रतलाम में मंत्री चेतन्य काश्यप की माताजी को अंतिम विदाई, बेटे-पौत्रों ने दी मुखाग्नि, शोक सभा में उमड़े गणमान्यजन

रतलाम में मंत्री चेतन्य काश्यप की माताजी तेजकुंवर बाई काश्यप का त्रिवेणी मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार हुआ। अंतिम यात्रा में कई जनप्रतिनिधि और गणमान्यजन शामिल हुए। रतलाम- पब्लिक वार्ता,  न्यूज़ डेस्क। रतलाम में सोमवार, 12 अक्टूबर को मध्यप्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप की माताजी तेजकुंवर बाई काश्यप का अंतिम संस्कार किया गया। त्रिवेणी मुक्तिधाम में उनकी पार्थिव देह पंचतत्व में विलीन हुई। परिवार के सदस्यों के साथ शहर की कई प्रमुख हस्तियों ने उन्हें नम आंखों से अंतिम विदाई दी। अंतिम संस्कार के दौरान पुत्र चेतन्य काश्यप, पौत्र सिद्धार्थ काश्यप, श्रवण काश्यप और पड़पौत्र सारांश काश्यप ने मुखाग्नि दी। इससे पहले स्टेशन रोड स्थित विसाजी मेंशन से नगर निगम के मोक्ष रथ में उनकी अंतिम यात्रा निकाली गई। अंतिम यात्रा में राजनीतिक, सामाजिक, धार्मिक, औद्योगिक और व्यापारिक क्षेत्र से जुड़े बड़ी संख्या में गणमान्यजन शामिल हुए। त्रिवेणी मुक्तिधाम में आयोजित शोक सभा के दौरान वक्ताओं ने तेजकुंवर बाई काश्यप के जीवन, संघर्ष और समाजसेवा को याद किया। विसाजी मेंशन से निकली अंतिम यात्रा, त्रिवेणी मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार तेजकुंवर बाई काश्यप की अंतिम यात्रा उनके निवास स्थान विसाजी मेंशन, स्टेशन रोड से शुरू हुई। पार्थिव देह को नगर निगम के मोक्ष रथ से त्रिवेणी मुक्तिधाम ले जाया गया। यहां परिवार के सदस्यों और उपस्थित गणमान्यजनों ने अंतिम दर्शन कर श्रद्धांजलि अर्पित की। धार्मिक परंपराओं के अनुसार अंतिम संस्कार संपन्न हुआ। तेजकुंवर बाई काश्यप कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप और भावना-शैलेंद्र मानावत की माताजी थीं। उनके निधन से परिवार सहित शहर के सामाजिक और धार्मिक क्षेत्र में शोक का माहौल रहा। राज्यपाल और मुख्यमंत्री सहित कई नेताओं के शोक संदेश पढ़े गए त्रिवेणी मुक्तिधाम स्थित विधायक श्रद्धा सदन में आयोजित शोक सभा की शुरुआत विभिन्न धर्मगुरुओं और जनप्रतिनिधियों के शोक संदेशों के वाचन से हुई। इस दौरान गच्छाधिपति आचार्य श्रीमद् विजय नित्यसेन सूरीश्वर जी महाराज साहब और आचार्य श्रीमद् विजय जयरत्न सूरीश्वर जी महाराज साहब के संदेश पढ़े गए। इसके अलावा मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ल तथा कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय सहित कई प्रमुख नेताओं के शोक संदेशों का वाचन किया गया। मंत्री निर्मला भूरिया से लेकर सांसद और विधायकों ने दी श्रद्धांजलि शोक सभा में महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया, मंदसौर सांसद सुधीर गुप्ता, पूर्व मंत्री हिम्मत कोठारी, विधायक डॉ. चिंतामणि मालवीय और रतलाम महापौर प्रहलाद पटेल ने श्रद्धांजलि अर्पित की। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय महामंत्री राज चौधरी, पूर्व विधायक दिलीप मकवाना और पूर्व महापौर पारस सकलेचा ने भी तेजकुंवर बाई काश्यप के व्यक्तित्व को याद किया। धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों की ओर से सकल जैन श्रीसंघ के प्रकाश मूणत, सनातन धर्म सभा के अनिल झालानी, त्रिस्तुतिक जैन श्रीसंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुशील लोढ़ा, अध्यक्ष सुशील छाजेड़, वीसा पोरवाल समाज के विलेश पोरवाल और मोहनखेड़ा तीर्थ के ट्रस्टी सुजानमल सेठ ने श्रद्धांजलि दी। इसके साथ ही भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मोहन पाटीदार, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष इब्राहिम शैरानी, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र कटारिया और रतलाम प्रेस क्लब अध्यक्ष मुकेश पुरी गोस्वामी ने भी अपने विचार रखे। कलेक्टर अजय कटेसरिया और पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने भी शोक सभा को संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन राजकमल जैन ने किया। पति के निधन के बाद संघर्ष कर बच्चों को दिए संस्कार शोक सभा में वक्ताओं ने तेजकुंवर बाई काश्यप के जीवन संघर्ष को विशेष रूप से याद किया। उन्होंने कहा कि वे धर्मनिष्ठ, कर्मनिष्ठ और परिवार को संस्कार देने वाली महिला थीं। पति अशोक कुमार काश्यप के आकस्मिक निधन के बाद उन्होंने युवावस्था में ही परिवार की जिम्मेदारियां संभालीं। कठिन परिस्थितियों के बावजूद पुत्र और पुत्री का पालन-पोषण कर उन्हें अच्छे संस्कार दिए। वक्ताओं ने कहा कि उनके जीवन में धर्म, सेवा और परिवार के प्रति समर्पण का विशेष स्थान रहा। उन्होंने धार्मिक तप-आराधना के साथ सामाजिक सेवा के कार्यों में भी योगदान दिया। चेतन्य काश्यप के सेवा कार्यों में मां के संस्कारों की झलक श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने कहा कि मंत्री चेतन्य काश्यप द्वारा किए जा रहे परोपकार और जनसेवा के कार्यों के पीछे उनकी माताजी के दिए संस्कारों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। तेजकुंवर बाई काश्यप ने अपने परिवार को जिस तरह धार्मिक और सामाजिक मूल्यों से जोड़े रखा, उसकी झलक आज भी परिवार के कार्यों में दिखाई देती है। वक्ताओं ने उनके निधन को केवल काश्यप परिवार ही नहीं, बल्कि रतलाम के सामाजिक और धार्मिक क्षेत्र के लिए भी बड़ी क्षति बताया। 12 और 13 अक्टूबर को शोक बैठक, 14 अक्टूबर को उठावना परिवार की ओर से जारी जानकारी के अनुसार तेजकुंवर बाई काश्यप की शोक बैठक 12 और 13 अक्टूबर को रखी गई है। शोक बैठक का समय शाम 5 बजे से रात 9 बजे तक रहेगा। यह बैठक स्टेशन रोड स्थित निवास स्थान विसाजी मेंशन में आयोजित होगी। उठावना, श्रद्धांजलि सभा एवं शोक निवारण कार्यक्रम बुधवार, 14 अक्टूबर को शाम 4 बजे से 5:30 बजे तक विधायक सभागृह, बरबड़ में आयोजित किया जाएगा। धार्मिक आस्था और सेवा के लिए याद की जाएंगी तेजकुंवर बाई तेजकुंवर बाई काश्यप का जीवन पारिवारिक जिम्मेदारियों, धार्मिक आस्था और सामाजिक सेवा से जुड़ा रहा। पति के निधन के बाद परिवार को संभालने से लेकर बच्चों को संस्कारित करने तक उनके संघर्ष को शोक सभा में उपस्थित वक्ताओं ने प्रेरणादायक बताया। उनकी अंतिम विदाई में विभिन्न राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों, धार्मिक संस्थाओं और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी रही। परिवार की ओर से 14 अक्टूबर को श्रद्धांजलि सभा और शोक निवारण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

Ratlam News: रतलाम में एमपी राइज-2025: 27 जून को मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ, 2 लाख हितग्राहियों को मिलेगा लाभ, 5450 रोजगार के नए अवसर खुलेंगे

रतलाम- पब्लिक वार्ता,न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: मध्यप्रदेश में उद्योग, कौशल और रोजगार के क्षेत्र में नए युग की शुरुआत करने जा रहा है एमपी राइज-2025 कॉन्क्लेव, जिसका आयोजन 27 जून को रतलाम के नेहरू स्टेडियम में होगा। इस भव्य आयोजन का शुभारंभ स्वयं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे। कार्यक्रम का आयोजन सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग और औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। एमएसएमई दिवस पर खास आयोजन, रतलाम बना औद्योगिक केंद्र एमपी राइज कॉन्क्लेव इस बार और भी खास है क्योंकि इसका आयोजन 27 जून – अंतरराष्ट्रीय एमएसएमई दिवस पर हो रहा है। रतलाम को आयोजन स्थल के रूप में चुनना रणनीतिक दृष्टिकोण से अहम है, क्योंकि यह शहर अब मध्यप्रदेश के नए औद्योगिक और लॉजिस्टिक हब के रूप में तेजी से उभर रहा है। 2500+ प्रतिभागी, 858.57 करोड़ की 18 इकाइयों का लोकार्पण-भूमिपूजन इस आयोजन में देशभर से 2500 से अधिक प्रतिभागी, उद्योगपति, युवा उद्यमी, निवेशक, बैंक प्रतिनिधि और सरकारी अधिकारी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री 858.57 करोड़ रुपये लागत की 18 औद्योगिक इकाइयों का भूमि पूजन और लोकार्पण करेंगे, जिससे 3 हजार से अधिक रोजगार सृजित होंगे। 2 लाख से ज्यादा हितग्राही होंगे लाभांवित कॉन्क्लेव में 2 लाख से अधिक हितग्राहियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं जैसे पीएम स्वनिधि, स्टार्टअप इंडिया, मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना, स्टैंडअप इंडिया आदि के तहत ऋण और वित्तीय सहायता दी जाएगी। 2,419 करोड़ रुपये से अधिक की राशि का ऋण वितरण प्रस्तावित है। 5450 से अधिक रोजगार, 2,850 करोड़ निवेश प्रस्ताव एमपी राइज 2025 के तहत 2,850 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों के आशय पत्र जारी होंगे, जिससे 5450 से अधिक रोजगार के अवसर खुलेंगे। मुख्यमंत्री कार्यक्रम में रोजगार ऑफर लेटर भी वितरित करेंगे। 5 ग्रामोद्योग इकाइयों का भूमि पूजन, 2.96 करोड़ की डीबीटी खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग के अंतर्गत 5 इकाइयों का भूमि पूजन होगा और 2.96 करोड़ रुपये की डीबीटी राशि सीधे हितग्राहियों के खातों में ट्रांसफर की जाएगी। प्रदर्शनी में दिखेगा मालवा का हुनर, 100 से अधिक स्टॉल्स कॉन्क्लेव में मालवा अंचल के पारंपरिक उत्पादों, एमएसएमई इकाइयों, स्टार्टअप्स और विभागीय योजनाओं से संबंधित 100+ स्टॉल्स की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। यहां रतलाम, इंदौर, देवास, भोपाल, उज्जैन, धार, शिवपुरी जैसे जिलों की यूनिट्स अपने उत्पाद प्रदर्शित करेंगी। वॉलमार्ट, ओएनडीसी और एनएसडीसी के साथ एमओयू कार्यक्रम में वॉलमार्ट, ओएनडीसी और एनएसडीसी के साथ महत्वपूर्ण एमओयू पर हस्ताक्षर होंगे, जिससे प्रदेश के युवाओं को ग्लोबल स्किलिंग का अवसर मिलेगा। थीमैटिक सत्रों में मिलेगा औद्योगिक नीति और स्किल डेवलपमेंट का ज्ञान कॉन्क्लेव में तीन प्रमुख थीमैटिक सत्र आयोजित होंगे: मुख्यमंत्री का विशेष संबोधन और निवेशकों से संवाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव विशेष संबोधन देंगे, जिसमें वे राज्य सरकार की औद्योगिक नीति, महिला उद्यमिता, रोजगार सृजन और युवाओं के कौशल विकास पर सरकार की प्रतिबद्धता साझा करेंगे। साथ ही वे प्रमुख निवेशकों से वन-टू-वन बैठकें भी करेंगे।

MP News: सिल्वर जुबली मनाने जा रहा है खेलों का महाकुंभ; सीएम डॉ. मोहन यादव करेंगे खेल चेतना मेला का शुभारंभ

10 हजार से अधिक खिलाड़ी 18 खेलों में दिखाएंगे अपना कौशल, सीएम के दौरे को लेकर तैयारियां पूरी रतलाम – पब्लिक वार्ता,जयदीप गुर्जर। MP News: चेतन्य काश्यप फाउंडेशन एवं क्रीड़ा भारती द्वारा आयोजित 25वां खेल चेतना मेला रजत जयंती वर्ष के भव्य स्वरूप में शनिवार, 21 दिसंबर को नेहरू स्टेडियम में आरंभ होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव होंगे, जो प्रातः 10.30 बजे मार्च पास्ट की सलामी लेकर मेले का विधिवत उद्घाटन करेंगे। आयोजन में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, सांसद अनिता चौहान, महापौर प्रहलाद पटेल सहित अन्य गणमान्य अतिथि और हजारों की संख्या में खेल प्रेमी व खिलाड़ी उपस्थित रहेंगे। फाउंडेशन अध्यक्ष चेतन्य काश्यप ने किया आमजन को आमंत्रितचेतन्य काश्यप फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप ने खेल प्रेमियों और आमजन से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने का आह्वान किया है। 18 खेलों में 10,000 से अधिक खिलाड़ियों की सहभागिताआयोजन समिति सचिव मुकेश जैन ने बताया कि इस रजत जयंती वर्ष में खेल चेतना मेला का आयोजन बेहद भव्य स्वरूप में हो रहा है। 18 विभिन्न खेलों में 10,000 से अधिक खिलाड़ी भाग लेंगे। अब तक 100 से अधिक स्कूलों की एंट्री प्राप्त हो चुकी है। मुख्य आयोजन स्थलों पर होंगी प्रतियोगिताएं• नेहरू स्टेडियम: क्रिकेट, कबड्डी, खो-खो, टेबल टेनिस।• शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय: एथलेटिक्स और हॉकी।• कालिका माता सत्संग हॉल: शरीर सौष्ठव।• संत कंवरराम नगर क्रीड़ा केंद्र: योग, मलखंभ और स्केटिंग।• रेलवे ग्राउंड: फुटबॉल।• डीआरएम ऑफिस रेलवे ऑफिसर क्लब: तैराकी।• सीनियर रेलवे इंस्टीट्यूट: बास्केटबॉल, वॉलीबॉल और बैडमिंटन।• विधि महाविद्यालय: शतरंज।• स्टेशन रोड: शूटिंग प्रतियोगिता। खेल मैदानों का सौंदर्यकरण पूराआयोजन से पहले शहर के सभी खेल मैदानों को व्यवस्थित और सजाया गया है। खिलाड़ियों के लिए बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित की गई हैं। खेल चेतना मेला का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना को बढ़ावा देना और उनकी प्रतिभा को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर तक ले जाना है। यह आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

MP News: चेतन्य काश्यप फाउंडेशन ने किया 2 हजार से अधिक मेधावियों का सम्मान, मंत्रियों ने कहा – प्रदेश के हर जिले में होना चाहिए ऐसा कार्यक्रम

प्रतिभा सम्मान समारोह में अतिथियों ने दी प्रेरक सीख, स्वरोजगार और शिक्षा को बताया सफलता का मूल मंत्र रतलाम – पब्लिक वार्ता,जयदीप गुर्जर। MP News: चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा रविवार को बरबड़ स्थित विधायक सभागृह में आयोजित भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह में 2024 मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में 75% से अधिक अंक लाने वाले इन विद्यार्थियों को शील्ड और टाइटन की रिस्टवॉच प्रदान की गई। इस समारोह का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करना और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित करना था। समारोह के मुख्य अतिथि स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदयप्रताप सिंह थे, जबकि अध्यक्षता जिले के प्रभारी मंत्री विजय शाह ने की। फाउंडेशन के अध्यक्ष और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप विशेष रूप से उपस्थित रहे। अन्य मंचासीन अतिथियों में सांसद अनिता चौहान, महापौर प्रहलाद पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, ग्रामीण विधायक मथुरालाल डामर, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, भाजपा जिला महामंत्री संगीता चारेल और पूर्व महापौर शैलेन्द्र डागा शामिल रहे। समारोह में 93% से अधिक अंक लाने वाले मेधावी विद्यार्थियों को मंच पर स्थान दिया गया। समारोह की शुरुआत अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण से हुई। आयोजन समिति के सदस्यों ने अतिथियों का स्वागत किया। संचालन विकास शैवाल ने किया। कार्यक्रम की मुख्य बातें:• प्रभारी मंत्री विजय शाह ने इस आयोजन को अद्वितीय बताते हुए कहा कि जो छात्र बेहतर पढ़ाई करेंगे, वे भविष्य में अच्छे इंसान, नेता और अधिकारी बनेंगे। उन्होंने प्रदेश में भी इस प्रकार के आयोजन शुरू करने की बात कही और बताया कि आदिवासी क्षेत्रों में 200 छात्रों के लिए उच्च शिक्षा की व्यवस्था की गई है।• मुख्य अतिथि स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदयप्रताप सिंह ने कहा कि यह आयोजन विद्यार्थियों को प्रेरित करने और उनके उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि वे अपनी विधानसभा में भी ऐसा आयोजन कर बच्चों को सम्मानित करेंगे।• फाउंडेशन अध्यक्ष मंत्री चेतन्य काश्यप ने 2024 में 2024 विद्यार्थियों के सम्मान को “संयोग और गर्व” का विषय बताया। उन्होंने विद्यार्थियों को स्वरोजगार की ओर प्रेरित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत अभियान का जिक्र किया।• महापौर प्रहलाद पटेल ने इस आयोजन को रतलाम की गौरवशाली परंपरा बताया। निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा ने कहा कि फाउंडेशन शहर की प्रतिभाओं को प्रोत्साहन और दिशा दे रहा है।

Ratlam News: रजत वर्ष में प्रवेश करेगा खेल चेतना मेला, भव्य आयोजनों की तैयारियों के लिए हुई बैठक

रतलाम- पब्लिक वार्ता,न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: क्रीड़ा भारती एवं चेतन्य काश्यप फाउंडेशन के तत्वावधान में इस वर्ष खेल चेतना मेला अपने 25वें संस्करण में रजत जयंती के अवसर पर भव्य रूप में आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन 20 से 23 दिसंबर 2024 तक रतलाम में विभिन्न खेल मैदानों पर आयोजित होगा। खेल मेले की तैयारियों को लेकर खेल सलाहकार, संयोजक, सहसंयोजक और प्रशिक्षकों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें खेल मेले को व्यापक रूप में आयोजित करने की योजना बनाई गई। अभिभावकों और स्कूलों से आह्वानखेल चेतना मेला सचिव मुकेश जैन ने सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री और फाउंडेशन अध्यक्ष चेतन्य काश्यप की ओर से सभी अभिभावकों, स्कूल संचालकों और प्राचार्यों से आग्रह किया है कि वे बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए इस आयोजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित करें। खेल मैदानों और व्यवस्थाओं की तैयारियांसमिति सचिव मुकेश जैन ने बताया कि बैठक में खेल प्रशिक्षकों से उनकी खेल सामग्री और अन्य व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की गई। साथ ही खेल मैदानों को समय पर तैयार करने, बिजली-पानी, खेल सामग्री आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। उन्होंने कहा कि खेल स्पर्धाएं निर्धारित समय पर शुरू की जाएंगी और आयोजन से पहले सभी खेल मैदानों की समीक्षा कर व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। खेल चेतना मेला का आयोजनइस वर्ष के आयोजन में रतलाम के सभी विद्यालयों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। खेल चेतना मेले में 18 खेलों में 7 हजार से अधिक बच्चों की भागीदारी होगी। स्पर्धाएं नेहरू स्टेडियम, अंबेडकर खेल मैदान, रेलवे सीनियर इंस्टीट्यूट, काश्यप सभागृह, विधायक सभागृह, संतकंवरराम नगर, और लॉ कॉलेज सहित विभिन्न मैदानों पर आयोजित होंगी। इनमें योग, बास्केटबॉल, टेबल टेनिस, बैडमिंटन, एथलेटिक्स, कबड्डी, खो-खो, क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, कुश्ती, व्हॉलीबॉल, शतरंज, तैराकी, मलखंब, स्केटिंग, शूटिंग और शरीर सौष्ठव जैसी खेल स्पर्धाएं शामिल होंगी।बैठक में खेल चेतना मेला सचिव मुकेश जैन, क्रीड़ा भारती के जिलाध्यक्ष डॉ. गोपाल मजावदिया, सचिव अनुज शर्मा, सलाहकार समिति के अशोक जैन लाला, अजीत छाबड़ा, एमआईसी सदस्य विशाल शर्मा सहित प्रमुख खेल प्रशिक्षक उपस्थित रहे।

खबर पर मुहर : रतलाम के चेतन्य काश्यप को उद्योग की कमान, प्रदेश में हुआ मंत्रियों के विभागों का बंटवारा

पब्लिक वार्ता – रतलाम,जयदीप गुर्जर। रतलाम शहर से विधायक चेतन्य काश्यप को कैबिनेट में मंत्री का दर्जा मिलने के बाद अब विभाग भी सौंप दिया गया है। पब्लिक वार्ता ने अपनी खबर  “चेतन्य की बढ़ी चमक : इन बड़ी बातों से काश्यप को मिला केबिनेट, सर्वे में टॉप 10 रहे विधायक…” शीर्षक से प्रकाशित की थी। जिसमें उन्हें उद्योग विभाग मिलने की संभावना जताई गई थी। आज शनिवार शाम विभाग बंटवारे की सूची आने के बाद पब्लिक वार्ता की इस खबर पर मुहर लगी। चेतन्य काश्यप को प्रदेश में सुक्ष, लघु एवं मध्यम उद्यम का कार्यभार सौंपा गया है। अब रतलाम सहित प्रदेशभर में काश्यप के औद्योगिक अनुभव का फायदा सरकार को मिलेगा। वहीं रतलाम के लिए नए उद्योगों के आने का रास्ता भी साफ होता दिख रहा है। https://publicvarta.com/kashyap-got-cabinet-due-to-these-big-things-mla-remained-in-top-10-in-the-survey/ शनिवार शाम आई सूची में प्रदेश के सभी मंत्रियों को विभागवार दायित्व सौंपा गया। किस मंत्री को क्या विभाग मिला है देखिए सूची –

↑
0%