पब्लिक वार्ता – रतलाम,
जयदीप गुर्जर। 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां धूमधाम से चल रही है। भारत ही नही पूरा विश्व इस दिन त्यौहार मनाएगा। इससे पहले से लोग गली – मोहल्लों में अनूठे आयोजन कर रहे है। नगर के भक्तन की बावड़ी क्षेत्र में नागरिकों ने 5 दिवसीय कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की है। जिसमे दिनांक 18 जनवरी को सुबह 7:30 बजे से 5 दिवसीय यज्ञ का शुभारंभ किया जाएगा।
20 जनवरी को शाम 6 बजे सामूहिक हनुमान चालीसा एवं श्रीराम रथयात्रा का आयोजन होगा। 21 जनवरी को सुबह 7:30 बजे अखंड रामायण पाठ की स्थापना की जाएगी। 22 जनवरी को सुबह 7:30 बजे यज्ञ एवं रामायण की पूर्णाहुति का आयोजन होगा। 11 बजे से भगवान श्री राम की आराधना प्रारम्भ होगी। महाआरती के पश्चात प्रसादी का वितरण किया जाएगा। शाम 6 बजे दीपोत्सव मनाया जाएगा। समापन भजन संध्या के साथ होगा।

Latest News
- BREAKING MP Weather: भोपाल, इंदौर समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, अगले 48 घंटे तक मेहरबान रहेगा मानसून
- BREAKING Kisan Andolan News: दिल्ली मार्च रुका, सरकार ने बातचीत का दिया भरोसा
- BREAKING MP News: CM मोहन यादव ने किसानों के खातों में भेजे PM फसल बीमा योजना के ₹1460.25 करोड़, ऐसे करें अपना स्टेटस चेक