रतलाम – पब्लिक वार्ता,
न्यूज डेस्क। Ratlam News: शहर में स्वच्छता और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से महापौर प्रह्लाद पटेल की पहल “ग्रीन रतलाम, क्लीन रतलाम” के अंतर्गत अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट ने श्रमदान कर महत्वपूर्ण योगदान दिया।
अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर राकेश कुमावत ने बताया कि “साफ़ हाथों से सफ़ाई की पहचान है, स्वच्छता की कड़ी में पूरा रतलाम है।” इसी भावना के साथ शास्त्री नगर में संस्थान के स्टाफ और विद्यार्थियों ने श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश फैलाया।

इस अवसर पर महापौर प्रह्लाद पटेल, युवा जिला अध्यक्ष विप्लव जैन, वार्ड पार्षद मनीषा विजय सिंह चौहान, विजय सिंह चौहान और वार्ड संयोजक संतोष कोलम्बेकर का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। महापौर ने अपने उद्बोधन में रतलाम को मध्य प्रदेश ही नहीं, पूरे भारत में स्वच्छता में नंबर वन बनाने का संकल्प दिलाया।
अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट की मैनेजिंग डायरेक्टर नीलिमा कुमावत, अनिमेष कुमावत, अजय कुमावत, विकास जैन, नीरज गुप्ता, नंद किशोर जांगिड़, नंद किशोर लवांशी, पुष्कर पाटीदार, राहुल मालवीय, पवन और सभी विद्यार्थियों ने मिलकर अतिथियों के साथ श्रमदान किया। इस अभियान के तहत शास्त्री नगर से स्वच्छता की शुरुआत की गई।

“ग्रीन रतलाम, क्लीन रतलाम” अभियान रतलाम शहर को स्वच्छता के नए आयाम पर ले जाने का प्रयास है, जिसमें हर नागरिक की भागीदारी आवश्यक है।
स्वच्छ रतलाम, हरा-भरा रतलाम का सपना अब होगा साकार!
Latest News
- रॉयल कॉलेज में छात्रों को मिले करियर बनाने के टिप्स, ट्रैफिक डीएसपी ने समझाया जिंदगी बचाने का मंत्र
- Ratlam News: रतलाम में सट्टेबाजों पर पुलिस की दबिश, 5 गिरफ्तार; शहर में निकाला जुलूस, पुराने मामले भी खंगाले जा रहे
- Ratlam News: जावरा में टैंकर के पहिए के आगे लेटा युवक, CCTV में कैद हुई घटना, मौत के बाद सड़क पर हंगामा