रतलाम- पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: शहर के स्टेशन रोड थाना क्षेत्र में हुई चोरी की वारदात में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। फरियादी फरजाना बी पति रईस कुरैशी, निवासी शैरानीपुरा हरिजन बस्ती, ने दिनांक 08 नवंबर 2025 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके घर का ताला टूटा हुआ था और अलमारी में रखा सारा सामान बिखरा पड़ा था।

WATCH VIDEO
घर में रखे सोने के कान के टॉप्स, लटकन, मंगलसूत्र, अंगूठी, चांदी की चेन, पायल, बच्चों के गुल्लक में रखे 5 हजार रुपये और बी.सी. के नगदी रुपए चोरी हो गए थे। कुल चोरी का माल करीब 1 लाख रुपये कीमत का था।

इस पर थाना स्टेशन रोड पुलिस ने अपराध क्रमांक 896/25, धारा 331(4), 305(A) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
पुलिस की तत्पर कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा एवं नगर पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र घनघोरिया के मार्गदर्शन में टीम गठित की गई। थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह जादौन द्वारा सउनि देवेन्द्र सिंह सेंगर को जांच सौंपी गई।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी मोईन उर्फ मोनु जुगाड (28 वर्ष), निवासी हाथीखाना बाई जी का वास, रतलाम को गिरफ्तार किया।
आरोपी की निशानदेही पर फरियादी के घर से चोरी गया सामान जप्त किया गया।
जप्त सामान
- सोने के 08 मोती
- दो चांदी के सिक्के
- दो चांदी की चेन
- दो जोड चांदी के कड़े
- एक सोने की अंगूठी
- कुल कीमत करीब ₹1,00,000
आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड
गिरफ्तार आरोपी मोईन उर्फ मोनु जुगाड के विरुद्ध पहले से ही 23 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं, जिनमें
भादवि की धारा 379, 380, 457,
आर्म्स एक्ट,
NDPS एक्ट,
आबकारी एक्ट आदि के मामले शामिल हैं। आरोपी पर लगातार चोरी, हथियार और मारपीट के मामले दर्ज होते रहे हैं।
सराहनीय भूमिका
थाना स्टेशन रोड की टीम की सक्रियता से चोरी का खुलासा हुआ। इनकी भूमिका सराहनीय रही:
- निरीक्षक जितेन्द्र सिंह जादौन
- सउनि देवेन्द्र सिंह सेंगर
- प्रआर हेमंत परमार
- प्रआर महेन्द्र फतरोड
- प्रआर मुकेश सिंह चौहान
- प्रआर विनोद सिंह
- आर अनिल सोलंकी
- आर हरिकिशन पंवार
- आर बबलु मैडा
- आर शंकर कटारा
Latest News
- Ratlam News: जावरा में टैंकर के पहिए के आगे लेटा युवक, CCTV में कैद हुई घटना, मौत के बाद सड़क पर हंगामा
- Ratlam News: रतलाम में घर लौट रहे युवक पर जानलेवा हमला, बाइक सवारों ने पीछे से मारी गोली; CCTV में कैद हुए संदिग्ध
- रतलाम में सेवा भारती का भव्य कन्या पूजन समारोह, 1600 से अधिक कन्याओं का पूजन, 500 से ज्यादा समाजजन हुए शामिल