📖 1 min read
पब्लिक वार्ता – रतलाम,
कुलदीप माहेश्वरी। सिंधिया फैंस क्लब रतलाम जिला व शहर के संयुक्त तत्वाधान में पूर्व केंद्र मंत्री भारत सरकार कैलाश वासी माधवराव सिंधिया की 22वी पुण्यतिथि के अवसर पर स्व.माधवराव सिंधिया कृषि उपज मंडी रतलाम में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर मुख्य रूप से मध्य प्रदेश भाजपा कार्यसमिति के सदस्य निमिष व्यास, चुनाव जिला संयोजक बजरंग पुरोहित, निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा, सांसद प्रतिनिधि श्रीमती भारती पाटीदार, जनपद सदस्य श्रीमती मंगला कुंवर, सूरजमल जैन मंडल अध्यक्ष निलेश गांधी, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विप्लव जैन, सिंधिया फैंस क्लब जिलाअध्यक्ष कीर्ति कुमार जायसवाल, शहर अध्यक्ष विक्रम लोहिया आदि उपस्थित थे। इसके अलावा मंडी हम्माल एसोसिएशन के सदस्य भी उपस्थित थे।
Latest News
- BREAKING Ratlam News: रतलाम में सट्टेबाजों पर पुलिस की दबिश, 5 गिरफ्तार; शहर में निकाला जुलूस, पुराने मामले भी खंगाले जा रहे
- Ratlam News: जावरा में टैंकर के पहिए के आगे लेटा युवक, CCTV में कैद हुई घटना, मौत के बाद सड़क पर हंगामा
- Ratlam News: रतलाम में घर लौट रहे युवक पर जानलेवा हमला, बाइक सवारों ने पीछे से मारी गोली; CCTV में कैद हुए संदिग्ध