पब्लिक वार्ता – रतलाम,
जयदीप गुर्जर। हिंदू जागरण मंच का दो दिवसीय अभ्यास वर्ग अमृत सागर कॉलोनी स्थित सरस्वती शिशु मंदिर पर सम्पन्न हुआ। वर्ग में प्रांत कार्यकारिणी सदस्य तरुण पगारे, राजेश कटारिया व धर्मेंद्र सिंह ने कार्यकर्ताओं को अपना मार्गदर्शन दिया। वर्ग के दौरान आयोजित बैठक में जिला संयोजक जगदीश पाटीदार द्वारा जिला, नगर व खंड की नई घोषणा की गई।
जिसमें विजय राय यादव को जिला सह संयोजक, प्रवीण नायक को जिला कार्यकारिणी सदस्य, पृथ्वी रंगशाही को जिला युवा समूह प्रमुख, आयुष शर्मा को जिला विधि समूह प्रमुख, योगेश चौहान को नगर सहसंयोजक, नामली खंड से यतेंद्र उपाध्याय को खण्ड संयोजक, सुनील अटोलिया को सहसंयोजक, अर्जुन बैरागी को सहसंयोजक, मनीष डांगी को कार्यकारिणी सदस्य, दीपक पडियार को कार्यकारिणी सदस्य, सचिन पाटीदार को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। इसके अलावा रतलाम नगर के विक्रम भाग से संजू मालवीय को भाग संयोजक एवं गोलू रोतेलिया को भाग सह संयोजक मनोनीत किया गया।

Latest News
- BREAKING Ratlam News: जावरा में टैंकर के पहिए के आगे लेटा युवक, CCTV में कैद हुई घटना, मौत के बाद सड़क पर हंगामा
- Ratlam News: रतलाम में घर लौट रहे युवक पर जानलेवा हमला, बाइक सवारों ने पीछे से मारी गोली; CCTV में कैद हुए संदिग्ध
- रतलाम में सेवा भारती का भव्य कन्या पूजन समारोह, 1600 से अधिक कन्याओं का पूजन, 500 से ज्यादा समाजजन हुए शामिल