रतलाम में धुलेंडी की रात मारपीट और चाकूबाजी करने वाले 14 बदमाशों का पुलिस ने जुलूस निकाला। आरोपियों ने कान पकड़कर माफी मांगी, वहीं पीड़ितों ने मोहल्ले में जुलूस निकालने की मांग की।
रतलाम- पब्लिक वार्ता,

न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: होली (धुलेंडी) की रात शहर में अलग-अलग क्षेत्रों में उत्पात मचाने और मारपीट-चाकूबाजी करने वाले बदमाशों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई की। शुक्रवार शाम पुलिस ने ऐसे 14 आरोपियों का शहर में जुलूस निकाला। इस दौरान सभी बदमाश कान पकड़कर कहते नजर आए कि वे आगे से अपराध नहीं करेंगे।
वीडियो देखे

पुलिस ने इन सभी आरोपियों को पहले स्टेशन रोड थाने पर एकत्र किया, जिसके बाद पुलिस बल की मौजूदगी में उन्हें पैदल जुलूस के रूप में शहर में घुमाया गया। धुलेंडी के दिन शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए विवादों और हमलों के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की।
तीन थाना क्षेत्रों के आरोपी शामिल
जानकारी के अनुसार, धुलेंडी के दिन शहर के चारों थानों में विवाद, मारपीट और चाकूबाजी की घटनाएं सामने आई थीं। इन मामलों में केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया और प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की।
पुलिस द्वारा निकाले गए जुलूस में डीडी नगर थाना और औद्योगिक थाना क्षेत्र के 6-6 आरोपी तथा माणकचौक थाना क्षेत्र के 2 आरोपीशामिल थे। इन पर मामूली विवाद के बाद मारपीट, चाकूबाजी और तलवार से हमला कर लोगों को धमकाने के आरोप हैं।
हालांकि स्टेशन रोड थाना क्षेत्र में हुई चाकूबाजी के आरोपियों की गिरफ्तारी अभी तक नहीं हो पाई है।
एक्टिवा हटाने की बात पर हुआ था हमला
डीडी नगर थाना क्षेत्र में बुधवार रात घर के बाहर खड़ी एक्टिवा हटाने की बात को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद 8 से 10 युवकों ने एक घर पर तलवार और लाठियों से हमला कर दिया था। इस घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया था। पुलिस ने इस मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जो जुलूस में शामिल थे।
पीड़ितों ने की मोहल्ले में जुलूस निकालने की मांग
जुलूस के दौरान घायल पक्ष के लोग भी सीएसपी कार्यालय पहुंच गए। उन्होंने सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया और डीडी नगर थाना प्रभारी अनुराग यादव से कहा कि आरोपियों का इलाके में काफी आतंक है।
पीड़ितों ने मांग की कि बदमाशों का जुलूस मुख्य सड़क के बजाय उनके मोहल्ले में निकाला जाए, ताकि लोगों में उनका डर खत्म हो सके। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपी कुछ समय बाद छूटकर फिर से उत्पात मचाने लगेंगे।
इस पर सीएसपी ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया।
Latest News
- BREAKING Ratlam News: रतलाम में सूने मकान का ताला तोड़ चोरी, चड्डी-बनियान पहने तीन बदमाश CCTV में कैद
- BREAKING अनुकूल सोनी बने भाजयुमो रतलाम जिलाध्यक्ष, कृष्णा डिंडोर को मिली जिला महामंत्री की जिम्मेदारी
- Ratlam News: रतलाम जेल में बंद बाबर का वीडियो वायरल, मुलाकात कक्ष से रिकॉर्डिंग ने सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए गंभीर सवाल