रतलाम- पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क।Ratlam News: इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) रतलाम शाखा के वर्ष 2025-26 हेतु 73वें वार्षिक चुनाव शनिवार, 20 सितंबर 2025 को IMA Hall पर सम्पन्न हुए। चुनाव में सर्वसम्मति से हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ चैतन्य खण्डेलवाल अध्यक्ष, मेडिकल कॉलेज के सीएमओ डॉ विनय शर्मा सचिव एवं डॉ मनीष गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए।

कार्यकारिणी में डॉ भरत कुमरावत एवं डॉ देवेंद्र शाह उपाध्यक्ष, डॉ कार्तिक नामदेव एवं डॉ ध्रुवेंद्र पांडेय सहसचिव, जबकि डॉ के.एस. लिखार क्लिनिकल सचिव चुने गए।
साथ ही, डॉ पदम घाटे, डॉ अरुण पुरोहित, डॉ अभि मेहरा, डॉ विपिन माहेश्वरी, डॉ अभय चोपड़ा को सेंट्रल रिप्रेजेंटेटिव और डॉ योगेंद्र चाहर, डॉ गोपाल यादव, डॉ पी.एन. श्रीवास्तव, डॉ सोनी यादव, डॉ अभिषेक अरोड़ा को स्टेट रिप्रेजेंटेटिव मनोनीत किया गया।
चुनाव प्रक्रिया डॉ कैप्टन एन.के. शाह, डॉ जयंत सूभेदार, डॉ अरुण पुरोहित, डॉ अभय चोपड़ा, डॉ विपिन माहेश्वरी एवं डॉ अभि मेहरा की देखरेख में सम्पन्न हुई।
कार्यक्रम में CMHO डॉ संध्या बेलसरे ने उपस्थित होकर नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी।
पिछले वर्ष संस्था के अध्यक्ष डॉ गोपाल यादव और सचिव डॉ अभिषेक अरोड़ा ने दायित्वों का सफल निर्वहन किया था।

इस अवसर पर डॉ एन.के. शाह द्वारा IMA रतलाम को ₹2.5 लाख का दान दिया गया। चुनाव उपरांत डॉ अक्षय लाहोटी (हेमैटोलॉजिस्ट, CHL हॉस्पिटल, इंदौर) ने “Approach to Thrombocytopenia” विषय पर CME व्याख्यान प्रस्तुत किया।
Latest News
- BREAKING Ratlam News: रतलाम में छात्रा की हत्या का खुलासा: प्रेमी के साथ घर से निकली, होटल में रुके और फिर रेलवे ट्रैक के पास मिला शव
- रतलाम में मंत्री चेतन्य काश्यप की माताजी को अंतिम विदाई, बेटे-पौत्रों ने दी मुखाग्नि, शोक सभा में उमड़े गणमान्यजन
- Ratlam News: रतलाम में किन्नरों को अगवा कर मारपीट का मामला, पूनम जान समेत 10 आरोपी गिरफ्तार, सभी पहुंचे जेल