पब्लिक वार्ता – रतलाम,
जयदीप गुर्जर। चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा प्रसिद्ध कथावाचक व मोटिवेशनल स्पीकर जया किशोरी की कथा का आयोजन किया जा रहा है। श्रीमद् भागवत कथा 2 से 8 अक्टूबर तक शहर के अंबेडकर ग्राउंड में आयोजित की जाएगी। कथा का समय दोपहर 3 से 6 बजे तक रहेगा जिसकी सभी तैयारियां लगभग पुरी कर ली गई है। वहीं जया किशोरी कथा के पूर्व रतलाम पहुंचेगी।
आपको बता दे की कुछ माह पूर्व कथावाचक जया किशोरी ग्राम कनेरी में भगवत करने आई थी। तब शहर विधायक चेतन्य काश्यप ने जया किशोरी को शहर में कथा वाचन के लिए आमंत्रित किया था, तब उन्होंने अक्टूबर में कथा की स्वीकृति दी थी। जया किशोरी के समर्थकों में सबसे ज्यादा संख्या युवा वर्ग की है। इनकी भगवत कथा सुनने लोग दूर – दराज क्षेत्रों से भी आते है।
कल यानी 2 अक्टूबर से शुरू होने जा रही श्रीमद् भागवत कथा से पूर्व नगर में भव्य कलश यात्रा निकलेगी। कलश यात्रा बाजना बस स्टैंड चौराहा, जैन स्कूल से दोपहर 12:30 बजे निकलेगी। इसमें हजारों माताएं-बहने सिर पर कलश लेकर चलेगी। कलश यात्रा चांदनी चौक, तोपखाना, बजाज खाना, गणेश देवरी, डालूमोदी बाजार, पैलेस रोड, नगर निगम, मेहंदीकुई बालाजी मंदिर, छत्रीपुल होकर बीमा अस्पताल के पास से अंबेडकर ग्राउंड स्थित कथा स्थल पर पहुंचकर धर्मसभा में परिवर्तित होगी। कथा के दौरान विभिन्न धार्मिक उत्सव भी होंगे। कथा के बाद प्रतिदिन भक्तों के लिए भोजन प्रसादी का आयोजन भी कथा स्थल पर रहेगा। विशेष उपस्थिति सांसद गुमानसिंह डामाेर, महापौर प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्रसिंह लुनेरा की रहेगी।

कलश यात्रा में गजराज, ऊंट, अश्व होंगे शामिल :
कलश यात्रा संयोजक गोविंद काकानी ने बताया कि कलश यात्रा में गजराज, ऊंट एवं अश्व पर ध्वज वाहक चलेंगे। इसके बाद 11 सदस्यीय ढोल वाहिनी, 11 सदस्यीय भगवा ध्वज वाहिनी एवं रथ भागवतजी सवार रहेंगे। यात्रा में असंख्य कलशधारी महिलाओं के साथ पुष्प वर्षा वाहन, बैंड, डीजे वाहन, राधा-कृष्ण आदि शामिल रहेंगे। विधायक श्री काश्यप एवं आयोजन समिति ने कलश यात्रा को सफल बनाने का आव्हान किया है।
Latest News
- BREAKING MP Board Exam: 9वीं से 12वीं तक बदला पेपर पैटर्न, लघु उत्तरीय सवालों में नहीं मिलेगा विकल्प
- BREAKING surya grahan 2026: 12 अगस्त को आसमान में अद्भुत नजारा, सूर्य ग्रहण से लेकर उल्का वर्षा तक; भारत में दिखेगा या नहीं?
- Ratlam News: रतलाम बाल सुधार गृह से 7 बाल अपचारी फरार, होमगार्ड से मारपीट; 6 पकड़े गए