रतलाम – पब्लिक वार्ता,
जयदीप गुर्जर। शहर के वृंदावन ग्रुप द्वारा दो मुंह की बावड़ी – पिपलचौक पर 10 दिवसीय गणेशोत्सव की शुरुआत 7 सितंबर से होगी। इससे पहले ग्रुप द्वारा भगवान महाकाल की प्रतिकात्मक शाही सवारी निकाली गई। जिसमें पालकी में महाकाल का मुखोटा सबसे आगे चल रहा था। जिसे भक्तों ने अपने कंधों पर उठा रखा था। पालकी के पीछे सांवरिया सेठ जी की प्रतिकात्मक प्रतिमा रथ में विराजमान थी। सांवरिया सेठ के रथ के पीछे हाथी चल रहा था जिस पर भगवान महाकाल के मन महेश स्वरूप के दर्शन भक्तों ने किए।
ग्रुप द्वारा 15 फिट ऊंची गणेश प्रतिमा का नगर आगमन करवाया गया। जिसकी स्थापना विधि – विधान से 7 सितंबर यानी गणेश चतुर्थी पर की जाएगी। इस प्रतिमा में बजरंगबली की गोद में श्रीगणेश विराजमान है। सवारी में बजरंगबली का स्वरूप लिए कलाकार ने सभी का मन मोहा। बजरंगबली द्वारा की जा रही तरह – तरह की नाट्य प्रस्तुति ने भक्तों को खूब आश्चर्य में डाला। शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई शाही सवारी कॉलेज रोड दो मुंह की बावड़ी पर समाप्त हुई।

Latest News
- BREAKING Cancel Train: भारी बारिश से 12 ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनों का रूट बदला और शॉर्ट टर्मिनेट किया गया
- BREAKING दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग प्रभावित: रतलाम मंडल ने स्टेशनों पर यात्रियों को बांटा भोजन और पेयजल
- BREAKING Ratlam News: अवैध खनन रोकने पहुंचे पटवारी पर जानलेवा हमला, बुलडोजर से कुचलने की कोशिश, पंचनामा भी फाड़ा