ड्रोन से पुष्प वर्षा रही आकर्षण का केंद्र, हजारों महिलाओं ने सर पर धारण किया कलश
पब्लिक वार्ता – रतलाम,
जयदीप गुर्जर। चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा प्रसिद्ध कथावाचक व मोटिवेशनल स्पीकर जया किशोरी के मुखारविंद से आयोजित श्रीमद् भागवत कथा ज्ञानयज्ञ के पूर्व रतलाम के इतिहास में पहली बार भव्य एवं विराट कलश यात्रा निकाली। इसमें हजारों माता-बहने सिर पर कलश लिए शामिल हुई। कलश यात्रा पर पहली बार ड्रोन से पुष्प वर्षा की गई, जो सभी के लिए आकर्षण का केंद्र रही।
यात्रा का शुभारंभ जैन स्कूल से फाउंडेशन अध्यक्ष एवं विधायक चेतन्य काश्यप ने कलश पूजा कर किया। इसके बाद विधायक काश्यप ने सिर पर भागवत पौथी धारण कर समिति सदस्य मोहनलाल भट्ट को प्रदान की। वे सपत्नीक भागवत पौथी एवं कलश के साथ रथ में सवार हुए। इसके बाद बाजना बस स्टैंड से भगवा ध्वज दिखाकर कलश यात्रा का विधिवत शुभारंभ किया।
कलश यात्रा जैन स्कूल, बाजना बस स्टैंड से आरंभ होकर चांदनी चौक, तोपखाना, बजाज खाना, गणेश देवरी, डालूमोदी बाजार, पैलेस रोड, नगर निगम, मेहंदीकुई बालाजी मंदिर, छत्रीपुल होकर बीमा अस्पताल के पास से होते हुए अंबेडकर ग्राउंड कथा स्थल पर पहुंची। कलश यात्रा का मार्ग में जगह-जगह मंचों से विभिन्न धार्मिक, व्यापारिक, सामाजिक संस्थाओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया।
कलश यात्रा में आगे-आगे गजराज, ऊंट एवं अश्वारोही धर्म ध्वजा लिए चल रहे थे। इसके पीछे ढोल वाहिनी, बैंड, डीजे सहित रथ में सवार होकर राधा-कृष्ण जी के प्रतीक भी शामिल हुए। कलश यात्रा के पूरे मार्ग में ड्रोन द्वारा विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा की गई, जिससे शहरवासियों में धर्म का उत्साह व वातावरण निर्मित हुआ।


मार्ग में यात्रा का फाउंडेशन अध्यक्ष एवं विधायक चेतन्य काश्यप, महापौर प्रहलाद पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्रसिंह लुनेरा, गुजरात के भावनगर विधायक जीतूभाई वाघानी एवं वडोदरा विधायक केयूर भाई, जिला प्रभारी प्रदीप पांडेय, जिला संयोजक बजरंग पुरोहित, आयोजन समिति सदस्य कन्हैयालाल मौर्य, गोविंद काकानी, मनोहर पोरवाल, निर्मल लुनिया, प्रेम उपाध्याय, प्रदीप उपाध्याय, मुन्नालाल शर्मा, संजय व्यास और सिद्धार्थ काश्यप आदि असंख्य लोगों ने स्वागत किया।
Latest News
- BREAKING Ratlam News: जावरा में टैंकर के पहिए के आगे लेटा युवक, CCTV में कैद हुई घटना, मौत के बाद सड़क पर हंगामा
- Ratlam News: रतलाम में घर लौट रहे युवक पर जानलेवा हमला, बाइक सवारों ने पीछे से मारी गोली; CCTV में कैद हुए संदिग्ध
- रतलाम में सेवा भारती का भव्य कन्या पूजन समारोह, 1600 से अधिक कन्याओं का पूजन, 500 से ज्यादा समाजजन हुए शामिल