प्रदर्शित किए गए।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्षों द्वारा जिलाध्यक्ष का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला कोषाध्यक्ष जयवंत कोठारी ने किया और आभार प्रदर्शन मंडल अध्यक्ष आदित्य डागा ने किया।
कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष बलवंत भाटी, जिला मंत्री सोना शर्मा, मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी, सह प्रभारी निलेश बाफना, सह कार्यालय मंत्री राकेश नागर, मंडल अध्यक्ष नीलेश गांधी, मयूर पुरोहित, भाजयुमो जिलाध्यक्ष विप्लव जैन, महिला मोर्चा जिला महामंत्री अनिता पाहुजा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
अरुण त्रिपाठी
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी, रतलाम
मो. 94253-65004
Latest News
- BREAKING MP UCC Bill पास: शादी का रजिस्ट्रेशन होगा अनिवार्य, लिव इन से नौकरी रिकॉर्ड तक क्या बदल जाएगा?
- BREAKING Ratlam News: काटजू नगर में युवक ने लगाई फांसी, बदबू आने पर खुला राज; दो माह पहले हुई थी दूसरी शादी
- BREAKING PM Kisan Yojana की 24वीं किस्त से पहले बड़ा अपडेट, कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने संसद में दिया जवाब