रतलाम/जावरा- पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क।Ratlam News: जिले में गुम हुए मोबाइल फोन की तलाश और बरामदगी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने भारत सरकार के CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल की मदद से करीब ₹2.5 लाख कीमत के 11 गुम मोबाइल फोन बरामद कर संबंधित धारकों को सुपुर्द किए।


पुलिस अधीक्षक अमित कुमार (भा.पु.से.) के निर्देश पर गुम मोबाइलों की पतारसी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल तथा नगर पुलिस अधीक्षक जावरा युवराज सिंह चौहान के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह चौहानके नेतृत्व में टीम गठित की गई थी।
CEIR पोर्टल से हुई ट्रैकिंग

गठित टीम ने CEIR पोर्टल के माध्यम से तकनीकी विश्लेषण कर गुम मोबाइल फोन की लोकेशन ट्रैक की। कार्रवाई के दौरान कुल 11 मोबाइल फोन (10 एंड्रॉइड एवं 1 आईफोन) बरामद किए गए। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत लगभग ₹2,50,000 बताई गई है।
सभी मोबाइल धारकों को थाना बुलाकर आवश्यक दस्तावेजों के आधार पर सत्यापन किया गया और विधिवत मोबाइल उनके सुपुर्द कर दिए गए। मोबाइल वापस मिलने पर नागरिकों ने पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया।
इन मोबाइल धारकों को मिले फोन
मोबाइल पाने वालों में श्रवण गायरी, प्रकाश गायरी, अंकित हरीजन, नितिन दुबे, राहुल पाटीदार, आदित्य पाटीदार, अरुण कुमावत, मो. शाहीद, राधेश्याम, इसराइल हुसैन एवं हरीश शामिल हैं।
इन पुलिसकर्मियों की रही सराहनीय भूमिका
कार्रवाई में थाना प्रभारी विक्रम सिंह चौहान, उप निरीक्षक प्रतापसिंह भदौरिया, प्रधान आरक्षक 52 संजय आंजना तथा आरक्षक 726 कुलदीप पाटीदार (सायबर सेल) की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
जावरा पुलिस की इस कार्रवाई से यह स्पष्ट हुआ है कि CEIR पोर्टल के माध्यम से गुम या चोरी हुए मोबाइल फोन को ट्रैक कर वापस पाना संभव है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि मोबाइल गुम होने पर तुरंत रिपोर्ट दर्ज कराएं और CEIR पोर्टल पर जानकारी अपडेट करें, ताकि शीघ्र कार्रवाई की जा सके।
Latest News
- BREAKING Ratlam News: रतलाम में सूने मकान का ताला तोड़ चोरी, चड्डी-बनियान पहने तीन बदमाश CCTV में कैद
- BREAKING अनुकूल सोनी बने भाजयुमो रतलाम जिलाध्यक्ष, कृष्णा डिंडोर को मिली जिला महामंत्री की जिम्मेदारी
- Ratlam News: रतलाम जेल में बंद बाबर का वीडियो वायरल, मुलाकात कक्ष से रिकॉर्डिंग ने सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए गंभीर सवाल