रतलाम- पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: रंगपंचमी पर्व को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए रतलाम पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। पारंपरिक गैर के आयोजन को देखते हुए पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को गैर के निर्धारित रूट का निरीक्षण किया और ड्रोन कैमरे के माध्यम से सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की।

पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र कुमार घनघोरिया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पूरे गैर मार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान ड्रोन कैमरे से पूरे क्षेत्र की निगरानी कर संवेदनशील स्थानों, प्रमुख चौराहों और भीड़भाड़ वाले इलाकों का आकलन किया गया, ताकि रंगपंचमी के दिन सुरक्षा व्यवस्था बेहतर बनाई जा सके।
पुलिस अधिकारियों ने निरीक्षण के दौरान भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था और सुरक्षा के दृष्टिगत आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। साथ ही आयोजन के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था से निपटने के लिए विशेष पुलिस बल तैनात करने की योजना बनाई गई है।

गैर का निर्धारित रूट
रंगपंचमी के अवसर पर निकलने वाली पारंपरिक गैर धानमण्डी से प्रारंभ होकर गणेश देवरी, न्यू क्लॉथ मार्केट, जमनालाल स्वीट्स, महालक्ष्मी मंदिर के सामने, घांस बाजार चौराहा, चौमुखी पुल, चाँदनी चौक, तोपखाना, हरदेवलाला पिपली, रानीजी का मंदिर, नाहरपुरा चौराहा होते हुए डालूमोदी चौराहा पर समाप्त होगी।
ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी
रतलाम पुलिस ने बताया कि रंगपंचमी के दौरान पूरे शहर में पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा। इसके साथ ही ड्रोन कैमरे, सीसीटीवी कैमरे और अन्य आधुनिक संसाधनों के माध्यम से लगातार निगरानी रखी जाएगी, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके।
पुलिस की अपील
रतलाम पुलिस ने शहरवासियों से अपील की है कि वे रंगपंचमी का पर्व शांति, सौहार्द और अनुशासन के साथ मनाएं। किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
Latest News
- BREAKING Ratlam News: रतलाम पुलिस ने ऋद्धि-सिद्धि एवेन्यू कॉलोनी चोरी का किया खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार
- BREAKING Banking Jobs 2026: PNB और यूनियन बैंक में 940 पदों पर भर्ती, जानें योग्यता, सैलरी और आवेदन प्रक्रिया
- BREAKING MP UCC Bill पास: शादी का रजिस्ट्रेशन होगा अनिवार्य, लिव इन से नौकरी रिकॉर्ड तक क्या बदल जाएगा?