भोपाल- पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क। MP News: भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी मध्यप्रदेश राज्य शाखा की नवगठित प्रबंध समिति व पदाधिकारियों का राजभवन के सांदीपनि सभागारमें शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया।
इस अवसर पर राज्यपाल श्मंगुभाई पटेल ने रतलाम के मनीष रावल को प्रदेश वाइस चेयरमैन (Vice Chairman) के रूप में शपथ दिलाई।


राज्यपाल ने सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और पारदर्शिता के सर्वोच्च मानदंडों का पालन करने की सलाह देते हुए कहा कि—
“दीन-दुखी, वंचित और पीड़ित मानवता की सेवा से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं। रेडक्रॉस के माध्यम से समाज के सबसे जरूरतमंद लोगों तक आशा और सुरक्षा पहुंचाना हम सबका दायित्व है।”
राज्यपाल ने दिए महत्वपूर्ण संदेश

पटेल ने रेडक्रॉस कार्यकारिणी को संबोधित करते हुए कहा—
- प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता व सेवा भाव सर्वोपरि है।
- समाज के कमजोर वर्गों के लिए राहत, सुरक्षा और सशक्तिकरण की दिशा में अधिक कार्य करें।
- आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं और संसाधनों की उपलब्धता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया।
- युवाओं को रेडक्रॉस के मानवीय कार्यों से जोड़ने की अपील की।
नवगठित समिति को दिलाई शपथ
राज्यपाल ने निम्न पदाधिकारियों को शपथ दिलाई—
- चेयरमैन – डॉ. श्याम सिंह कुमरे (पूर्व IAS)
- वाइस चेयरमैन – मनीष रावल (रतलाम)
- मानसेवी कोषाध्यक्ष – दीपेश मेहता (बैतूल)
राज्यपाल ने सभी पदाधिकारियों को पुष्पगुच्छ देकर बधाई दी।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी भोपाल कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने सभी को प्रमाणपत्र प्रदान किए।
समारोह में हुई विशेष उपस्थिति
कार्यक्रम में लोक स्वास्थ्य परिवार कल्याण आयुक्त डॉ. तरुण राठी, पूर्व चेयरमैन डॉ. गगन कोल्हे, रेडक्रॉस जनरल सेक्रेटरी रामेंद्र सिंह,
Latest News
- BREAKING Ratlam News: जावरा में टैंकर के पहिए के आगे लेटा युवक, CCTV में कैद हुई घटना, मौत के बाद सड़क पर हंगामा
- Ratlam News: रतलाम में घर लौट रहे युवक पर जानलेवा हमला, बाइक सवारों ने पीछे से मारी गोली; CCTV में कैद हुए संदिग्ध
- रतलाम में सेवा भारती का भव्य कन्या पूजन समारोह, 1600 से अधिक कन्याओं का पूजन, 500 से ज्यादा समाजजन हुए शामिल