रतलाम- पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ 12वीं कक्षा की एक छात्रा को नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ अश्लील हरकत करने और फोटो खींचकर ब्लैकमेल करने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी सैफ अली उर्फ ‘मुन्नालाला’ को गिरफ्तार कर लिया है और गुरुवार को उसे कान पकड़वाकर पैदल कोर्ट तक ले गई।
वीडियो देखे
क्या है पूरा मामला?
घटना करीब ढाई महीने पुरानी यानी 30 नवंबर 2025 की है। पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि वह अपनी एक सहेली के जन्मदिन की पार्टी में गई थी। वहां उसकी मुलाकात मुन्नालाला (सैफ अली) से हुई। आरोपी ने छात्रा को बहला-फुसलाकर सफेद नशीला पाउडर खिला दिया।
- धोखे से खिलाया नशा: आरोपी ने छात्रा से कहा कि “इसे खाकर देखो, अच्छी चीज है, पसंद न आए तो थूक देना।”
- आपत्तिजनक फोटो और ब्लैकमेल: पाउडर खाते ही छात्रा को चक्कर आने लगे। जब वह बाहर गई, तो आरोपी ने पीछे से आकर उसके साथ छेड़छाड़ की और मोबाइल से आपत्तिजनक तस्वीरें खींच लीं।
- पहचान छुपाने का आरोप: घटना के दौरान छात्रा को पता चला कि युवक का असली नाम सैफ अली है और वह दूसरे समुदाय से है।
डर के कारण 5 दिन पहले दर्ज कराई रिपोर्ट
आरोपी ने छात्रा को जान से मारने और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी थी। इस डर और सामाजिक दबाव के कारण छात्रा काफी समय तक चुप रही, लेकिन आरोपी की बढ़ती प्रताड़ना के बाद उसने 18 जनवरी को थाना औद्योगिक क्षेत्र में हिम्मत जुटाकर मामला दर्ज कराया।
पुलिस की कार्रवाई: निकाला पैदल जुलूस
शिकायत मिलते ही पुलिस एक्शन में आई और आरोपी सैफ अली को दबोच लिया। थाना प्रभारी सत्येंद्र रघुवंशी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ छेड़खानी (Molestation), जान से मारने की धमकी और अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
विशेष दृश्य: गुरुवार दोपहर जब पुलिस आरोपी को कोर्ट ले जा रही थी, तब पुलिस वाहन में खराबी आने के कारण आरोपी को पैदल ले जाया गया। इस दौरान आरोपी सरेराह कान पकड़कर चलता नजर आया, जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई।
आरोपी की पृष्ठभूमि
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी सैफ अली मोचीपुरा क्षेत्र का निवासी है और नगर निगम के सामने चश्मे की दुकान लगाता है। बताया जा रहा है कि वह पहले भी कई लड़कियों के साथ इस तरह की हरकतें कर चुका है।