बुरहानपुर- पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क। MP News: मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले के देवारी गांव के एक सरकारी स्कूल से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां स्कूल में योगासन की क्लास के दौरान मुस्लिम शिक्षक पर हिंदू बच्चों को नमाज सिखाने का आरोप लगा है। अभिभावकों के अनुसार, शिक्षक बच्चों को झुकने और हाथ उठाने की क्रियाएं सिखा रहे थे, जो नमाज जैसी दिख रही थीं।

जानकारी के अनुसार, दिवाली की छुट्टियों के दौरान कुछ बच्चों ने घर पर वही आसन दोहराए, जिससे परिजनों को शक हुआ। पूछताछ करने पर बच्चों ने बताया कि यह क्रियाएं उन्हें स्कूल में सिखाई गई थीं। इसके बाद गांव में हड़कंप मच गया और करीब दो दर्जन अभिभावक स्कूल पहुंच गए। उन्होंने जमकर विरोध प्रदर्शन किया और शिक्षक जबूर अहमद तड़वी पर धार्मिक शिक्षा देने का आरोप लगाया।
घटना की सूचना मिलते ही जिला शिक्षा अधिकारी संतोष सिंह सोलंकी स्कूल पहुंचे और मौके पर ही बच्चों व अभिभावकों से पूछताछ की। उन्होंने कहा कि मामले की प्रारंभिक जांच शुरू कर दी गई है और अगर आरोप सही पाए गए तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

वहीं शिक्षक जबूर अहमद तड़वी ने सभी आरोपों को झूठा और निराधार बताया है। उन्होंने कहा कि वे केवल बच्चों को शारीरिक व्यायाम और अनुशासन सिखा रहे थे, जिसे कुछ लोगों ने गलत तरीके से नमाज बताकर राजनीतिक रंग दे दिया। उन्होंने कहा कि वे कई वर्षों से इस स्कूल में कार्यरत हैं और आज तक कभी कोई शिकायत नहीं आई थी।
Latest News
- BREAKING Ratlam News: जावरा में टैंकर के पहिए के आगे लेटा युवक, CCTV में कैद हुई घटना, मौत के बाद सड़क पर हंगामा
- Ratlam News: रतलाम में घर लौट रहे युवक पर जानलेवा हमला, बाइक सवारों ने पीछे से मारी गोली; CCTV में कैद हुए संदिग्ध
- रतलाम में सेवा भारती का भव्य कन्या पूजन समारोह, 1600 से अधिक कन्याओं का पूजन, 500 से ज्यादा समाजजन हुए शामिल