Ratlam News: श्री मेहंदीकुई बालाजी मंदिर में मनाया जाएगा श्री हनुमान जन्मोत्सव, 8 अप्रैल से शुरू होगा पंच दिवसीय यज्ञ

रतलाम- पब्लिक वार्ता,

न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: श्री मेहंदीकुई बालाजी जनकल्याण न्यास रतलाम के तत्वावधान में इस वर्ष श्री हनुमान जन्मोत्सव 12 अप्रैल को धूमधाम से मनाया जाएगा। इस पावन अवसर पर 8 अप्रैल से पंच दिवसीय पंच कुंडात्मक श्री राम मारुति यज्ञ और विविध धार्मिक आयोजन आयोजित किए जा रहे हैं।

न्यास अध्यक्ष बाबूलाल चौधरी एवं सचिव संजय दलाल ने जानकारी दी कि 8 अप्रैल को प्रातः यज्ञ का शुभारंभ किया जाएगा, जिसके पश्चात रात्रि 8 बजे सुंदरकांड पाठ होगा। 9 अप्रैल को रात्रि 8 बजे से राधिका पोरवाल द्वारा तीन दिवसीय नानी बाई का मायरा आरंभ होगा। 10 अप्रैल को दोपहर 11:30 बजे तेलांग अभिषेक संपन्न होगा। 11 अप्रैल को प्रातः 11 बजे गंगाजल चल समारोह निकाला जाएगा, जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण रहेगा।

12 अप्रैल को श्री हनुमान जन्मोत्सव का मुख्य आयोजन होगा। इस दिन दोपहर 12 बजे यज्ञ की पूर्णाहुति की जाएगी। इसके पश्चात भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, फिर महाआरती और प्रसादी वितरण का आयोजन किया जाएगा।

पंच कुंडात्मक यज्ञ प्रतिदिन प्रातः 9 बजे से प्रारंभ होगा और सायं 5 बजे यज्ञ नारायण भगवान की आरती की जाएगी।

न्यास ने समस्त श्रद्धालुजनों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्मलाभ लेने की अपील की है।

Ratlam News: भाजपा स्थापना दिवस पर रतलाम में ध्वजारोहण, मुंह मीठा कराकर मनाया गया जश्न

भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने घर और कार्यालय पर फहराया पार्टी ध्वज

रतलाम- पब्लिक वार्ता,

न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: भारतीय जनता पार्टी के 44वें स्थापना दिवस पर शनिवार को रतलाम में पूरे उत्साह और गरिमा के साथ विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। पार्टी कार्यकर्ताओं ने घर-घर ध्वज फहराकर स्थापना दिवस का उत्सव मनाया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं।

भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने पहले अपने निवास स्थान काटजू नगर पर पार्टी ध्वज फहराया, इसके बाद पैलेस रोड स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में भाग लिया। यहां उन्होंने वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में ध्वज फहराने के बाद कार्यकर्ताओं को भाजपा के इतिहास और विचारधारा से अवगत कराया।

स्थापना दिवस समारोह में पूर्व जिलाध्यक्ष कन्हैयालाल मौर्य, पूर्व महापौर शैलेन्द्र डागा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य निमिष व्यास, आशा मौर्य सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी मंचासीन रहे।

अपने संबोधन में जिलाध्यक्ष उपाध्याय ने कहा कि भाजपा की स्थापना वर्ष 1980 में हुई थी, लेकिन इसकी वैचारिक नींव जनसंघ और जनता पार्टी के समय से रखी गई थी। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण के कारण आज भाजपा न केवल देश की, बल्कि दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है। इस मौके पर उन्होंने एक विशेष प्रदर्शनी का शुभारंभ किया, जिसमें अब तक रतलाम जिले के भाजपा जिलाध्यक्षों के चित्र प्रदर्शित किए गए।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्षों द्वारा जिलाध्यक्ष का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला कोषाध्यक्ष जयवंत कोठारी ने किया और आभार प्रदर्शन मंडल अध्यक्ष आदित्य डागा ने किया।

कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष बलवंत भाटी, जिला मंत्री सोना शर्मा, मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी, सह प्रभारी निलेश बाफना, सह कार्यालय मंत्री राकेश नागर, मंडल अध्यक्ष नीलेश गांधी, मयूर पुरोहित, भाजयुमो जिलाध्यक्ष विप्लव जैन, महिला मोर्चा जिला महामंत्री अनिता पाहुजा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अरुण त्रिपाठी
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी, रतलाम
मो. 94253-65004

MP Board Result 2025 Date: एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट जल्द, यहां जानें तारीख, वेबसाइट और चेक करने का तरीका

भोपाल- पब्लिक वार्ता,

न्यूज़ डेस्क।  MP Board  Result 2025 Date: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) जल्द ही कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी करने जा रहा है। परीक्षा में शामिल हुए लाखों छात्र-छात्राएं बेसब्री से अपने MP Board Result 2025 का इंतजार कर रहे हैं। बोर्ड की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, MPBSE 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 20 से 22 अप्रैल 2025 के बीच जारी किया जा सकता है।

MP Board Result 2025 कब आएगा:
एमपी बोर्ड ने इस बार मूल्यांकन प्रक्रिया को चार चरणों में बांटा है, जिससे कॉपी जांच का कार्य 14 अप्रैल तक पूरा होने की संभावना है। इसके बाद रिजल्ट को अंतिम रूप देकर आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।

एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं परीक्षा 2025 कब हुई थी
MP Board 10th Exam 2025: 27 फरवरी से 19 मार्च तक
MP Board 12th Exam 2025: 25 फरवरी से 25 मार्च तक

MP Board Result 2025 Official Websites
छात्र निम्नलिखित वेबसाइट्स पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं:
mpbse.nic.in
mpbse.mponline.gov.in
mpresults.nic.in

MP Board Result 2025 कैसे चेक करें

  1. एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in या mpresults.nic.in पर जाएं
  2. होमपेज पर दिए गए “MP Board 10th Result 2025” या “MP Board 12th Result 2025” लिंक पर क्लिक करें
  3. अपना रोल नंबर और एप्लीकेशन नंबर दर्ज करें
  4. सबमिट पर क्लिक करें
  5. स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा, जिसे आप डाउनलोड और सेव कर सकते हैं

SMS के जरिए MP Board Result 2025 ऐसे देखें

अगर वेबसाइट स्लो हो या न खुले, तो छात्र एसएमएस के माध्यम से भी रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं:
MPBSE10 (स्पेस) रोल नंबर टाइप कर 56263 पर भेजें – 10वीं के लिए
MPBSE12 (स्पेस) रोल नंबर टाइप कर 56263 पर भेजें – 12वीं के लिए

मोबाइल ऐप से रिजल्ट कैसे देखें

  1. गूगल प्ले स्टोर से MPBSE Mobile App डाउनलोड करें
  2. ऐप ओपन करके “Know Your Result” विकल्प पर जाएं
  3. रोल नंबर और एप्लीकेशन नंबर डालें
  4. आपका रिजल्ट मोबाइल स्क्रीन पर दिखाई देगा

MP Board Result 2025 – Highlights

विवरण – जानकारी
बोर्ड का नाम – मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE)
परीक्षा का नाम – एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं परीक्षा 2025
परीक्षा तिथियां – 10वीं: 27 फरवरी से 19 मार्च, 12वीं: 25 फरवरी से 25 मार्च
रिजल्ट तिथि – 20 से 22 अप्रैल 2025 (संभावित)
रिजल्ट मोड – ऑनलाइन
ऑफिशियल वेबसाइट – mpbse.nic.in, mpresults.nic.in

रिवैल्यूएशन और सप्लीमेंट्री परीक्षा का मौका

जिन छात्रों को अपने प्राप्त अंकों पर संदेह है, वे री-चेकिंग या री-इवेल्यूएशन के लिए आवेदन कर सकते हैं। वहीं जो छात्र किसी विषय में फेल हो जाते हैं, वे MP Board Supplementary Exam 2025 के जरिए दोबारा पास होने का अवसर पा सकते हैं।