📖 1 min read
रतलाम- पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: बाइक टकराने के मामूली विवाद ने रतलाम में एक जानलेवा हमले का रूप ले लिया। दूध व्यवसायी पर चाकू से हमला करने वाले दो आरोपियों में से मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरा आरोपी अभी फरार है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद घटनास्थल तक पैदल जुलूस के रूप में ले जाकर तस्दीक कराई।
क्या है पूरा मामला?

- रविवार रात धबाईजी का वास निवासी प्रदीप (21) पिता मुकेश गुर्जर दूध की केन लेकर बाइक से हरमाला रोड से गुजर रहा था।
- इसी दौरान उसकी बाइक का टकराव मोहित पिता गेंदालाल माली की बाइक से हो गया। लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया और प्रदीप वहां से निकल गया।
- थोड़ी देर बाद मोहित अपने साथी के साथ बाइक पर सवार होकर प्रदीप का पीछा करते हुए मालीकुआं पानी की टंकी के पास पहुंचाऔर प्रदीप को रोक लिया।
तीन बार चाकू से किया वार
- मोहित के साथी मयूर माली (34) पिता दयाराम माली ने चाकू से प्रदीप पर तीन वार किए।
- प्रदीप के बाईं पसली और पीठ पर गहरे घाव हुए।
- परिजनों की रिपोर्ट पर थाना माणकचौक ने प्राणघातक हमले (Section 307) का केस दर्ज किया।
मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पैदल जुलूस निकालकर पहुंचाया घटनास्थल

- एसपी अमित कुमार के निर्देश पर बनाई गई टीम ने मुख्य आरोपी मयूर माली को ग्राम करमदी तालाब के पास से गिरफ्तार किया।
- गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसे पैदल जुलूस के रूप में घटना स्थल तक ले जाकर वारदात की तस्दीक कराई।
- दूसरा आरोपी मोहित माली अभी फरार है, जिसके लिए दबिश जारी है।
थाना माणकचौक प्रभारी पातीराम डावरे ने बताया कि जल्द ही दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Latest News
- Ratlam News: जावरा में टैंकर के पहिए के आगे लेटा युवक, CCTV में कैद हुई घटना, मौत के बाद सड़क पर हंगामा
- Ratlam News: रतलाम में घर लौट रहे युवक पर जानलेवा हमला, बाइक सवारों ने पीछे से मारी गोली; CCTV में कैद हुए संदिग्ध
- रतलाम में सेवा भारती का भव्य कन्या पूजन समारोह, 1600 से अधिक कन्याओं का पूजन, 500 से ज्यादा समाजजन हुए शामिल