नई दिल्ली- पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क। Railway News: भारतीय रेलवे ने जनरल टिकट बुकिंग के लिए इस्तेमाल होने वाले UTS Ticket Booking App को 1 मार्च 2026 से बंद करने का फैसला लिया है। अब यात्रियों को जनरल टिकट, प्लेटफॉर्म टिकट और रिजर्वेशन से जुड़ी सभी सेवाओं के लिए नए सुपर एप RailOne का उपयोग करना होगा।
रेलवे के मुताबिक, RailOne एक वन-स्टॉप डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जिसमें टिकट बुकिंग के साथ-साथ कई इंटीग्रेटेड सेवाएं एक ही जगह पर मिलेंगी।
RailOne ऐप में मिलेंगी ये सभी सुविधाएं
नई RailOne एप में यात्रियों को एक ही प्लेटफॉर्म पर कई सुविधाएं मिलेंगी, जिनमें शामिल हैं—
- जनरल टिकट, प्लेटफॉर्म टिकट और रिजर्व टिकट की बुकिंग
- लाइव ट्रेन रनिंग स्टेटस और टाइमिंग अपडेट
- कोच पोजिशन और प्लेटफॉर्म जानकारी
- पीएनआर स्टेटस चेक और टिकट कैंसिलेशन
- आईआरसीटीसी अप्रूव वेंडर से खाना ऑर्डर करने की सुविधा
- शिकायत और फीडबैक के लिए Rail Madad इंटीग्रेशन
इसके अलावा यात्री IRCTC Rail Connect, NTES, Rail Madad और Food on Track जैसी सेवाओं को भी RailOne के भीतर ही एक्सेस कर सकेंगे।
R-Wallet बैलेंस का क्या होगा?
रेलवे ने स्पष्ट किया है कि UTS ऐप में मौजूद R-Wallet बैलेंस खत्म नहीं होगा। यात्री उसी लॉगइन आईडी और पासवर्ड से RailOne में लॉगइन करके अपने R-Wallet का बैलेंस उपयोग कर सकेंगे।
जनरल टिकट पर मिलेगा 3% डिस्काउंट
RailOne ऐप के जरिए जनरल टिकट बुक करने पर यात्रियों को 3% तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। यह ऑफर 14 जुलाई 2026 तक वैध रहेगा।
डिस्काउंट पाने के लिए यात्रियों को डिजिटल पेमेंट करना होगा, जैसे—
- यूपीआई
- डेबिट/क्रेडिट कार्ड
- नेट बैंकिंग
रेलवे का उद्देश्य: एक ही ऐप में सभी सेवाएं
भारतीय रेलवे का उद्देश्य यात्रियों को एक आसान, सुरक्षित और एकीकृत डिजिटल अनुभव देना है, जिससे अलग-अलग ऐप्स की जरूरत खत्म हो और सभी सेवाएं एक ही प्लेटफॉर्म पर मिल सकें।