रतलाम/मंदसौर- पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क। मंदसौर जिले के खेल जगत के लिए गर्व की खबर सामने आई है। जिला नेटबॉल संघ के प्रतिभाशाली खिलाड़ी हम्माद बैग और रितेश गहलोत का चयन राष्ट्रीय स्तर पर हो गया है। दोनों खिलाड़ी अब राष्ट्रीय जूनियर नेटबॉल प्रतियोगिता 2026 में मध्य प्रदेश की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।

संघ के अध्यक्ष शुभम गुर्जर और सचिव निमित शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि 24 मार्च से 28 मार्च तक उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में 3री राष्ट्रीय जूनियर नेटबॉल प्रतियोगिता आयोजित होने जा रही है। इस प्रतियोगिता में देशभर के लगभग 20 राज्यों की टीमें भाग लेंगी।
दोनों खिलाड़ियों ने शामगढ़ (मंदसौर) में आयोजित राज्य स्तरीय नेटबॉल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया था, जिसके आधार पर उनका चयन मध्यप्रदेश टीम में हुआ। हम्माद बैग और रितेश गहलोत पिछले दो वर्षों से आयुष्मान स्पोर्ट्स अकादमी में नियमित अभ्यास कर रहे हैं, जिसका उन्हें यह बड़ा परिणाम मिला है।

खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर आयुष्मान स्पोर्ट्स अकादमी के संरक्षक मयंक जाट, अकादमी अध्यक्ष, जिला क्रीड़ा अधिकारी दीपेंद्र सिंह ठाकुर सहित कई पदाधिकारियों और खेल प्रेमियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए दोनों खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
यह चयन न केवल खिलाड़ियों के लिए बल्कि पूरे मंदसौर जिले के लिए गर्व का विषय है। अब सभी की नजरें राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उनके प्रदर्शन पर टिकी हैं।
Latest News
- BREAKING PM Kisan की 24वीं किस्त से पहले बड़ा अलर्ट, तुरंत चेक करें स्टेटस, नहीं तो अटक सकते हैं ₹2,000
- BREAKING MP के रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत: 1 अगस्त से तत्काल टिकट के नए नियम लागू, परिवार को मिलेगी पहली प्राथमिकता
- BREAKING 8th Pay Commission: 15 दिन बाद आयोग ने जारी किया नया शेड्यूल, 7 अगस्त से दिल्ली में होगी अहम बैठक