पब्लिक वार्ता – रतलाम,
जयदीप गुर्जर। जिला कांग्रेस के निर्देश पर रतलाम ग्रामीण की ब्लॉक कमेटी द्वारा ग्राम सेजावता में सत्य व अहिंसा के पुजारी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती हर्षोल्लास के साथ ग्राम सेजावता में मनाई। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष कैलाश पटेल ने कहा कि हम सभी को बापू के दिखाएं मार्ग पर चलना चाहिए। सत्य और अहिंसा का पालन करना चाहिए। जिसके बाद सभी अतिथियों द्वारा बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस मौके पर जिला संगठन मंत्री बृजेश चौधरी, पूर्व विधायक लक्ष्मीदेवी खराड़ी, प्रदेश कांग्रेस सचिव कोमल धुर्वे, महिला कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष वेणु हरिवंश शर्मा, सेवादल जिला अध्यक्ष रानी देवदा, पूर्व मंडी अध्यक्ष दिनेश शर्मा, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष टीकम सिंह, जगदीश पाटीदार, डॉ अभय ओहरी, जनपद सदस्य बलबहादुर सिंह, रतलाम ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हरीश पटेल, दशरथ भाबर, मुल्कराज जाट, अभिषेक शर्मा, एनएसयूआई जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, जिला कांग्रेस प्रवक्ता संजय रावल, ईश्वर सिंह, डिंपल सिंह, मोहन मालवीय, शंकर लाल मालवीय, नरेंद्र पाटीदार, अशोक पटेल, राजीव देवदा आदि कांग्रेस पदाधिकारी एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

Latest News
- BREAKING Ratlam News: जावरा में टैंकर के पहिए के आगे लेटा युवक, CCTV में कैद हुई घटना, मौत के बाद सड़क पर हंगामा
- Ratlam News: रतलाम में घर लौट रहे युवक पर जानलेवा हमला, बाइक सवारों ने पीछे से मारी गोली; CCTV में कैद हुए संदिग्ध
- रतलाम में सेवा भारती का भव्य कन्या पूजन समारोह, 1600 से अधिक कन्याओं का पूजन, 500 से ज्यादा समाजजन हुए शामिल