रतलाम- पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: जिले के रावटी थाना क्षेत्र के भीमपुरा गांव में बुधवार देर रात दिल दहला देने वाली वारदात हुई। अज्ञात बदमाशों ने 48 वर्षीय महिला नानी बाई पति कैलाश भूरिया की बेरहमी से हत्या कर दी। महिला अपने पोते-पोतियों के साथ घर की छत पर सो रही थी, तभी हमलावरों ने सिर पर धारदार हथियार से हमला किया और छत से नीचे फेंक दिया। मौके पर ही महिला की मौत हो गई।

पोती पर भी हमला
वारदात के दौरान मृतका की 10 वर्षीय पोती लक्ष्मी पर भी जानलेवा हमला किया गया। आरोपियों ने उसका गला दबाने की कोशिश की, लेकिन वह किसी तरह बचकर पास के खेत में छिप गई और जान बचा पाई।

सुबह गांव वालों को लगी भनक
गुरुवार सुबह लक्ष्मी ने मृतका की जेठानी धन्नाबाई को पूरी घटना बताई। इसके बाद गांव के सरपंच लालसिंह भूरिया मौके पर पहुंचे और महिला का शव घर के नीचे पड़ा हुआ देखा।
पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर
सूचना मिलते ही एएसपी राकेश खाखा, एफएसएल अधिकारी अतुल मित्तल और फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इलाके में दहशत
रावटी क्षेत्र में पिछले कुछ समय से लगातार गंभीर वारदातें सामने आ रही हैं, जिससे ग्रामीणों में सुरक्षा को लेकर दहशत का माहौल है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
Latest News
- Ratlam News: जावरा में टैंकर के पहिए के आगे लेटा युवक, CCTV में कैद हुई घटना, मौत के बाद सड़क पर हंगामा
- Ratlam News: रतलाम में घर लौट रहे युवक पर जानलेवा हमला, बाइक सवारों ने पीछे से मारी गोली; CCTV में कैद हुए संदिग्ध
- रतलाम में सेवा भारती का भव्य कन्या पूजन समारोह, 1600 से अधिक कन्याओं का पूजन, 500 से ज्यादा समाजजन हुए शामिल