रतलाम/इंदौर- पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क। सनातन समाज पार्टी (ससपा) ने संगठन विस्तार के तहत मकरध्वज तिवारी को मध्य प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार यह नियुक्ति 19 अप्रैल से प्रभावी मानी गई है।

जानकारी के अनुसार यह नियुक्ति पार्टी संस्थापक डॉ. वत्साचार्य जी महाराज के मार्गदर्शन में की गई है। राष्ट्रीय सचिव द्वारा हस्ताक्षरित पत्र में उल्लेख किया गया है कि तिवारी को संगठन के प्रति उनके समर्पण और सक्रियता को देखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पार्टी ने नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष को संगठन की नीतियों एवं सिद्धांतों का पालन सुनिश्चित करने, प्रदेश में संगठन विस्तार करने, सदस्यता अभियान को गति देने तथा जनसेवा गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही संगठन की गरिमा एवं अनुशासन बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया है।

नियुक्ति के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों द्वारा तिवारी को बधाई दी जा रही है। आगामी समय में मध्य प्रदेश में संगठन को मजबूत करने और गतिविधियों को तेज करने की दिशा में यह नियुक्ति महत्वपूर्ण मानी जा रही है। संगठन का संचालन शिवधामकाशी जनकल्याण सेवा ट्रस्ट, अयोध्या द्वारा किया जा रहा है
Latest News
- Ratlam News: रतलाम में स्पीड ब्रेकर पर कार बेकाबू, डिवाइडर से टकराकर पलटी; VIDEO में कैद हुआ हादसा
- Ratlam News: किस्तें जमा करने के बाद भी मोबाइल लॉक, विरोध पर युवक से मारपीट; 300 से ज्यादा लोग धरने पर बैठे
- MP News: लाड़ली बहना योजना पर हाईकोर्ट में याचिका, ₹1500 की किस्त रोकने की मांग; सरकार से 4 हफ्ते में जवाब