रतलाम/इंदौर- पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: रतलाम जिले की होनहार कराटे खिलाड़ी भव्या कुमावत ने इंदौर में आयोजित ऑल स्टाइल एम.पी. स्टेट सब जूनियर, कैडेट, जूनियर, U-21 एवं सीनियर कराटे चैम्पियनशिप (27-28 सितंबर 2025) में शानदार प्रदर्शन कर गोल्ड मेडल अपने नाम किया।

यह राज्यस्तरीय प्रतियोगिता इंदौर पब्लिक स्कूल, इंदौर में आयोजित हुई, जिसमें भव्या ने सब जूनियर वर्ग, अंडर-30 किलो वेट कैटेगरी (कुमिते स्पर्धा) में अपनी प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़कर प्रथम स्थान हासिल किया।
भव्या की इस शानदार उपलब्धि से रतलाम जिले का मान बढ़ा है। उनके पिता वरुण कुमावत, जो बैंक ऑफ बड़ौदा, चांदनी चौक शाखा में मुख्य प्रबंधक हैं, ने कहा कि “बेटी की यह सफलता उसके कठिन परिश्रम और अनुशासन का परिणाम है।”

भव्या की जीत पर परिवार, मित्रगण, शिक्षकों और खेल प्रेमियों ने खुशी जताई और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।
Latest News
- रॉयल कॉलेज में छात्रों को मिले करियर बनाने के टिप्स, ट्रैफिक डीएसपी ने समझाया जिंदगी बचाने का मंत्र
- Ratlam News: रतलाम में सट्टेबाजों पर पुलिस की दबिश, 5 गिरफ्तार; शहर में निकाला जुलूस, पुराने मामले भी खंगाले जा रहे
- Ratlam News: जावरा में टैंकर के पहिए के आगे लेटा युवक, CCTV में कैद हुई घटना, मौत के बाद सड़क पर हंगामा