PUBLIC VARTA : 23 अप्रैल 2024 के दिन देशभर में श्री हनुमान जन्मोत्सव मनाया जाएगा। इस दिन मध्यप्रदेश के रतलाम शहर में सामुहिक 51 हजार हनुमान चालिसा पाठ का आयोजन होगा। यह आयोजन मंगलनाथ महाकाल रक्तदान मंडल – सेवा वीर परिवार द्वारा किया जाएगा। जिसमें करीब 11 हजार लोग शामिल होंगे। कार्यक्रम शहर के नेहरू स्टेडियम (पोलो ग्राउंड) में सुबह 7.30 बजे शुरू होगा। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। सोशल मीडिया पर हर तरफ कार्यक्रम का प्रचार प्रसार तेजी से हो रहा है। हनुमान भक्तों में कार्यक्रम की सहभागिता को लेकर खासी रुची भी देखी जा रही है।
कार्यक्रम कैसे व कब होगा। सामुहिक 51 हजार पाठ का जो लक्ष्य लिया गया है उसकी गिनती कैसे होगी। लोगों की संख्या का अनुमान कैसे लगाया जाएगा? और भी कई सवालों के जवाब जानने के लिए पब्लिक वार्ता ने मंडल के प्रमुख पंकज भाटी से विशेष बातचीत की। पंकज सामाजिक कार्यकर्ता है और सभी धार्मिक कार्यों में आगे रहते है। ब्लड डोनेशन कैंप के लिए जाने जाने वाले पंकज अब हनुमान चालिसा पाठ के लिए जाने जाते है। विगत ढाई वर्षो से पंकज भाटी द्वारा प्रत्येक मंगलवार को शहर के हनुमान मंदिर पर जाकर हनुमान चालिसा का पाठ किया जा रहा है। अब तक इनके साथी शहर के ही अलग – अलग 150 हनुमान मंदिरों में सामुहिक पाठ कर चुके है। और जानने के लिए देखिए वीडियो –

Latest News
- BREAKING MP Board Exam: 9वीं से 12वीं तक बदला पेपर पैटर्न, लघु उत्तरीय सवालों में नहीं मिलेगा विकल्प
- BREAKING surya grahan 2026: 12 अगस्त को आसमान में अद्भुत नजारा, सूर्य ग्रहण से लेकर उल्का वर्षा तक; भारत में दिखेगा या नहीं?
- Ratlam News: रतलाम बाल सुधार गृह से 7 बाल अपचारी फरार, होमगार्ड से मारपीट; 6 पकड़े गए