रतलाम- पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: मंगलवार सुबह रतलाम जिले के रावटी में बंद पड़े सीएम राइज स्कूल की बाउंड्रीवॉल की रेलिंग पर एक युवक का शव लटका मिला। मृतक की पहचान 28 वर्षीय भानूप्रताप सिंह राठौर (निवासी इंद्रा कॉलोनी) के रूप में हुई है। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। राहगीरों ने शव को देखकर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद रावटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए रतलाम मेडिकल कॉलेज भेजा।

WATCH VIDEO
मोबाइल स्विच ऑफ मिला, सुसाइड नोट नहीं मिला

पुलिस की प्राथमिक जांच में फांसी लगाकर आत्महत्या की आशंका जताई गई है। शव पूरी तरह अकड़ चुका था, जिससे अनुमान है कि युवक ने देर रात फांसी लगाई होगी। मृतक की जेब से सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। हालांकि, उसका मोबाइल फोन मिला है, पर वह स्विच ऑफअवस्था में था। पुलिस ने मोबाइल जब्त कर लिया है और उसकी जांच की जाएगी।
तीन भाइयों में सबसे छोटा था भानूप्रताप
परिजनों के अनुसार, भानूप्रताप अविवाहित था और तीन भाइयों में सबसे छोटा था। बड़े भाइयों के नाम अमित और लक्की हैं। घर में मां रहती हैं, पिता का पहले ही निधन हो चुका है। परिवार घटना से सदमे में है।
पुलिस ने मर्ग कायम कर शुरू की जांच
रावटी थाने के सब इंस्पेक्टर एम.आई. खान ने बताया कि मृतक का पोस्टमार्टम कराए जाने के लिए शव मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। घटना स्थल से कोई संदिग्ध सामग्री नहीं मिली है। फिलहाल मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस मोबाइल डेटा और सीसीटीवी फुटेज की भी जांच कर सकती है।
Latest News
- BREAKING Ratlam News: जावरा में टैंकर के पहिए के आगे लेटा युवक, CCTV में कैद हुई घटना, मौत के बाद सड़क पर हंगामा
- Ratlam News: रतलाम में घर लौट रहे युवक पर जानलेवा हमला, बाइक सवारों ने पीछे से मारी गोली; CCTV में कैद हुए संदिग्ध
- रतलाम में सेवा भारती का भव्य कन्या पूजन समारोह, 1600 से अधिक कन्याओं का पूजन, 500 से ज्यादा समाजजन हुए शामिल