रतलाम- पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: संपूर्ण मालवा प्रांत में 9 नवंबर से 16 नवंबर तक चल रहे नशा मुक्ति जनजागरण अभियान के अंतर्गत जिला एवं प्रखंड स्तर पर लगातार कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी श्रृंखला में आज 14 नवंबर 2025 को श्रीराम प्रखंड और हनुमान प्रखंड में Run For Health (रन फॉर हेल्थ) कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
रन का शुभारंभ हनुमान ताल से हुआ जो 80 फीट रोड होते हुए अलकापुरी स्थित भारत माता मंदिर पर जाकर समाप्त हुआ। कार्यक्रम के पश्चात बजरंग दल जिला संयोजक मुकेश व्यास एवं औद्योगिक थाना प्रभारी सत्येन्द्र रघुवंशी ने युवाओं को मार्गदर्शन एवं प्रेरणादायक उद्बोधन दिया।
युवाओं का संकल्प—“नशा मुक्त हो देश हमारा”
उद्बोधन में बताया गया कि युवा किसी भी राष्ट्र की वास्तविक शक्ति होते हैं। यदि युवा नशा मुक्त रहें, तो समाज और देश का विकास तीव्र गति से आगे बढ़ता है।
कार्यक्रम में सभी ने एक स्वर में संकल्प लिया—
- हम स्वयं नशामुक्त रहेंगे
- अपने परिवार, समाज और मित्रों को नशा छोड़ने के लिए प्रेरित करेंगे
- रतलाम को नशा मुक्त जिला बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे
“स्वदेशी अपनाओ – विकसित भारत बनाओ” का संकल्प
कार्यक्रम में यह भी संकल्प दिलाया गया कि आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए हम सभी स्वदेशी और भारत निर्मित उत्पादों का अधिकतम उपयोग करेंगे और हर खरीदारी में मातृभूमि के गौरव व स्वाभिमान को प्राथमिकता देंगे।
विद्यालयों और कॉलेजों में ऐसे कार्यक्रमों की जरूरत
पदाधिकारियों ने कहा कि विद्यालय, महाविद्यालय, कोचिंग संस्थान और विभिन्न शिक्षण इकाइयों में वर्षभर नशा मुक्ति जैसे जनजागरण कार्यक्रम निरंतर आयोजित होते रहने चाहिए, ताकि नई पीढ़ी सही दिशा में आगे बढ़ सके।
उपस्थित पदाधिकारियों की सूची
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित—
राजाराम आहोरी (विभाग सह संयोजक), अक्षय गोमे (जिला सह मंत्री), मुकेश व्यास (जिला संयोजक), मुन्नू कुशवाह (सह संयोजक), यश गामड़ (पूर्णकालिक), नीरज सतवानी (जिला साप्ताहिक मिलन प्रमुख), गनी सत्तावत (जिला सह गोरक्षा प्रमुख), हर्षित ठाकुर (जिला सह सेवा प्रमुख), विकास यादव (प्रखंड संयोजक), विशाल यादव (गोरक्षा प्रमुख), प्रवीण नागर (ज्वाइन बजरंगदल जिला प्रमुख), रोहित मुरारिया (प्रखंड मंत्री), दुर्गेश डगर (संयोजक), अंशुल लोधा उपाध्याय, मनीष टाक (सह संयोजक), रौनक सोलंकी (विद्यार्थी प्रमुख) सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस कार्यक्रम की जानकारी जिला प्रचार-प्रसार प्रमुख मोंटी जायसवाल द्वारा दी गई।