भाजपा में बड़ा बदलाव : हाईकमान ने प्रदीप उपाध्याय को जिलाध्यक्ष की कमान सौंपी, मंत्री काश्यप ने दी बधाई
जानिए कुछ बड़ी बातें, जिससे उपाध्याय जिलाध्यक्ष की दौड़ में रहे आगे! पब्लिक वार्ता – रतलाम,जयदीप गुर्जर। रतलाम भाजपा को नया जिलाध्यक्ष आखिरकार मिल गया। भाजपा हाईकमान ने जिला महामंत्री और कद्दावर भाजपा नेता प्रदीप उपाध्याय को जिलाध्यक्ष घोषित किया। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने शुक्रवार रात 8 बजे करीब 4 नए जिलाध्यक्ष की सूची जारी की। जिसमें रतलाम सहित बालाघाट, बुराहनपुर व छतरपुर शामिल है। आपको बता दे राजेंद्रसिंह लुनेरा के कार्यकाल से भाजपा संगठन काफी नाराज चल रहा था। ऐसे में भाजपा लगातार जिले को नया चेहरा देने की जुगत में लगी थी। चुनाव से पहले ही संगठन ने अपनी खोज शुरू कर दी थी। मगर चुनाव के कारण यह प्रक्रिया टाल दी गई थी। गौरतलब है की इस दौड़ में रतलाम के कई नेता भी जुगत में लगे थे। मगर सभी के अरमानों पर उपाध्याय की घोषणा के बाद पानी फिर गया। जिले के नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय को कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने अंगवस्त्र पहनाकर बधाई दी और मिठाई खिलाई। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष उपाध्याय ने नियुक्ति पर मंत्री काश्यप का आभार व्यक्त किया। पार्टी के जिला, मंडल, मोर्चा एवं प्रकोष्ठ केे पदाधिकारी सहित कई कार्यकर्ताओं ने उपाध्याय का स्वागत कर उन्हें बधाई दी।