Ratlam News: रतलाम में महिला चेन स्नेचर गिरोह पकड़ा, 24 घंटे में पुलिस का खुलासा

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram

रतलाम- पब्लिक वार्ता,

न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: शहर में चेन स्नेचिंग की घटना का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। थाना माणकचौक पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महिला चेन स्नेचर गिरोह के पांच सदस्यों सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 30.580 ग्राम वजनी सोने की चेन और वारदात में इस्तेमाल की गई कार भी जब्त की गई है।

वीडियो देखे

पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अमित कुमार (आईपीएस) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल और नगर पुलिस अधीक्षक सत्येन्द्र घनघोरिया के मार्गदर्शन में की गई। थाना प्रभारी पतिराम डावरे के नेतृत्व में टीम गठित कर आरोपियों की तलाश की गई।

बताया गया कि 13 मार्च को दशा माता के त्योहार के दौरान महिलाएं हरदेवलाल की पीपली स्थित मंदिर में पूजा कर रही थीं। इसी दौरान अज्ञात महिला गिरोह ने फरियादिया विद्या पति आशीष माहेश्वरी (उम्र 42 वर्ष) की सास सावित्री देवी के गले से सोने की चेन चोरी कर ली। घटना की सूचना मिलने पर थाना माणकचौक में अपराध क्रमांक 115/26 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से चोरी गई करीब 30.580 ग्राम वजनी सोने की चेन बरामद की गई है। साथ ही घटना में प्रयुक्त एमपी09 एआर 0301 नंबर की आर्टिगा कार भी जब्त की गई है।

गिरफ्तार आरोपी:

  • अलका पति सन्नी हटकली (35) निवासी जलगांव, महाराष्ट्र, हाल मुकाम परदेशीपुरा इंदौर
  • जयश्री पति अनिल मनोहर सोनाने (30) निवासी शेगांव, जिला बुलढाणा महाराष्ट्र, हाल मुकाम इंदौर
  • सुष्मा पति विनायक हतागले (27) निवासी जलगांव महाराष्ट्र, हाल मुकाम इंदौर
  • पूजा पति एनेश सक्ते (27) निवासी परदेशीपुरा, इंदौर
  • कमल पिता देवीसिंह राजोरिया (42) निवासी हातोद, जिला इंदौर
  • एक बालिका भी गिरोह में शामिल पाई गई

पुलिस के अनुसार यह गिरोह भीड़भाड़ और धार्मिक आयोजनों के दौरान महिलाओं को निशाना बनाकर चेन स्नेचिंग की वारदातों को अंजाम देता था।

कार्रवाई में थाना माणकचौक पुलिस, साइबर सेल रतलाम और थाना धामनोद जिला धार की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की पूछताछ शुरू कर दी है।

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram