पब्लिक वार्ता – रतलाम,
जयदीप गुर्जर। प्रदेश में चुनाव का शंखनाद हो चुका है। ऐसे में राजनीतिक दलों में नेताओं का आना और जाना भी लगातार जारी है। वहीं दलों में नवीन नियुक्तियां भी की जा रही है। भाजपा ने महिला मोर्चा में शहर विधानसभा सोशल मीडिया प्रभारी का दायित्व भावना गुर्जर को सौंपा है। इसी बीच युवा कांग्रेस की महासचिव शिल्पा सिसोदिया भाजपा मे शामिल हो गई है। पैलेस रोड़ स्थित भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष राजेन्द्रसिंह लुनेरा ने शिल्पा सिसोदिया को सदस्यता दिलवाई।
जिलाध्यक्ष लुनेरा ने कहा कि विधानसभा चुनाव मे जीत दर्ज कर भाजपा पुनः सरकार बनाने जा रही है। सरकार ने हर वर्ग का कल्याण किया है, और आने वाले वर्षो मे भाजपा देश को दुनिया की तीसरी महाशक्ति बनाने के लिए संकल्पित है। युवाओं के लिए भाजपा की नीति बहुत कल्याणकारी है, इससे प्रभावित होकर आज कई कार्यकर्ता कांग्रेस छोड़ भाजपा मे शामिल हो रहे है।

भावना गुर्जर को सोशल मीडिया की जिम्मेदारी :
भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पूनम पटवा ने भावना गुर्जर को रतलाम शहर विधानसभा मे महिला मोर्चा का सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त किया । यह नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्रसिंह लुनेरा एवं प्रदेश सदस्य अनिता कटारिया की सहमति से की गई। भावना इससे पूर्व नमो ग्रुप की जिलाध्यक्ष रही है।
Latest News
- BREAKING Ratlam News: रतलाम कलेक्टर की फोटो लगाकर फर्जी WhatsApp अकाउंट से अफसरों को मैसेज, ठगी की आशंका
- BREAKING Ratlam News: चद्दर पर लिटाकर जनसुनवाई में लाई गई 68 वर्षीय वृद्धा, SP कार्यालय में मचा हड़कंप
- BREAKING Ratlam News: रतलाम में पति की हत्या का खुलासा: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची साजिश, 3 गिरफ्तार