रतलाम- पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: नगर के जैन मंदिर में बीती रात चोरी की वारदात सामने आई है। अज्ञात चोरों ने मंदिर का ताला तोड़कर दान पात्र में रखी नगद राशि और कुछ बर्तन चुरा लिए। घटना रात्रि के समय की बताई जा रही है।
WATCH VIDEO

मंदिर के पुजारी रमेशचंद्र शर्मा जब सुबह करीब 4:50 बजे पूजन के लिए मंदिर पहुंचे, तब चोरी का पता चला। उन्होंने तुरंत इस घटना की जानकारी श्री संघ अध्यक्ष महेश सकलेचा को दी। सूचना मिलते ही समाजजन मंदिर परिसर में एकत्र हो गए।
घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी स्वराज डाबी, एसडीओपी संदीप मालवीय और चौकी प्रभारी कुलदीप डाबी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मौका मुआयना किया। अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच के लिए फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट अतुल मित्तल और डॉग स्क्वॉड को भी मौके पर बुलाया गया।

पुलिस के अनुसार, दान पात्र में करीब 10 से 12 हजार रुपये की नगद राशि रखी थी, जिसे चोर ले गए। समाज के सदस्य प्रदीप बाफना ने बताया कि मंदिर में धातु की मूर्तियां और भगवान के गले में चांदी की चेन भी मौजूद थीं, लेकिन चोरों ने केवल नकदी और कुछ छोटे-मोटे बर्तन ही चुराए।
फिलहाल पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है। जल्द ही चोरी का खुलासा होने की उम्मीद जताई जा रही है।
Latest News
- BREAKING Ratlam News: जावरा में टैंकर के पहिए के आगे लेटा युवक, CCTV में कैद हुई घटना, मौत के बाद सड़क पर हंगामा
- Ratlam News: रतलाम में घर लौट रहे युवक पर जानलेवा हमला, बाइक सवारों ने पीछे से मारी गोली; CCTV में कैद हुए संदिग्ध
- रतलाम में सेवा भारती का भव्य कन्या पूजन समारोह, 1600 से अधिक कन्याओं का पूजन, 500 से ज्यादा समाजजन हुए शामिल